फिल्म ‘टॉक्सिक’ से एक्टर यश का फर्स्ट लुक आया सामने, एक्शन और अंदाज पर फैंस हुए फिदा
BE NEWS – फिल्म ‘टॉक्सिक’ से एक्टर यश का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। मेकर्स ने उनके जन्मदिन के मौके पर इसे शेयर किया। जिसको देखने के बाद उनके फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहें हैं और काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
इंटेंस अवतार को देखकर फैंस एक्साइटेड
आपको बता दें कि केजीएफ सुपरस्टार यश के जन्मदिन पर मेकर्स ने उनकी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ से पहला लुक जारी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। गुरुवार को सामने आए इस लुक ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी। यश के स्टाइल, एटीट्यूड और इंटेंस अवतार को देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड नजर आए और फिल्म को रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर करार देने लगे।

कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़
जैसे ही ‘टॉक्सिक’ से यश का लुक सामने आया, फैंस ने कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, “अब सारे रिकॉर्ड टूटेंगे”, तो दूसरे ने कहा, “बॉक्स ऑफिस का असली धुरंधर आ गया है।” वहीं एक और फैन ने लिखा, “यश मैदान में उतर चुका है।” इसके अलावा बड़ी संख्या में फैंस ने यश को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके एक्शन और स्वैग की जमकर उनकी तारीफ की।

बॉक्स ऑफिस पर होगी बड़ी टक्कर
यश की ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर-2’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘धुरंधर’ ने अब तक करीब 800 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और इसका सीक्वल जल्द रिलीज होने वाला है। खास बात यह है कि ‘धुरंधर-2’ और ‘टॉक्सिक’ दोनों ही 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, जिससे दर्शकों को दो बड़ी फिल्मों का क्लैश देखने को मिलेगा।
ये भी देखें – Brijbhushan sharan singh की ‘राष्ट्र कथा’ में पहुंचे पूर्वांचल के बाहुबली Brijesh Singh | BE News
‘टॉक्सिक’ में दिखेगी सितारों की लंबी कतार
फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिर्फ यश की वजह से ही नहीं, बल्कि इसकी स्टारकास्ट के कारण भी चर्चा में है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया जैसी फेमस एक्ट्रेसेस नजर आएंगी। मेकर्स पहले ही सभी एक्ट्रेसेस के लुक रिवील कर चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने खुब पसंद किया है।