कोहली के शतक के बावजूद क्यों हारी टीम इंडिया? फील्डर्स पर भड़के सुनील गावस्कर, इन खिलाड़ियों की लगाई क्लास

BE NEWS – न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना हो रही है। इंदौर में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम को 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जिस पर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की कमियों पर बात की और फटकार लगाई।

शानदार शतक के बावजूद हारा भारत

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज को न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम कर इतिहास रच दिया। विराट कोहली के शानदार शतक के बावजूद भारत जीत दर्ज नहीं कर सका। इस हार के बाद पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की कमियों पर खुलकर बात की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह सीरीज भारत ने न तो बल्लेबाजी की वजह से गंवाई और न ही गेंदबाजी की वजह से, बल्कि फील्डिंग में हुई लापरवाही इसकी सबसे बड़ी वजह रही।

लगातार चार जीत के बाद भी खौफ में न्यूजीलैंड, भारत से भिड़ने से पहले ...

फील्डिंग को बताया हार की जड़

सुनील गावस्कर ने कहा कि भारतीय फील्डर्स बीच के ओवरों में पूरी तरह से ढीले नजर आए। उनके मुताबिक न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को बहुत आसानी से सिंगल्स लेने दिए गए, जिससे रन रेट लगातार बना रहा और गेंदबाजों पर दबाव बढ़ता चला गया। गावस्कर का मानना है कि अगर फील्डिंग में थोड़ी और चुस्ती दिखाई जाती तो मैच का रुख बदला जा सकता था।

ये भी देखें – OP राजभर की बढ़ी ताकत! | लखनऊ में सुभासपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन | BE NEWS

IND vs NZ: india continue to lead cricket ICC CWC SUPER LEAGUE ...

विराट-रोहित को मिली राहत

इस दौरान गावस्कर ने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि रोहित और विराट मैदान पर हमेशा एक्टिव रहते हैं और उनकी फील्डिंग पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों से ज्यादा की उम्मीद थी।

गावस्कर ने बिना नाम लिए कहा कि कुछ फील्डर्स ने इतनी आसानी से रन दिए कि गेंदबाजों द्वारा बनाया गया सारा दबाव खत्म हो गया। उन्होंने बताया कि इसी वजह से डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स जैसे बल्लेबाज बिना जोखिम लिए क्रीज पर टिकने में सफल रहे और बड़े शॉट्स खेलने का मौका मिला।

लगातार दूसरी घरेलू मैच में हार 

गौरतलब है कि यह पिछले 14 महीनों में दूसरी बार है जब न्यूजीलैंड ने भारत को उसके घर में सीरीज में मात दी है। इससे पहले साल 2024 में कीवी टीम ने भारत को टेस्ट सीरीज में भी चौंकाया था। Read More कोहली के शतक के बावजूद क्यों हारी टीम इंडिया? फील्डर्स पर भड़के सुनील गावस्कर, इन खिलाड़ियों की लगाई क्लास

IND vs NZ: राजकोट वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी हुए फेल, कोच रेयान टेन डोएशे ने लगाई जमकर क्लास

BE NEWS –  भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सभी की निगाहें नीतीश पर थीं कि वह खुद को भारत के अगले तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में साबित करेंगे, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।

भारतीय कोच ने नीतिश कुमार रेड्डी के खराब प्रदर्शन का दोष किस पर मढ़ा ...

बल्ले और गेंद दोनों से फ्लॉप रहे नीतीश

आपको बता दें कि राजकोट में खेले गए वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी लेकिन वह 21 गेंदों में सिर्फ 20 रन ही बना सके। 38वें ओवर में रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद वह क्रीज पर आए। उस वक्त टीम को तेज रनों की जरूरत थी और नीतीश के पास खुद को साबित करने का शानदार मौका था, लेकिन वो नाकाम रहे। वहीं गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। दो ओवरों में उन्होंने 13 रन खर्च किए और वह भारतीय तेज गेंदबाजों में सबसे महंगे साबित हुए।

ये भी देखें – Dimple Yadav का जन्मदिन बना शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश भर से पहुंचे सपा नेता | BE News

पहले चोट फिर टीम से हुए बाहर, अब इस नई मुसीबत में नीतीश रेड्डी, 5 करोड़ ...

रेयान टेन डोएशे ने लगाई जमकर क्लास

मैच के बाद टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने नीतीश के खराब प्रदर्शन पर खुलकर नाराजगी जाहिर की। 
उन्होंने कहा, “हम लगातार नीतीश कुमार रेड्डी को तैयार करने और उन्हें गेम टाइम देने की बात करते हैं। लेकिन जब मौका मिलता है, तो वह मैच में कुछ खास नहीं कर पाते।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर कोई बल्लेबाजी करने आता है और उस स्थिति में उसके पास लगभग 15 ओवर होते हैं, तो यह खुद को साबित करने का बड़ा मौका होता है। अगर आप पहले के कॉम्बिनेशन देखें, तो हमें ज्यादा स्पिनर पसंद हैं। वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद आयुष बदोनी को स्क्वाड में शामिल किया गया। हमें लगा कि इस पिच पर नीतीश बेहतर रहेंगे, लेकिन न्यूजीलैंड के स्पिनर्स जिस तरह खेले, हमें भी एक और स्पिनर के साथ जाना चाहिए था।”

चयन पर भी उठे सवाल

इस बयान से साफ है कि टीम मैनेजमेंट नीतीश कुमार रेड्डी से कहीं ज्यादा उम्मीद कर रहा था। उनकी नाकामी ने न सिर्फ टीम के संतुलन पर असर डाला, बल्कि भविष्य में उनके चयन को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More IND vs NZ: राजकोट वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी हुए फेल, कोच रेयान टेन डोएशे ने लगाई जमकर क्लास