T20 World Cup 2026 शुरु होने से पहले बड़ी टीम इंडिया की मुश्किलें, खराब फार्म से जूझ रहे ये अहम खिलाड़ी…

BE NEWS – अगले महीने फरवरी में T20 World Cup 2026 शुरु होने वाला है। उससे पहले ही टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मुकाबलें से ठीक पहले भारतीय टीम के दो अहम खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा खराब फार्म में नजर आये।

 खराब फार्म से जुझ रहे दोनों खिलाड़ी

दरअसल विजय हजारे ट्राफी 2025-26 के ग्रुप सी में आज पंजाब ने मुंबई को 1 रन से हरा दिया। इस मुकाबलें में पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा ने 10 गेंदों पर 2 चौकें लगाकर 8 रनों की पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव जोकि मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने 12 गेदों पर कुल 15 रन बनाए। दोनों ही खिलाड़ी काफी लंबे समय से खराब फार्म से जुझ रहे हैं।

बता दें कि 7 फरवरी से T20 World Cup 2026 शुरु होने वाला है, जिसकी उल्टी गिनती अब शुरु हो चुकी है। इस विश्वकप की मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे। वहीं भारतीय टीम ने इसको लेकर तैयारियां शुरु कर दी हैं। इससे पहले टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज खेलेगी।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 08 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE News

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा क्यों 'L' बनाकर करते हैं सेलिब्रेट, सूर्यकुमार ...

विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते मैच बना रोमांचक

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम 45.1 ओवर में 216 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पंजाब की ओर से अनमोलप्रीत सिंह और रमनदीप सिंह ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। अनमोलप्रीत सिंह ने 75 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं रमनदीप सिंह ने 74 गेंदों का सामना करते हुए 72 रनों की अहम पारी खेली। 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 26.2 ओवर में 215 रन पर सिमट गई। मुंबई की ओर से सरफराज खान ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मैच को रोमांचक बना दिया। उन्होंने 310 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए महज 20 गेंदों में 62 रन ठोक दिए। इस दौरान सरफराज ने 7 चौके और 5 छक्के लगाए।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने 34 गेंदों पर 45 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 6 गेंदों पर 12 और हार्दिक तोमर ने 15 गेंदों पर 15 रनों का योगदान दिया। लेकिन अंत में मुंबई की टीम 1 रन से मैच हार गई। इस जीत के साथ पंजाब ने ग्रुप सी में अपनी पकड़ मजबूत कर ली, जबकि मुंबई को करीबी हार का सामना करना पड़ा। Read More T20 World Cup 2026 शुरु होने से पहले बड़ी टीम इंडिया की मुश्किलें, खराब फार्म से जूझ रहे ये अहम खिलाड़ी…

Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली का एक और मुकाबला तय, डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने की पुष्टी

BE NEWS – भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली विजय हजारे ट्राफी में 6 जनवरी में फिर एकबार मैदान में दिखेंगे। डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने होने वाले इस मैच को लेकर बड़ा अपडेट दिया।

 एक बार फिर से वो इस टूर्नामेंट में शामिल

आपको बता दें कि विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अभी हालहिं में दिल्ली के लिए 2 मुकाबलें खेले है। इन दोनों मैचों में कोहली ने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं एक बार फिर से वो इस टूर्नामेंट में उतरने वाले हैं। जिसकी जानकारी दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली ने दी।

दो मैचों को खेलने का निर्देश

दरअसल BCCI ने सभी केन्द्रीय रूप से अनुबंधित खिलाड़ियो को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कम से कम दो मैचों को खेलने का निर्देश दिया था, कोहली इस शर्त को पहले ही पूरा कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले एक और मैच खेलने की इच्छा जताई है।

Virat Kohli: विराट कोहली-ऋषभ पंत खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी! जानें कहां ...

शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं विराट

विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में अब तक दिल्ली के लिए दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। उन्होंने एक मैच में 131 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि दूसरे मुकाबले में 77 रन बनाए। उनकी इस फॉर्म ने टीम प्रबंधन और प्रशंसकों दोनों को उत्साहित किया है।

ये भी देखें- Kuldeep Singh Sengar को लेकर अजय राय ने दिया चौंकाने वाला बयान ! | Unnao Rape Case | BE News

रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान कोहली ने एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 16,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया। कोहली ने यह उपलब्धि 330वीं पारी में हासिल की, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 391 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था।

बड़ा ऐलान! विजय हजारे ट्रॉफी में फिर उतरेंगे विराट कोहली, इस तारीख को ...

न्यूजीलैंड सीरीज की तैयारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से वडोदरा में शुरू होगी। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, भारतीय वनडे टीम आठ जनवरी तक वडोदरा पहुंच सकती है, हालांकि कोहली अभ्यास के लिए एक दिन पहले वहां पहुंचने की योजना बना सकते हैं। टीम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि जनवरी के पहले सप्ताह में इसका ऐलान कर दिया जाएगा। Read More Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली का एक और मुकाबला तय, डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने की पुष्टी