भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा ICC Player of the Month के लिए नामांकित, यूईए और थाईलैंड के खिलाड़ी से होगा मुकाबला

BE NEWS – विश्वकप फाइनल में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा को आईसीसी प्लेयर ऑप द मंथ के लिए सिलेक्ट किया गया है। यूईए और थाईलैंड के खिलाड़ियों के साथ उनका मुकाबला होगा।

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट

आपको बता दें कि शेफाली वर्मा को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए किया नॉमिनेट किया गया है। भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा को सेमीफाइनल से पहले प्रतिका रावल को चोट लगने को कारण भारतीय टीम में शामिल किया गया था, जहां वो अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में 111.53 के औसत से 78 गेंद पर 87 रन बनाए और भारत 298/ 7 का एक मजबूत स्कोर बनाने में सफल रहें। साथ ही अपने 7 ओवरों में 36 रन देकर सुन लुस और मारिजाने कैप के विकेट लिए थे।

भारतीय महिला क्रिकेट बैट्समैन का कमाल, शेफाली वर्मा ICC T20I में टॉब ...

विश्वकप में शेफाली का शानदार प्रदर्शन

शेफाली के शानदार प्रदर्शन से भारत ने अपने फाइनल मैच में 52 रनों से जीत दर्ज कर विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा को संयुक्त अरब अमीरात की ईशा ओजा और थाईलैंड की थिपाचा पुथावोंग के साथ नॉमिनेट किया गया है।