“घर जाओ, नजर उतरवाओ….” शुभमन गिल के टीम इंडिया से ड्रॉप होने से पहले ये क्यों बोले थे सुनील गावस्कर
BE NEWS – T-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी गई इंडियन टीम में शुभमन गिल को जगह नहीं मिली। जिस पर सुनील गावस्कर ने उनके सपोर्ट करते हुए कहा कि, शुभमन गिल को टी-20 वर्ल्ड कप में जगह मिलनी चाहिए थी।
अक्षर पटेल को उपकप्तान घोषित
आपको बता दें कि T-20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ T-20 सारीज के लिए शनिवार शाम को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। जहां 15 सदस्यीय टीम में शुममन गिल को जगह नहीं मिली और उनकी जगह पर अक्षर पटेल को उपकप्तान घोषित कर दिया गया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गए टी-20 वर्ल्ड कप को दौरान उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। जिसको देखते हुए उनको टीम में जगह नहीं दी गई।

क्लास परमानेंट होती है पर फार्म टेम्परेरी – गावस्कर
सुनील गावस्कर ने अपनी बातचीत के दौरान बताया कि, “शुभमन गिल का टी- 20 वर्ल्ड कप में सिलेक्ट नहीं होना काफी आश्चर्य वाला रहा। वे एक शानदार बल्लेबाज हैं जिनका प्रदर्शन टी- 20 वर्ल्ड कप में कमाल का रहा। लेकिन हां वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले कुछ मैचों में काफी संघर्ष करते दिखे। हालाकिं क्लास परमानेंट होती है पर फार्म टेम्परेरी। गिल काफी लंबे समय के बाद ब्रेक से वापस आए थे और फार्म में नहीं थे। जिसके बाद काफी परेशानी होती है। टी-20 में शाट्स की जरुरत होती है और वो इतनी आसानी से नहीं आते हैं।” Read More “घर जाओ, नजर उतरवाओ….” शुभमन गिल के टीम इंडिया से ड्रॉप होने से पहले ये क्यों बोले थे सुनील गावस्कर