IND vs NZ ODI 2026: भारतीय टीम के उप कप्तान श्रेयश अय्यर पूरी तरह फिट, न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज़ में वापसी हुई तय
BE NEWS – भारतीय टीम के उप कप्तान श्रेयश अय्यर पूरी तरह फिट हो चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वन-डे सीरीज़ में उतरने के लिए वो तैयार हैं। इसकी जानकारी वीवीएस लक्ष्मण में चयनकर्ताओं को ई-मेल के जरिए दी।
श्रेयस अय्यर का रिहैबिलिटेशन पूरा
बता दें कि भारत- न्यूजीलैंड वन-डे सीरीज़ से पहले टीम इंडिया को और उनके फैंस को बहुत बड़ खुशखबरी मिली है। टीम इंडिया के धुंआधार और मिडिल ऑर्डर के अहम बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर का रिहैबिलिटेशन पूरा हो चुका है और अब वह पूरी तरह मैच फिट हैं। सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस (COE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने इसकी जानकारी मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर को ईमेल के ज़रिए दी। इसके बाद अय्यर को सीओई की देखरेख से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

पहले वनडे से खेलते नज़र आएंगे अय्यर
श्रेयस अय्यर को पहले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, हालांकि उनकी मैच फिटनेस को लेकर अंतिम मंज़ूरी बाकी थी। अब फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद यह लगभग तय है कि वह 11 जनवरी 2026 को वडोदरा में खेले जाने वाले पहले वनडे में भारत की प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी थी गंभीर चोट
31 वर्षीय अय्यर को अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान फील्डिंग करते समय स्प्लीन (तिल्ली) में गंभीर चोट लग गई थी। इस चोट के चलते वह न सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए थे, बल्कि उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी। इसके बाद वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे।
ये भी देखें- Delhi Bulldozers Action: पत्थरबाजों के घर पर चलेगा बुलडोजर! | Turkman Gate | BE News

विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार वापसी
करीब तीन महीने बाद अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी के ज़रिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 82 रनों की शानदार पारी खेली और मुंबई को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसी प्रदर्शन के बाद उन्होंने न्यूजीलैंड सीरीज़ के लिए फिटनेस टेस्ट भी सफलतापूर्वक पास कर लिया।
भारतीय टीम को मिलेगा मजबूती का फायदा
श्रेयस अय्यर की वापसी से भारतीय मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी। उनका बड़े मैचों का अनुभव भी टीम के काम आएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ ये मैच 11 जनवरी 2026 से खेला जाएगा, जो कि वडोदरा में होगा। दूसरा मैच 14 जनवरी 2026 को राजकोट में खेला जाएगा। तीसरा और आखिरी मैच 18 जनवरी 2026 को इंदैर में खेला जाएगा। Read More IND vs NZ ODI 2026: भारतीय टीम के उप कप्तान श्रेयश अय्यर पूरी तरह फिट, न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज़ में वापसी हुई तय