Bigg Boss-19 Winner: गौरव खन्ना के सिर सजा ‘बिग बॉस-19’ का ताज, विनर ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइज मनी….

BE NEWS – सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस-19 के ग्रैंड फिनाले का शानदार आगाज हुआ। वहीं फरहाना भट्ट को पीछे छोड़ते हुए गौरव खन्ना ने विनर ट्राफी अपने नाम कर ली है।

आखिरी समय तक बना रहा सस्पेंस 

आपको बता दें कि कलर्स के चर्चित फेमस रियलिटी शो बिग बॉस-19 को उसका विनर मिल गया है। 3 महीनों से भी ज्यादा चले इस शो का रविवार रात ग्रैंड फिनाले धमाकेदार रहा। जिसमें आखिरी समय तक सस्पेंस बना रहा। गौरव खन्ना ने फरहाना भट्ट को हराकर शो के विनर का खिताब अपने नाम कर लिया है। विनर ट्रॉफी के साथ गौरव को 50 लाख रुपयों की प्राइस मनी भी मिली है।

Gaurav Khanna Interview

सोशल मीडिया पर लोगों का अलग- अलग रिएक्शन

गौरव के विनर बनने के बाद उनके फैंस में खुशी का माहौल है। वहीं ट्राफी जीतने के बाद अनुपमा फेम गौरव खन्ना काफी खुश नजर आएं। शो जीतने के बाद सभी लोग उन्हें बधाई देते हुए नजर आए। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी जीत के बाद लोगों के अलग- अलग रिएक्शन सामने आ रहें है, लोग उन्हें जमकर बधाइयां दे रहें हैं। इससे पहले भी उन्होनें सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो में हिस्सा लिया था, जिसके वो विनर रह चुके हैं।

गौरव खन्ना ने ‘Celebrity MasterChef’ का खिताब जीता, साथ ही ट्रॉफी और ...

ये भी देखें: Babri Masjid Bengal: Humayun Kabir के ऐलान से बढ़ा सियासी तूफ़ान । Babri Masjid

15 हफ्तों के इस सफर में 18 कंटेस्टेंट्स ने लिया भाग 

बिग बॉस-19 में 15 हफ्तों के इस सफर में 18 कंटेस्टेंट्स ने भाग लिया था। कई जोड़ियां भी बनी और बिगड़ी। तू-तू मैं- मैं और नोक- झोंक से भरे इस सफर में सभी कंटेस्टेंट्स ने शो के दौरान लोगों को खूब इंटरटेन भी किया। जिनको पछाड़ते हुए गौरव खन्ना ने बॉस-19 की चमचमाती ट्राफी और प्राइस मनी अपने नाम कर ली।

‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट से फोटोज हुई वायरल, भारतीय सेना की वर्दी में पहने नजर आए सलमान और चित्रागंदा सिंह

BE NEWS – सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट से एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें सलमान और चित्रागंदा सिंह दोनों साथ नजर आ रहे हैं। जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

लद्दाख में सैन्य वर्दी में दिखे सलमान खान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट से ...

चर्चाओं में फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ 

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में काफी चर्चाओं में है। शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस चित्रागंदा सिंह के साथ उनकी फोटो सामने आयी है। इस तस्वीर में दोनों ही भारतीय सेना की वर्दी में एक फैन के साथ पिक्चर क्लिक कराते नजर आ रहे हैं। ये फोटो फिल्म के सेट से है। जो कि अब काफी वायरल हो रही है। लद्दाख के बाद अब मुंबई में भी फिल्म ने शूटिंग का एक शेड्यूल पूरा कर लिया है।

Image

‘इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3’ के उपन्यास पर आधारित

बैटल ऑफ गलवान फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3’ के एक उपन्यास पर आधारित है, जोकि 2020 में गलवान की घाटी में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हुए खूनी संघर्ष पर आधारित आधारित मूवी है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। जिसमें सलमान एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आयेंगे है। इस फिल्म के अगले साल 2026 में ईद के मौके पर रिलीज होने की संभावना जतायी जा रही है।

Bigg boss19: टीवी पर छलका टॉप-5 फाइनलिस्ट का दर्द, शो पर कंटेस्टेंट्स ने शेयर किए अपनी लाइफ के इमोशनल एंगल

BE NEWS – टीवी का सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस -19 अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है। मालती चहर के बाहर होने के बाद घर में अब सिर्फ टॉप 5 फाइनलिस्ट ही बचे हुए हैं। शो का ग्रैंड फिनाले 7 दिंसबर को होने वाला है। जिसको लेकर फैंस में काफी उत्साह नजर आ रहा है। वहीं मेकर्स के द्वारा जारी किए गए नये प्रोमो में सभी बचे हुए कंटेस्टेंट्स अपने इमोशनल एंगल को जनता के सामने सुनाते नजर आ रहे हैं।

शो को मिले टॉप – 5 फाइनलिस्ट 

आपको बता दें कि रियलिटी शो Bigg boss – 19 अब अपने फाइनल वीक में आ चुका है। मालती चहर के घर से बेघर होने के बाद अब शो को टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए है। जिनमें गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और प्रणित मोरे शामिल है। हालहिं में शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट्स अपनी स्टोरी को जनता के सामने सुनाते नजर आ रहे है।

Bigg Boss 19 TOP 6 Finalists' Names Leaked Online; Fans Shocked As THIS ...

सभी कंटेस्टेंट्स ने सुनाया अपना दर्द

Bigg boss – 19 में हालहिं के प्रोमो में पहले गौरव खन्ना में अपना दर्द बयां किया। इस दौरान उन्होनें अपने जीवन के उतार- चढाव को ऑडियंस के सामने शेयर किया। इस दौरान गौरव ने अपनी वाइफ को याद किया। इस दौरान तान्या मित्तल ने अपने साथ हुए वाक्या का भी जिक्र किया। इसमें उन्होनें बताया कि, साल 2024 में महाकुंभ में मेरे साथ एक बहुत बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी, जिसके बाद उनको काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। यहां तक मुझ पर झुठ बोलने तक के आरोप लगे थे। वहीं प्रणित मोरे ने बताया कि, मेरी फैमिली 26 साल से किराए के घर पर रह रही थी, इस साल जुलाई में जाकर उनके घर का सपना पूरा हो पाया है। जिसे बताते हुए वो फूट-फूट कर रोने लगे।

 

IndiGo: इंडिगो की करीब 500 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, कई एयरपोर्ट्स पर यात्रियों ने जमकर किया हंगामा – Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में हुआ शॉकिंग मिड वीक एविक्शन, आइए जानें कौन से सदस्य को दिखाया गया बाहर को रास्ता

BE NEWS – बिग बॉस -19 अब अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है। शो में ग्रैंड फिनाले से ठीक पांच दिन पहले एक शॉकिंग मिड वीक एविक्शन हुआ है। जिसके बाद अब शो में पांच कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं।

शो का फिनाले अब बेहद करीब

आपको बता दें कि टीवी को सबसे पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस -19 अपने ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब आ चुका है। जिसका सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बिग बॉस का फिनाले अब बेहद करीब है और घर के अंदर माहौल पहले से ज्यादा तनावपूर्ण हो चुका है। इसी बीच शो में मिड एविक्शन की खबरें आ रही हैं।

‘वीकेंड के वार’ में खुलासा

सलमान खान ने रविवार के ‘वीकेंड के वार’ में खुलासा किया कि इस हफ्ते की एविक्शन प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई है। जिसके बाद कम वोट मिलने के चलते क्रिकेटर दीपक चहर की बहन मालती चहर को शो से बाहर कर दिया गया है।

Bigg Boss 19: क्रिकेटर दीपक चहर की बहन मालती को 12वीं क्लास तक नहीं ...

डबल एविक्शन के बाद अब टॉप 5 की जंग

कुछ दिन पहले ही अशनूर कौर और शहबाज़ बदेशा के डबल एलिमिनेशन ने घर की हवा बदल दी थी। उनकी विदाई के बाद 6 कंटेस्टेंट बचे थे, लेकिन अब मालती के बाहर होते ही मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।

शो में बचे अब ये टॉप 5 फाइनलिस्ट्स

टॉप 5 फाइनलिस्ट्स ही बचे हुए हैं जिसमें गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और अमाल मलिक अब ये पांच दावेदार फिनाले की रेस में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

Big Boss19: बिग बॉस हाउस में मीडियाकर्मियों ने एंट्री, सवाल-जवाब के बीच आखिर क्यों छलके गौरव खन्ना के आंसू

BE NEWS –बिग बॉस 19 अपने आखिरी पड़ाव पर आ पहुंचा है। वहीं दिखाए गए लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस के घर में प्रेस कांफ्रेंस हुई , जिसमें मीडियाकर्मियों ने शो के सभी कंटेस्टेंस्ट्स से सवाल-जवाबों की छड़ी लगा दी। जिसमें गौरव खन्ना से किए गए सवाल से वो काफी ज्यादा इमोशनल हो गए और उनके आंसू छलक पड़े।

टॉप-6 कंटेस्टेंट्स से किए सवाल 

आपको बता दें कि Big Boss -19 के घर में अब टॉप 6 कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं, जिसमें अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, मालती चहर, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना ही बचे हुए हैं। शो अपने फिनाले वीक की ओर बढ़ चुका है। इसी बीच घर में मीडियाकर्मियों ने एंट्री ली। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडियावालों में टॉप-6 कंटेस्टेंट्स से कई सवाल किए। जिसके सभी कंटेस्टेंट्स ने जवाब भी दिए। इसमें सबसे ज्यादा सवाल तान्या मित्तल से किए गए।

‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना आहे ‘बिग बॉस १९’मधील सर्वाधिक मानधन घेणारा ...

शो का प्रोमो हुआ वायरल

इसी बीच शो के मेकर्स ने एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें गौरव खन्ना से उनकी लाइफ से जुड़ा काफी पर्सनल सवाल किया। जिसे सुनकर वो काफी इमोशनल हो गए और मीडियावालों के सामने उनके आंसू छलक पड़े। ये प्रोमो अब काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

सिम्पैथी पाने के लिए शो पर खोला राज

इस प्रोमो में गौरव से मीडियावालों ने सवाल किया कि, आपने सो में बोला था कि, ‘आपकी पत्नि आकांक्षा को बच्चा नहीं चाहिए पर आपको चाहिए। क्या आपने ये पर्सनल लाइफ से जुड़ा ये सवाल सिम्पैथी पाने के लिए शो पर ऑडियंस के सामने खोला था।’ इस सवाल के बाद गौरव काफी इमोशनल हो गए। जिस पर गौरव ने कहा कि, ‘ये सवाल काफी टची है। मुझे बच्चे बहुत पसंद है। जब मेरी शादी हुई थी तो मैं भी बच्चे चाहता था, पर मैं अपनी वाइफ से बहुत प्यार करता हूं और उसके लिए मैं अपनी इच्छा मार सकता हूं। जो उसे पसंद है मैं वो सब करुंगा।’

‘Big Boss 19’ से बाहर हुए शहबाज बदेशा, रो पड़े सिंगर अमाल मलिक, कहा- “पता नहीं क्यों आया…”

BE NEWS- टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस 19 अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच रहा है। इस हफ्ते वीकेंड के बार में शो से एक और कंटेस्टेंट बाहर हो गया। शहबाज के जाने के बाद इस शो में अब 6 कंटेस्टेंट ही बचे हुए हैं।

इस हफ्ते शो से दो प्रतियोगी बाहर-

आपके बता दें कि ‘Big Boss 19’ में इस बार वीकेंड के वार में शबनाज गिल के भाई शहबाज शो से एविक्ट हो गए। इसी के साथ शो को अपने टॉप 6 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। जिसमें गौरव खन्ना, फरहाना, मालती, तान्या, प्रणीत और अमाल मलिक शो में बचे हुए है। फिनाले वीक से पहले इस हफ्ते शो से अशनूर कौर और शहबाज बदेशा दो प्रतियोगी बाहर हो गए है। शो के फिनाले में भी अब ज्यादा समय नहीं रह गया है।

Bigg Boss 19: फिनाले से पहले लगा बड़ा झटका, डबल एलिमिनेशन में Shahbaz ...

उम्मीद नहीं थी कि शहबाज घर से बेघर होंगा-

शहबाज को कम वोट मिलने के चलते शो से बाहर होना पड़ा। रविवार को दिखाए गए इस शो में रितेश देशमुख अपने मराठी Big Boss के 6वें सीजन के प्रमोशन के सिलसिले में आए थे, जहां पर उन्होनें शहबाज को शो से एविक्शन की घोषणा की। शो से शहबाज के जाने के बाद अमाल काफी दु;खी नजर आए और नेशनल टीवी पर रो पड़े।

दरअसल शो में अमाल और शहबाज का काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। शहबाज के जाने के बाद अमाल अकेले बेड पर बैठे खुद से ही बाते करते हुए नजर आए। इस दौरान अमाल ने कहा कि, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि शहबाज घर से बेघर होंगा।

Bigg Boss 19: क्या ये स्टार्स हुए रिजेक्ट और इन्हें मिली एंट्री? जानें ...

7 दिंसबर को शो का ग्रेैड फिनाले

बता दें कि सलमान खान का शो ‘Big Boss 19’ अपने अखिरी पड़ाव पर आ चुका है। इस शो का ग्रेैड फिनाले 7 दिंसबर को होने वाला है। अब देखना ये होगा कि इस बार शो का विनर कौन होगा।