IND vs NZ 3rd ODI: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी…37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटेगा या बरकरार रहेगी भारतीय बादशाहत?

BE NEWS – भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी वन-डे मैच आज खेला जाना है। वहीं भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसला किया है। दोनों टीमें 1-1 की  बराबरी पर है, आज दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो को स्थिति बनी हुई है।

तीसरा और निर्णायक मुकाबला

आपको बता दें कि इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत इस मुकाबले में प्लेइंग-11 में एक बदलाव के साथ उतरा है।

अर्शदीप सिंह को मिला टीम में मौका

टीम इंडिया ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को इस मैच में बेंच पर बैठना पड़ा है। कप्तान गिल ने टॉस के बाद कहा कि टीम का लक्ष्य न्यूजीलैंड को कम स्कोर पर रोकना है।

ये भी देखें – Manikarnika Ghat विवाद पर गरजे CM Yogi, बोले -AI वीडियो से मंदिर तोड़ने का झूठा दुष्प्रचार | BE News

IND vs NZ: ಭಾರತ- ಕಿವೀಸ್ ನಡುವೆ ಏಕದಿನ, ಟಿ20 ಸರಣಿ; ವೇಳಾಪಟ್ಟಿ ಪ್ರಕಟಿಸಿದ ...

न्यूजीलैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने इस निर्णायक मुकाबले में अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस हारने के बाद कहा कि टीम इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना चाहती थी, लेकिन अब बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह सीरीज का आखिरी मैच है और टीम भारत में अपना हार का सिलसिला तोड़ना चाहती है।

37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने

न्यूजीलैंड की नजरें इस मुकाबले में इतिहास रचने पर टिकी हैं। कीवी टीम आज तक भारत में कोई भी वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है। राजकोट में दूसरा वनडे जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर करने के बाद अब उनके पास 37 साल पुरानी भारतीय बादशाहत को तोड़ने का सुनहरा मौका है।

रोहित शर्मा की नजरें वर्ल्ड रिकॉर्ड पर

इस मुकाबले में रोहित शर्मा के पास भी इतिहास रचने का मौका है। हिटमैन को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ दो छक्कों की जरूरत है। फिलहाल यह रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है। Read More IND vs NZ 3rd ODI: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी…37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटेगा या बरकरार रहेगी भारतीय बादशाहत?

IND vs NZ ODI: टीम इंडिया में लगातार दूसरी बार हुआ बदलाव, वॉशिंगटन सुंदर की जगह आयुष बदोनी को टीम इंडिया में मिला मौका

BE NEWS – भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के दिए 301 रनों का लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज की थी। इसके बाद भी चीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव किया जा रहा है।

वाशिंगटन सुंदर को इंजरी के कारण टीम से बाहर

आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड सीरीज के वनडे सीरीज के बीच टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर को इंजरी के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है। जिसका ऐलान बीसीसीआई ने खुद किया है। टीम इंडिया को लगातार झटके लग रहे हैं। पिछले 24 घंटे में भारतीय स्क्वाड में दो बड़े बदलाव हो चुके हैं, जिससे टीम की चिंता बढ़ गई है। पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के चलते सीरीज से बाहर हुए, जिनकी जगह युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया। अब पहले वनडे मुकाबले के दौरान स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी चोटिल हो गए हैं और उन्हें पूरी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

Team India record at indore Holkar Stadium is unmatched not lost single ...

वॉशिंगटन सुंदर की जगह आयुष बदोनी की एंट्री

वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान वॉशिंगटन सुंदर को चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया और स्कैन रिपोर्ट के आधार पर बीसीसीआई ने उन्हें सीरीज से बाहर करने का फैसला लिया। जिनकी जगह दिल्ली के युवा ऑलराउंडर आयुष बदोनी को दी गई है।

ये भी देखें- Top 5 Breaking News Today | CM Yogi | Delhi Pollution | ISRO PSLV C62 | German Chancellor | BE News

IND vs NZ: ಭಾರತ- ಕಿವೀಸ್ ನಡುವೆ ಏಕದಿನ, ಟಿ20 ಸರಣಿ; ವೇಳಾಪಟ್ಟಿ ಪ್ರಕಟಿಸಿದ ...

प्लेइंग इलेवन में बदोनी की राह मुश्किल

हालांकि आयुष बदोनी को सीधे प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना आसान नहीं माना जा रहा है। वॉशिंगटन सुंदर की गैरमौजूदगी में दूसरे वनडे के लिए टीम मैनेजमेंट नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकता है। रेड्डी लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हुए हैं, लेकिन अब तक उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के लिए राजकोट में होने वाले अगले वनडे से पहले सही कॉम्बिनेशन चुनना चुनौतीपूर्ण होगा।

टीम इंडिया का अपडेटेड वनडे स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आयुष बदोनी। Read More IND vs NZ ODI: टीम इंडिया में लगातार दूसरी बार हुआ बदलाव, वॉशिंगटन सुंदर की जगह आयुष बदोनी को टीम इंडिया में मिला मौका