Battle of Galwan का टीजर हुआ रिलीज, सलमान खान के बर्थडे पर फैंस को मिला ये खास तोहफा
BE NEWS – सलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं आज मेकर्स ने उनके बर्थडे पर फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। जिसके सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया फिल्म का टीजर
बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान आज 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर फिल्म Battle of Galwan का टीजर रिलीज किया गया। जिसका उनके फैंस को बहुत ही बेसब्री से इंतजार था। रिलीज होते ही टीजर पूरे सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर भी फिल्म का टीजर शेयर किया है।

आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आये सलमान
अपूर्वा लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान एक दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। जोकि 2020 में गलवान की घाटी में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हुए युद्ध पर आधारित आधारित मूवी है। जिसमें सलमान एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके अपोजिट इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह नजर आयेंगी।
टीज़र में सलमान खान के जबरदस्त डायलॉग
टीज़र वीडियो में सलमान खान दो बेहद प्रभावशाली डायलॉग बोलते नजर आते हैं। पहले डायलॉग में वह गंभीर और भारी आवाज़ में कहते हैं, “जवानों, याद रहे…जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना।” इसके बाद सलमान खान का लुक सामने आता है और वह दूसरा डायलॉग बोलते हैं, “मौत से क्या डरना, उसे तो आना ही है।” इन डायलॉग्स ने फैंस के बीच जोश भर दिया है और कमेंट सेक्शन तारीफों से भरा हुआ है।

कब रिलीज होगी फिल्म
अगर फिल्म की रिलीज़ डेट की बात करें, तो सलमान खान की यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म को लेकर फैंस काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं और टीज़र देखने के बाद उत्साह और भी बढ़ गया है। अब देखना होगा कि रिलीज़ के बाद दर्शकों से फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
सलमान खान मना रहे हैं अपना जन्मदिन
इसी बीच आज सलमान खान अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं और खास पोस्ट शेयर कर रहे हैं। कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें भाईजान का अलग और स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है। Read More Battle of Galwan का टीजर हुआ रिलीज, सलमान खान के बर्थडे पर फैंस को मिला ये खास तोहफा