“यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों…” इथियोपिया में मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मान पर बोले PM मोदी

BE NEWS – पीएम मोदी इस समय इथियोपिया दौरे पर है। जहां उन्हें ‘ ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया ‘ से सम्मानित किया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे भारतीयों के लिए गौरव को पल बताया।

ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर इथियोपिया पहुंचे। जहां पर उनको इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया। ये सर्वोच्च नागरिक सम्मान वहां के पीएम डॉ. अबी अहमद अली ने पीएम मोदी को दिया। यह सम्मान मिलना भारत और इथियोपिया के रिश्तों के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि है। किसी विदेशी यात्रा के दौरान पीएम मोदी को दिया जाने वाला ये 28वां सर्वोच्च सम्मान है। गृह मंत्री अमित शाह ने इसे ऐतिहासिक और देश के लिए गौरव का पल बताया।

ये भी देखें:Lucknow University में छात्रों का प्रदर्शन!, जाने क्या है मामला | Dr Bhimrao Ambedkar | BE News

इथियोपिया ने PM मोदी को दिया अपना सर्वोच्च सम्मान, यह अवार्ड पाने वाले ...

मजबूत हुए भारत-इथियोपिया के रिश्ते 

पीएम मोदी ने इस सम्मान के मिलने पर कहा कि, “यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उन करोड़ों भारतीय का है, जिनके विश्वास, सम्मान और प्रयासों से भारत-इथियोपिया के रिश्ते मजबूत हुए हैं। आगे उन्होंने कहा कि इतनी प्राचीन और समृद्ध सभ्यता वाले देश से ये सम्मान मिलना बहुत ही गर्व की बात है। यह सम्मान मैं पूरे भारत की और से स्वीकार करता हूं। ”

इथियोपिया में PM मोदी का हुआ जोरदार स्वागत, मिला सर्वोच्च सम्मान, आज ...

पीएम मोदी को दिया जाने वाला 28वां सर्वोच्च सम्मान

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, “यह हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। यह किसी विदेशी देश के द्वारा पीएम मोदी को दिया जाने वाला 28वां सर्वोच्च सम्मान है। जो दुनिया में बढ़ रही भातर की शाख को दर्शाता है। पीएम मोदी को मिला ये सम्मान भारत और इथियोपिया की दोस्ती के लिए एक अहम मील का पत्थर साबित होगा।”

See also  Pakistan: तोशाखाना केस में इमरान खान और बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा, अदियाला जेल में सुनाया गया फैसला

भारत और इथियोपिया के रिश्तों के लिए अहम 

पीएम मोदी की यह यात्रा भारत और इथियोपिया के बीच राजनीतिक,आर्थिक और कूटनीतिक रिश्तों की मजबूती के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।