Dry Skin Home Remedies: सर्दियों में हो रही ड्राई स्किन की समस्या? घर पर बनाएं ये असरदार फेस पैक

BE NEWS – सर्दियों के मौसम इस मौसम में त्वचा की नमी तेजी से कम होती है, जिससे चेहरा रूखा, बेजान और खिंचा हुआ महसूस होने लगता है। अगर आप भी ड्राई स्किन की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो हफ्ते में 1–2 बार ऐसे फेस मास्क लगाना बेहद लाभदायक है, जो स्किन को गहराई से हाइड्रेशन देकर सूदिंग इफेक्ट दें।

यहां आपके लिए कुछ आसान और असरदार घरेलू फेस पैक बताए जा रहे हैं, जिन्हें आप कम समय में घर पर ही बना सकते हैं। ये पैक ड्राई स्किन को मॉइस्चराइज करते हैं और त्वचा को मुलायम व ग्लोइंग बनाते हैं।

पिंपल्स कंट्रोल करने के लिए गेहूं के पानी और बेसन का फेस पैक | Facepack ...

ये भी देखें- UP Politics: BJP संगठन की बैठक में MP-MLA को पढ़ाया ‘G RAM G’ पाठ | BE News

2. शहद और गुलाबजल फेस मास्क

दो चम्मच शहद और तीन चम्मच गुलाबजलदोनों को अच्छी तरह मिलाएँ और कॉटन या उंगलियों की मदद से चेहरे पर लगाएँ। 10 मिनट बाद साधारण पानी से धो लें। यह पैक ड्रायनेस कम करके स्किन को सॉफ्ट बनाता है। यह फेस मास्क त्वचा को ताजगी और तुरंत नमी मुलायम व ग्लोइंग बनाता है।

3-बेसन और दूध फेस पैक

इस पैक के लिए 3 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दूध और जरूरत अनुसार थोड़ा पानी लें। इन्हें मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 15–20 मिनट लगाएँ। सूखने पर हल्के हाथों से रगड़कर धो लें। यह पैक स्किन को साफ, नरम और हाइड्रेटेड बनाता है। अगर स्किन ड्राई होने के साथ-साथ चेहरे पर डेड स्किन जमा है, तो यह पैक हल्के एक्सफोलिएशन के लिए बेहतरीन है।

4.दही और ओट्स फेस पैक

इसे बनाने के लिए 2 चम्मच ओट्स, 1 चम्मच दही और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल लें और इन सबको मिलाकर पेस्ट बनाएं और 15–20 मिनट चेहरे पर लगाएँ। फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह त्वचा को पोषण देकर ग्लो बढ़ाता है और डेड स्किन हटाने में मदद करता है। ड्राई स्किन को सूदिंग और ग्लो देने के लिए यह पैक बेहद प्रभावी है।

5.गुलाबजल और एलोवेरा फेस मास्क

इस पैक के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच गुलाबजल लें और इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर लेयर करें और 15 मिनट बाद धो लें।ये पैक सेंसेटिव और ड्राई स्किन के लिए बहुत अच्छा है। एलोवेरा सूखापन दूर करता है। गुलाबजल त्वचा में नमी और ताजगी देता है। Read More Dry Skin Home Remedies: सर्दियों में हो रही ड्राई स्किन की समस्या? घर पर बनाएं ये असरदार फेस पैक

फटी एड़ियों की समस्या से क्या आप भी हैं परेशान? मोमबत्ती से बना ये घरेलू नुस्खा है बेहद असरदार, फॉलो करें ये टिप्स…

BE NEWS – सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाएं त्वचा की नमी को तेजी से सोख लेती हैं, जिससे स्किन ड्राई लगती है। इसका सबसे ज्यादा असर पैरों पर देखने को मिलता है। कई लोगों को फटी एड़ियों की समस्या इतनी बढ़ जाती है कि चलने में दर्द और कभी-कभी खून तक निकल आता है।

घरेलू नुस्खे बेहद असरदार

इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार से महंगी क्रीम्स खरीदते हैं, लेकिन कई बार उनसे मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे बेहद असरदार साबित हो सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी होममेड क्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर में पड़ी बची हुई मोमबत्तियों की मदद से आसानी से बना सकते हैं।

ये भी देखें- Ajit Doval भारत की सुरक्षा का अदृश्य प्रहरी | Shakhsiyat | BE News Networks

10 of the best foot creams - beautyheaven

फटी एड़ियों के लिए क्रीम बनाने की सामग्री

1. नारियल तेल

2. बची हुई मोमबत्ती (2 छोटे टुकड़े)

3. ग्लीसरीन

4. विटामिन E कैप्सूल

5. एलोवेरा जेल

कैसे बनाएं फटी एड़ियों की क्रीम

इस क्रीम को बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले एक बर्तन में नारियल तेल और मोमबत्ती के टुकड़े डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। जब मोमबत्ती पूरी तरह पिघल जाए, तो उसमें से धागा निकाल दें। अब गैस बंद कर दें और मिश्रण में विटामिन E कैप्सूल का तेल और ग्लीसरीन मिलाएं। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल डालें और चम्मच से सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार मिश्रण को किसी साफ डिब्बी में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होते ही आपकी होममेड क्रीम तैयार है।

ये भी देखें- Indian Constitution किसने लिखा था? BR Ambedkar या Benegal Narsing Rau | BE News Networks

फटी एड़ियों ने कर दिया है परेशान? बची हुई मोमबत्तियों से बना लें ये ...

कैसे करें इस्तेमाल

रात को सोने से पहले पैरों को साबुन से अच्छी तरह धोकर सुखा लें। इसके बाद तैयार की गई क्रीम को एड़ियों और पूरे तलवे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। फिर मौजे पहनकर सो जाएं। इस उपाय को रोजाना अपनाने से कुछ ही दिनों में एड़ियां मुलायम और स्मूद होने लगेंगी।

क्यों है यह क्रीम असरदार

नारियल तेल और ग्लीसरीन त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं, वहीं एलोवेरा जेल स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है। विटामिन E त्वचा को पोषण देता है और ड्राईनेस कम करता है। यही वजह है कि यह घरेलू क्रीम फटी एड़ियों के लिए काफी कारगर मानी जाती है।

Read More फटी एड़ियों की समस्या से क्या आप भी हैं परेशान? मोमबत्ती से बना ये घरेलू नुस्खा है बेहद असरदार, फॉलो करें ये टिप्स…