Budget 2026 Date: संसदीय इतिहास में पहली बार रविवार को पेश होगा केंद्रीय बजट, जानें क्यों खास है इस बार का बजट सत्र?
BE NEWS – इस बार आम बजट निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी दिन रविवार पेश किया जाएगा। जिसकी घोषणा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने खुद की है। ये उनके द्वारा पेश किया जाने वाला नौवां बजट होगा।
संसद के इतिहास में पहली बार
आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2025 -26 का आम बजट इस बार 1 फरवरी दिन रविवार को पेश करेंगी, जो कि संसद के इतिहास में पहली बार हो रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज दिन सोमवार को अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की है। आमतौर पर संसद की कार्यवाही सप्ताह के अंत में नहीं होती, ऐसे में रविवार को बजट पेश किया जाना एक ऐतिहासिक और असाधारण कदम माना जा रहा है। सरकार की ओर से 1 फरवरी को आधिकारिक रूप से ‘बजट डे’ घोषित किया गया है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।
निर्मला सीतारमण के लिए भी खास होगा यह बजट
यह बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि के लिहाज से भी बेहद अहम है। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा। इसके साथ ही वे देश के पूर्व प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच जाएंगी। मोरारजी देसाई ने अपने कार्यकाल में कुल 10 बजट पेश किए थे, और सीतारमण अब उस ऐतिहासिक रिकॉर्ड से सिर्फ एक कदम दूर हैं।
ये भी देखें – Magh Mela 2026: 6 दिन में 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान | Prayagraj | CM Yogi | BE News
![]()
28 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र
संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण से होगी। राष्ट्रपति लोकसभा कक्ष में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसके बाद वित्त मंत्री संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी, जिसमें देश की आर्थिक स्थिति, विकास दर और आगामी चुनौतियों का विस्तृत आंकलन प्रस्तुत किया जाएगा।
दो चरणों में चलेगा बजट सत्र
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा और इसे दो चरणों में बांटा गया है। जिसके अंतर्गत पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक होगा। वहीं फिर 13 फरवरी के बाद सत्र स्थगित रहेगा और 9 मार्च को दोबारा शुरू होगा। इस अवधि में संसदीय समितियां विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों और बजट प्रस्तावों की गहन समीक्षा भी करेंगी। जिसके बाद दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलने की संभावना जताई जा रही है। Read More Budget 2026 Date: संसदीय इतिहास में पहली बार रविवार को पेश होगा केंद्रीय बजट, जानें क्यों खास है इस बार का बजट सत्र?