Vijay Hazare Trophy: विराट कोहली के ऐतिहासिक शतक से दिल्ली की शानदार जीत, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
BE NEWS – विराट कोहली ने एक बार फिर से अपने बल्ले से कमाल कर दिखाया है। विजय हजारे ट्रॉफी में शतक जड़ के इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। इसके साथ ही वो 16 हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
16 हजार रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी
आपको बता दें कि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आज 24 दिसंबर दिन बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलते हुए 16 हजार रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। ये खिताब अब तक सचिन तेंदुलकर के नाम पर था। किंग कोहली ने बेंगलुरु में आंध्र प्रदेश के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए खेलते हुए 83 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। विराट 16 साल बाद इस टूर्नामेंट खेल रहे थे, वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में 16 सालों के बाद उन्होंने शतक लगाया।
कोहली की शानदार बल्लेबाजी हासिल की जीत
पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्र प्रदेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन असली कमाल विराट कोहली ने किया। उन्होंने जिम्मेदारी भरी और आक्रामक पारी खेलते हुए 131 रन बनाए। उनकी इस पारी में 12 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कोहली की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली ने 6 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
ये भी देखें- Who is Nitin Nabin: कौन हैं नितिन नबीन, BJP के नए चेहरे की पूरी कहानी | BE News
सबसे तेज़ 16 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड
इस मैच में विराट कोहली ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज़ 16,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया और इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने यह मुकाम अपनी 330वीं पारी में हासिल किया, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 391 पारियों में 16, हजार रन पूरे किए थे। Read More Vijay Hazare Trophy: विराट कोहली के ऐतिहासिक शतक से दिल्ली की शानदार जीत, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड