Vastu Shastra: भूलकर भी घर में खाली न छोड़ें ये 5 चीजें, नहीं तो बनी रहेगी कंगाली, जानिए क्या है वास्तु के नियम…
BE NEWS – वास्तु शास्त्र हमारे घर और जीवन की ऊर्जा को संतुलित रखने का बहुत ही प्राचीन तरीका है। कहा जाता है कि हमारे आसपास का वातावरण सीधे हमारे जीवन, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों पर असर डालता है। कई बार छोटी-छोटी आदतें भी नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित कर सकती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ चीजों को खाली छोड़ना विशेष रूप से अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें कभी खाली नहीं रखना चाहिए।

1. पर्स में नोट या सिक्का रखना शुभ
वास्तु के अनुसार, पर्स और तिजोरी में हमेशा कुछ न कुछ धन होना चाहिए। पर्स में कम से कम एक नोट या सिक्का रखना शुभ होता है। वहीं, तिजोरी में भी पैसे या कोई कीमती वस्तु जरूर रखें। ऐसा करने से धन का प्रवाह बना रहता है और आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है।

2. कभी खाली न छोड़ें मंदिर का जल पात्र
घर के मंदिर या पूजा स्थल में रखे जल पात्र को कभी खाली न छोड़ें। इसमें रोज ताजा पानी डालें और चाहें तो फूल या आम के पत्ते भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से पूजा का प्रभाव बढ़ता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
ये भी देखें – अपर्णा यादव से तलाक लेंगे प्रतीक यादव? | मुलायम परिवार में बड़ा विवाद | BE NEWS
)
3. बाल्टी या लोटा खाली रखना अशुभ
बाथरूम में बाल्टी या लोटा खाली रखना शुभ नहीं माना जाता। वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाली बाल्टी मानसिक अशांति और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकती है। इसलिए हमेशा इसमें थोड़ा पानी भरा रखें।
![]()
4. अन्नपूर्णा का स्थान रसोई का अनाज पात्र
रसोई को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। इसलिए अनाज का पात्र कभी खाली न छोड़ें। समय-समय पर नया अनाज डालते रहें। यह घर में समृद्धि, खुशहाली और परिवारिक सुख को बनाए रखने में मदद करता है।

5. कभी भी किसी का अपमान न करें
वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि हमारे शब्द हमारे जीवन पर बड़ा असर डालते हैं। कभी भी किसी का अपमान न करें, खासकर घर के बड़े-बुजुर्गों से। गलत या कठोर शब्दों से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। हमेशा सोच-समझकर और प्यार से बोलें।
इन छोटी-छोटी वास्तु आदतों का पालन करके आप अपने घर में धन, स्वास्थ्य और खुशहाली को बनाए रख सकते हैं। पर्स, पूजा स्थल, रसोई, बाथरूम और अपने शब्दों का सही इस्तेमाल करके नकारात्मक ऊर्जा से बचा जा सकता है। Read More Vastu Shastra: भूलकर भी घर में खाली न छोड़ें ये 5 चीजें, नहीं तो बनी रहेगी कंगाली, जानिए क्या है वास्तु के नियम…