IND vs NZ 2nd T20: टी20 सीरीज का रोमांच जारी! भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच आज
BE NEWS – भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 सीरीज खेला जा रही है, जिसका दूसरा मुकाबला आज रायपुर में खेला जाएगा। पहले मैच में जीत के बाद टीम इंडिया की निगाहें बैक टू बैक जीत पर हैं, वहीं कीवी टीम जीत की तलाश में मैदान में उतरेगी।
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूज़ीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले टी20 मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की नजर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर होगी, जबकि कीवी टीम वापसी की कोशिश करेगी।

दोनों टीमों के लिए अहम मुकाबला
नागपुर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 48 रनों से हराया था। कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया का प्रदर्शन संतुलित और आक्रामक रहा। अब घरेलू मैदान पर भारत बैक-टू-बैक जीत के इरादे से उतरेगा। वहीं कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। सीरीज में बने रहने के लिए न्यूज़ीलैंड को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। टीम संयोजन में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल हुए चोटिल
पहले टी20 मैच के दौरान भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हो गए थे। उनकी बाईं तर्जनी उंगली में गेंद लगने से खून बहने लगा था, जिसके कारण वह अपना ओवर पूरा नहीं कर सके थे। अगर अक्षर पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो उनकी जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।
ये भी देखें – रायबरेली में हिंदू जागृति पदयात्रा | बड़ी रैली में जुटे देशभर से लोग | BE NEWS – YouTube

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल / कुलदीप यादव जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
न्यूज़ीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान),काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मैट हेनरी / क्रिस्टियन क्लार्क
रायपुर की पिच पर स्पिनर्स को मदद
रायपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है, हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है। ऐसे में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया घरेलू मैदान पर अपनी बढ़त मजबूत कर पाएगी या न्यूज़ीलैंड जोरदार वापसी करेगी। Read More IND vs NZ 2nd T20: टी20 सीरीज का रोमांच जारी! भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच आज