Himachal Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में हुआ दर्दनाक बस हादसा, 12 लोगों की मौत, कई घायल
BE NEWS – सिरमौर जिले में आज एक यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोग घायल है, जिनको बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है।
दर्दनाक हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिपुरधार क्षेत्र के पास कुपवी से शिमला जा रही एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
बस में सवार थे 30 से 35 यात्री
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में लगभग 30 से 35 लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोग भी घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर संगड़ाह, ददाहू, राजगढ़ और नाहन के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। कुछ घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है, जहां इलाज की सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
ये भी देखें – Amethi में सरकारी शादी का बड़ा घोटाला! 300 बेटियों की शादी अधर में | BE News | UP News
एसपी सिरमौर का बयान
एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि हरिपुरधार के पास हुई इस दुर्घटना में कई लोगों की जान गई है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस और अन्य एजेंसियां राहत कार्य में जुटी हैं और सभी घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
सहित कई नेताओं ने जताया शोक
इस हादसे पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बस दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
https://x.com/SukhuSukhvinder/status/2009590039911768126
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदना प्रकट की है।
फिलहाल हादसे के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हादसे की जांच की जा रही है और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है। Read More Himachal Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में हुआ दर्दनाक बस हादसा, 12 लोगों की मौत, कई घायल