Budh Pradosh Vrat 2025: भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित बुध प्रदोष व्रत आज, पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां…
BE NEWS – हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि प्रदोष काल में भगवान शिव कैलाश पर्वत पर आनंद तांडव करते हैं। इसी शुभ समय में उनकी पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन से कर्ज, रोग, दरिद्रता व मानसिक कष्ट दूर होते हैं। लेकिन बुधवार को पड़े इस व्रत में भगवान शिव के साथ विघ्नहर्ता श्री गणेश की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। यदि पूजा के दौरान कुछ नियमों की अनदेखी हो जाए, तो व्रत का पूरा फल नहीं मिल पाता। आइए जानते हैं प्रदोष व्रत के दिन किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक
शास्त्रों के अनुसार प्रदोष व्रत हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। जो की आज 17 दिंसबर 2025 दिन बुधवार को पड़ रहा है। इसलिए इसे बुध प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। ये तिथि 16 दिसंबर की रात 11 बजकर 58 मिनट पर शुरु होकर 18 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इस दिन भगवान शिव के साथ गणेश भगवान की पूजा करने से बुद्धि, व्यापार और करियर के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। लेकिन इस व्रत में की गई छोटी-सी भूल भी पूजा के प्रभाव को कम कर सकती है। इसलिए इन नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक है।

शिवलिंग पर इन वस्तुओं को न चढ़ाएं
बता दें कि तुलसी विष्णु प्रिय है, शिवलिंग पर अर्पित नहीं की जाती। पौराणिक मान्यता के अनुसार केतकी का फूल यह शिव जी को अप्रिय है। हल्दी यह देवी को अर्पित की जाती है, शिव पूजा में इसका प्रयोग वर्जित है। पूजा में हमेशा साबुत और शुद्ध अक्षत ही अर्पित करें। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर तिल चढ़ाने की परंपरा है, लेकिन शिव जी को चंदन या भस्म चढ़ाना ही अधिक शुभ मानी जाती है।
पूजा के समय बरतें ये सावधानियां-
पूजा करते समय काले वस्त्र नहीं पहनें चाहिए। सफेद, पीले या हल्के रंग के वस्त्र ही शुभ माने जाते हैं। व्रत के दिन मांस, मदिरा, लहसुन-प्याज जैसे तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। क्रोध और विवाद से बचना चाहिए।किसी से झगड़ा या अपशब्द न बोलें। इसके साथ ही प्रदोष काल (संध्या समय) में ही पूजा करना अत्यंत फलदायी होता है। Read More Budh Pradosh Vrat 2025: भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित बुध प्रदोष व्रत आज, पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां…