बिहार के बाद 12 राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू, मतदाता अब ऑनलाइन भी भर सकेंगे SIR फॉर्म
BE NEWS- चुनाव आयोग ने बिहार के बाद अब 12 राज्यों में भी एसआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक चुनाव आयोग के बीएलओ घर-घर जाकर SIR फॉर्म दे रहें थे, लेकिन अब चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया को और भी आसान कर दिया है। अब आप ऑनलाइन कहीं से भी इस फार्म को भर सकते हैं।
12 राज्यों में SIR करने का ऐलान
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में SIR करने का ऐलान किया था। जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया मतदाता सूची से ऐसे नामों को हटाने के लिए की जा रही है जो वोटर लिस्ट में या तो दोहराए गए है या मृत है। यह प्रक्रिया हमेशा चुनाव होने के ठीक पहले की जाती है। ऐसे में अगर आप अपने घर से दूर है या कहीं और रह कर जॉब कर रहें है और इस मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का ऑफलाइन फार्म को नहीं भर पा रहे हैं, तो भी आप आसानी से इस प्रक्रिया को ऑनलाइन भी पूरा कर सकते हैं।
ये भी देखें- Allahabad HC on Live In Relationship: लिव-इन रिलेशनशिप पर HC का बड़ा फैसला | BE News

वोटर आईडी को मोबाइल नम्बर से लिंक कराना
अगर आप भी एसआईआर फार्म को ऑनलाइन भरना चाहते है तो सबसे पहले आपको अपने वोटर आईडी को मोबाइल नम्बर से लिंक कराना होगा। अगर आपका मोबाइल नंबर वोटर आईडी से लिंक नहीं है तो इसके लिए आपको फार्म-8 को फिल करना होगा। इसके साथ ही आपको वो ही जानकारी इस फार्म में भरनी है जो आपके आधार कार्ड में दी गई हो। Read More बिहार के बाद 12 राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू, मतदाता अब ऑनलाइन भी भर सकेंगे SIR फॉर्म