श्रद्धा कपूर ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग शादी जुड़े सवाल को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- “मैं करूंगी तो विवाह…”
BE NEWS – बॉलीवुड की मशहुर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर ही चर्चाओं में बनी रहती हैं। वो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में लगातार बनी रहती हैं। हाल हिं में अपनी शादी को लेकर किए गये सवाल पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। जिसके बाद उनका जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
फैंस की नजरें उनकी शादी पर
आपको बॉलीवुड की चहेती अदाकारा श्रद्धा कपूर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। स्त्री फेम एक्ट्रेस अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने क्यूट अंदाज़ और मजाकिया अंदाज के कारण भी सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों श्रद्धा का नाम फिल्म राइटर राहुल मोदी के साथ जोड़ा जा रहा है, जिसके बाद से फैंस की नजरें उनकी शादी पर टिकी हुई हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने एक फैन के सवाल का ऐसा जवाब दिया कि वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
ये भी देखें – Delhi Turkman Gate पर फैज-ए-इलाही दरगाह के पास भारी बवाल! | Bulldozer Action | MCD | BE News

फैन के सवाल पर श्रद्धा का दिल जीतने वाला रिएक्शन
श्रद्धा कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपनी ज्वेलरी ब्रांड पाल्मोनास को प्रमोट करती नजर आईं। वीडियो पोस्ट होते ही कमेंट सेक्शन में फैंस की लाइन लग गई। इसी दौरान एक यूजर ने सीधा सवाल कर दिया कि, “शादी कब करोगी श्रद्धा जी?” इस सवाल पर श्रद्धा कपूर ने बिना किसी लाग-लपेट के मजेदार अंदाज में जवाब दिया, “मैं करूंगी तो विवाह करूंगी।”
बस फिर क्या था, उनका यह जवाब इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया। फैंस को श्रद्धा का यह ह्यूमर इतना पसंद आया कि कमेंट्स और लाईक्स की बाढ़ आ गई।
ये भी देखें- Ankita Bhandari murder case: Ankita Bhandari को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरी जनता | BE News

फैंस लगा रहे हैं शादी के कयास
श्रद्धा के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। कई फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस इस साल अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। हालांकि, श्रद्धा कपूर या राहुल मोदी की ओर से अभी तक रिश्ते या शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कौन हैं राहुल मोदी
राहुल मोदी पेशे से फिल्म राइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। वह निर्देशक लव रंजन के साथ ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। बताया जाता है कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के दौरान ही श्रद्धा और राहुल की नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद दोनों को कई पब्लिक इवेंट्स और आउटिंग्स में साथ देखा गया।

ऑफिशियल ऐलान का इंतजार
हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही यह जोड़ी अपने रिश्ते को नाम दे सकती है। तब तक श्रद्धा कपूर के मजेदार जवाब और उनकी क्यूटनेस ही फैंस का दिल जीतने के लिए काफी है।