IND vs PAK U19 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख आ गई सामने, अभी नोट कर लें वरना चूक सकते हैं मैच
IND vs PAK: क्रिकेट फैंस के लिए एक बार फिर बड़ी खबर है। भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं, लेकिन इस बार सीनियर नहीं बल्कि अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में। दोनों देशों के युवा खिलाड़ी मैदान पर टकराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अगर आप इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं, तो इसकी तारीख और समय अभी नोट कर लीजिए।
शानदार फॉर्म में टीम इंडिया
भारतीय अंडर 19 टीम ने वर्ल्ड कप 2026 में अब तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। लीग स्टेज के तीनों मुकाबले जीतकर टीम इंडिया ने सुपर 6 में जगह बनाई और वहां अपने पहले ही मैच में जिम्बाब्वे को हराकर जीत की लय बरकरार रखी। अब भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से है। पाकिस्तान की टीम भी अच्छी लय में नजर आ रही है और सुपर 6 तक पहुंचने में सफल रही है। ऐसे में यह मैच सेमीफाइनल की तस्वीर काफी हद तक साफ कर सकता है।
ये भी देखें –Baramati Plane Crash: कोहरे का कहर या बड़ी साजिश? सांभवी पाठक की आखिरी उड़ान का सच | BE News

इस दिन खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप का यह अहम मुकाबला 1 फरवरी 2026 (रविवार) को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो (जिम्बाब्वे) भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे खेला जाएगा। टॉस की टाइमिंग दोपहर 12:30 बजे होगी। रविवार का दिन होने की वजह से फैंस को मैच देखने में कोई परेशानी नहीं होगी। यह मुकाबला 50 ओवर का वनडे मैच होगा, जिसमें रोमांच भरपूर रहने की उम्मीद है।
ये भी देखें – Ajit Pawar Plane Crash: ब्लैक बॉक्स खोलेगा Ajit Pawar विमान हादसे का राज! | BE NEWS

सुपर 6 की रैंकिंग में भारत टॉप पर
अगर सुपर 6 की अंक तालिका पर नजर डालें तो ग्रुप 2 में भारतीय टीम पहले स्थान पर बनी हुई है।
-
भारत के 3 मैचों में 6 अंक हैं
-
पाकिस्तान 3 मैचों में 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है
-
इंग्लैंड दूसरे नंबर पर मौजूद है
टीम इंडिया न सिर्फ अंक तालिका में आगे है, बल्कि उसका नेट रन रेट भी काफी मजबूत है। ऐसे में भारत के पास पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की करने का शानदार मौका है। Read More IND vs PAK U19 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख आ गई सामने, अभी नोट कर लें वरना चूक सकते हैं मैच