Tariffs on India: अमेरिका के बाद मैक्सिको ने भारत पर फोड़ा टैरिफ बम, सीनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, जानें कब से होगा लागू

BE NEWS – अमेरिका के बाद अब भारत पर मैक्सिको ने टैरिफ लगाने को ऐलान किया है। जो साल 2026 से लागू हो जाएगा। मैक्सिको सिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी । जिसमें करीब 1400 उत्पादों पर टैरिफ लगेगा।

1400 सामानों पर अब 50 प्रतिशत टैरिफ

आपको बता दें कि दुनिया में एक बार फिर से टैरिफ वॉर देखने को मिल रहा है। मैक्सिको ने भारत समेत पूरे एशिया देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। जिसमें भारत और चीन समेत अन्य एशियाई देशों से आने वाले सामान पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया जाएगा। जो साल 2026 में लागू होगा। मैक्सिको सिनेट ने टैरिफ लगाने के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जिसके बाद साल 2026 से आयात होने वाले करीब 1400 सामानों पर अब 50 प्रतिशत टैरिफ लगेगा।

टैरिफ क्या हैं, देश इनका उपयोग क्यों करते हैं, और इसका भुगतान कौन करता ...

मैक्सिको साल 2026 से वसूल करेगा 50% का टैरिफ

अमेरिका के बाद अब मैक्सिको ने भारत समेत पूरे एशिया देशों पर टैरिफ लगाकर सभी को चौंका दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर हमें भारत, साउथ कोरिया, चीन, थाइलैंड और इंडोनेशिया जैसे शहरों पर अधिक पड़ेगा। इन सभी देशों से आने वाले ऑटो पार्ट्स, टेक्सटाइल और अन्य सामानों पर मैक्सिको साल 2026 से 50% का टैरिफ वसूल करेगा। पारित किए गए प्रस्ताव के अनुसार कई अन्य सामानों पर 35 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया गया है।

स्थानीय उत्पाद बढ़ाना

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार मैक्सिको के टैरिफ लगाने का ऐलान अमेरिका को खुश करने और अपने स्थानीय उत्पादों बढ़ाना देने के लिए किया है। आने वाले समय पर इसका व्यापार पर क्या असर होगा ये देखना दिलचस्प होगा।