Shikhar Dhawan: शिखर धवन की जिंदगी में फिर बजेगी खुशियों शहनाई, फरवरी 2026 में गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग करेंगे शादी
BE NEWS – भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शादी करने का ऐलान कर दिया है। अगले महीने फरवरी 2026 को वो अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। जिसकी तैयारियां दिल्ली एनसीआर में जोरों शोरों से चल रही है।
आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के संग फरवरी में शादी
आपको बता दें कि इंडियन क्रिकेट टीम के गब्बर कहे जाने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। धवन जल्द ही अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ अगले महीने फरवरी में शादी करने जा रहे हैं। इस हाई- प्रोफाइल शादी की तैयारियां दिल्ली एनसीआर में शुरु हो चुकी है।
सूत्रों के अनुसार, शिखर और सोफी की शादी फरवरी के तीसरे हफ्ते में पूरी होगी। इस भव्य समारोह में क्रिकेट जगत के कई बड़े नामों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि अभी तक कपल की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

दोनों पिछले एक साल से अधिक समय से साथ
सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं वे शिखर धवन फाउंडेशन की हेड हैं। जो धवन के Da One Sports Group की चैरिटी ब्रांच है। सोफी ने मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री भी ली है। वो न सिर्फ शिखर के निजी जीवन में अहम भूमिका निभा रही हैं। दोनों पिछले एक साल से अधिक समय से साथ रह रहे हैं और अपने रिश्ते को लेकर पूरी तरह सीरियस हैं।

दुबई से शुरू हुई प्रेम कहानी
शिखर और सोफी की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। यह मुलाकात पहले दोस्ती में बदली और फिर धीरे-धीरे प्यार में। सोफी को पहली बार पर ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान शिखर के साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चाएं तेज हो गई थीं।
ये भी देखें- Lucknow: KGMU लव जिहाद मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! आरोपी डॉक्टर के माता-पिता अरेस्ट | BE News
निजी जीवन के बाद नई शुरुआत
शिखर धवन की पहली शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा जोरावर धवन है। बीते कुछ वर्षों में निजी जीवन में उतार-चढ़ाव देखने के बाद अब धवन एक बार फिर नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। शादी के साथ-साथ शिखर धवन अपने प्रोफेशनल जीवन में भी सक्रिय बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी Autobiography “The One – My Life and More” लॉन्च की है, जिसमें उनके संघर्ष, सफलता और निजी अनुभवों को करीब से बताया गया है। Read More Shikhar Dhawan: शिखर धवन की जिंदगी में फिर बजेगी खुशियों शहनाई, फरवरी 2026 में गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग करेंगे शादी