Disha Patani: टाइगर श्रॉफ के बाद दिशा पाटनी की लाइफ में नई एंट्री? आखिर कौन हैं उदयपुर वेडिंग से वायरल हुए तलविंदर सिंह
BE NEWS – बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी लव लाईफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बना रहती है। अभी हाल में ही नुपूर सेनन की शादी अटेंड करने पहुंची दिशा का अपने रुमर्ड बॉयफेंड के साथ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो हाथों में हाथ डाले उनके साथ नजर आ रही है।
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में दिशा पाटनी
आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के करीब दो साल बाद एक बार फिर एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। वजह है उदयपुर में हुई नूपुर सेनन की शादी, जहां से दिशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिशा मशहूर पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह का हाथ थामे नजर आ रही हैं, जिसके बाद से उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
-1768378016380.jpg)
नूपुर सेनन की शादी से शुरू हुई डेटिंग की चर्चा
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की वेडिंग में शामिल होने उदयपुर पहुंचीं दिशा पाटनी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह के साथ दिखाई दीं। दोनों हाथों में हाथ डाले मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार से बातचीत करते नजर आए। इस एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।
इसके बाद जब दिशा और तलविंदर मुंबई लौटे, तो एयरपोर्ट पर दोनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और अलग-अलग चलते दिखे। हालांकि, चर्चा यहीं खत्म नहीं हुई। डेटिंग की अफवाहों को और हवा तब मिली, जब नूपुर सेनन के मुंबई रिसेप्शन में दिशा और तलविंदर ने साथ एंट्री ली।
ये भी देखें- Breaking News: 16 से 17 जनवरी तक Tajmahal में होगी फ्री एंट्री, शाहजहां के उर्स पर लिया गया फैसला |

आखिर कौन हैं तलविंदर सिंह सिधु
दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर सिंह सिधु उनसे उम्र में करीब 6 साल छोटे हैं। तलविंदर का जन्म 23 नवंबर 1997 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। वह पेशे से सिंगर, सॉन्ग राइटर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। महज 4 साल की उम्र से सिंगिंग शुरू करने वाले तलविंदर के म्यूजिक में इलेक्ट्रॉनिक साउंड और हिप-हॉप का खास असर देखने को मिलता है।
पंजाब और कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में पले-बढ़े तलविंदर का म्यूजिक पंजाबी और वेस्टर्न स्टाइल का शानदार फ्यूजन है। तलविंदर सिंह की सबसे खास बात यह है कि वह हमेशा अपना चेहरा छुपाकर रखते हैं। कभी मास्क तो कभी फेस पेंट के जरिए वह अपनी पहचान को पब्लिक से दूर रखते हैं। इंस्टाग्राम पर तलविंदर के करीब 6.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं, लेकिन उनकी 271 पोस्ट्स में एक भी ऐसी फोटो नहीं है, जिसमें उनका चेहरा साफ दिखे।
म्यूजिक करियर और हिट गाने
उन्होंने दिलां दे विच, तेरे जेहा, गल्लां-4 और समझ ना आवे जैसे कई हिट गाने दिए हैं। इसके अलावा वह यो यो हनी सिंह के साथ ‘हाई ऑन मी’ ट्रैक में भी नजर आ चुके हैं।
टाइगर श्रॉफ से 2022 में हुआ था ब्रेकअप
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का साल 2022 में ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद दिशा का नाम कई बार अलग-अलग लोगों से जोड़ा गया, लेकिन तलविंदर सिंह के साथ उनकी मौजूदगी ने इस बार चर्चाओं को और तेज कर दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दिशा और तलविंदर अपने रिश्ते पर कब और क्या ऑफिशियल बयान देते हैं, या फैंस को यूं ही इशारों में जवाब मिलता रहेगा। Read More Disha Patani: टाइगर श्रॉफ के बाद दिशा पाटनी की लाइफ में नई एंट्री? आखिर कौन हैं उदयपुर वेडिंग से वायरल हुए तलविंदर सिंह

