Border 2 Release: ‘बॉर्डर-2’ ने मारी दमदार एंट्री, थिएटर्स में गूंजी तालियां, सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले– “हाई वोल्टेज देशभक्ति”

Border-2 Release: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर-2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन से इसने दर्शकों के दिलों पर कब्जा जमा लिया है। देशभक्ति से लबरेज इस वॉर-एक्शन ड्रामा मुवी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक फिल्म की जमकर चर्चा हो रही है।

पहले दिन थिएटर्स में उमड़ा दर्शकों की भारी भीड़

आपको बता दें कि सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर -2’ आज यानी 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के साथ ही थिएटर्स में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पहले ही दिन फिल्म को लेकर जो उत्साह नजर आ रहा है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। सुबह से ही कई शहरों में हाउसफुल शो की खबरें सामने आ रही हैं। दर्शक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है।

ये भी देखें – सड़क या जंग का मैदान? | लखनऊ ट्रैफिक सिस्टम फेल! | Puraniya Chauraha | Ground Report | BE NEWS

Border-2
28 साल बाद लौटा ‘बॉर्डर’ का जादू

साल 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ‘बॉर्डर -2’ ने रिलीज के साथ ही यह साबित कर दिया है कि फिल्म का क्रेज आज भी वैसा ही है। एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई करने वाली यह फिल्म ओपनिंग डे पर ही ब्लॉकबस्टर की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

बॉर्डर 2 में सनी देओल के डायलॉग ने जगाया जोश, मगर VFX ने किया मजा ...

स्टारकास्ट की दमदार परफॉर्मेंस और गानों ने जीता दिल

‘बॉर्डर-2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दर्शकों और एक्स यूजर्स का कहना है कि सनी देओल ने एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से बवाल मचा दिया है। उनके डायलॉग्स, एक्शन सीक्वेंस और स्क्रीन प्रेजेंस को खूब सराहा जा रहा है। वहीं वरुण धवन को फिल्म में एक यादगार क्लाइमैक्स मिला है। दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के सीन्स पर दर्शक तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पा रहे। फीमेल लीड में सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा और आन्या सिंह की एक्टिंग भी लोगों को पसंद आ रही है।

फिल्म के गाने ‘घर कब आओगे’ और ‘मिट्टी के बेटे’ दर्शकों को भावुक कर रहे हैं। सोनू निगम की आवाज़ ने इन गानों में जान डाल दी है और सोशल मीडिया पर इनकी खूब तारीफ हो रही है।

ये भी देखें – Lucknow में उत्तराखंड महोत्सव 2026 | पहाड़ी संस्कृति, संगीत और स्वाद का संगम | BE News

Gadar 2 Advance Booking Collection: सनी देओल की 'गदर-2' ने बरपाया कहर ...

सोशल मीडिया पर ‘बॉर्डर -2’ का जलवा

रिलीज के तुरंत बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘बॉर्डर 2’ ट्रेंड करने लगी। दर्शक फिल्म देखने के बाद लगातार अपने रिव्यू और रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। अधिकतर यूजर्स फिल्म की कहानी, दमदार डायलॉग्स और देशभक्ति से भरे सीन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 हमारे सैनिकों की बहादुरी को सलाम

फिल्म का रिव्यू करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, ‘ ये एक हाई-वोल्टेज फिल्म है और सिनेमा की दुनिया में बड़ी जीत है। फिल्म में जोश और जज्बात कूट-कूट कर भरे हैं। देशभक्ति पर फिल्म कैसे बनाई जाती है, ये फिल्म इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। हर सीन हमारे सैनिकों की बहादुरी को सलाम करता है। सनी देओल एक बार फिर अपनी पुरानी शिद्दत और दमदार अंदाज में लौटे हैं।’

क्या है फिल्म की कहानी

‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म में पाकिस्तान के मिशन चंगेजखान को केंद्र में रखकर भारतीय सैनिकों की वीरता, बलिदान और देशभक्ति को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है। सनी देओल एक बार फिर यह साबित करते नजर आते हैं कि देशभक्ति और वॉर-एक्शन फिल्मों में उनका कोई मुकाबला नहीं। Read More Border 2 Release: ‘बॉर्डर-2’ ने मारी दमदार एंट्री, थिएटर्स में गूंजी तालियां, सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले– “हाई वोल्टेज देशभक्ति”

Film Ikkees Released: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में रिलीज, सिल्वर स्क्रीन पर आखिरी बार आ रहे नजर

BE NEWS – दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस आज नए साल के मौके पर रिलीज हो गई है। अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा व अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया इस फिल्म से बॉलीबुड में डेब्यु करने वाले है।

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

आपको बता दें कि श्रीराम राघवन की डारेक्शन में बनी फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को न्यू ईयर के मौके पर आज सिनेमाघरों में रिलीज चुकी है। जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। ये दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब सिल्वर स्क्रीन पर आखिरी बार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म पहले 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई। इस फिल्म के साथ धर्मेंद्र अपने लंबे और शानदार फिल्मी करियर को अलविदा कह रहे हैं।

ये भी देखें- “समस्याओं की दुनिया है,पर समाधान का भारत है”।- Kavi Kamal Agney | BE News – YouTube

Ikkis Review: शहादत, इमोशंस और ढेर सारे जोश से भरी है धर्मेंद्र की ...

सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की प्रेरक कहानी

फिल्म ‘इक्कीस’ एक बायोपिक है, जो परमवीर चक्र से सम्मानित सबसे कम उम्र के योद्धा सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन और साहस पर आधारित है। वहीं फिल्म के लीड रोल में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा हैं, जो शहीद सैनिक अरुण क्षेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई देती हैं। फिल्म में जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर, राहुल देव, विवान शाह और एकावली खन्ना जैसे दमदार कलाकार भी नजर आते हैं।

फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानी

फिल्म की कहानी भारतीय सेना अधिकारी एम. एल. क्षेत्रपाल (धर्मेंद्र) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह पाकिस्तान में आयोजित अपने कॉलेज की एलुमनी मीट में शामिल होने के लिए वहां जाने का फैसला करते हैं। इस यात्रा के दौरान उन्हें अपने पुरखों का घर देखना भी होता है। पाकिस्तान में उनकी मेहमाननवाज़ी करते हैं निसार (जयदीप अहलावत), जो स्वयं पाकिस्तानी सेना के अधिकारी हैं।

पाकिस्तान पहुंचने के बाद निसार, एम. एल. क्षेत्रपाल को अपने घर ठहराते हैं और उनके पैतृक घर तक ले जाते हैं। इस यात्रा में निसार की बेटी भी उनके साथ होती है। इसी दौरान ये सच सामने आता है कि 1971 की जंग में एम. एल. क्षेत्रपाल का बेटा अरुण क्षेत्रपाल पाकिस्तान की धरती पर ही लड़ते हुए शहीद हो गया था।

एक पिता होने के नाते एम. एल. क्षेत्रपाल की इच्छा होती है कि वह उस जगह को देख सके जहां उसका बेटा शहीद हुआ था। निसार भी एक पिता होने के नाते इस इच्छा को समझता है और उसे पूरा करने का प्रयास करता है। लेकिन पूरी फिल्म के दौरान निसार एक गहरे आंतरिक संघर्ष से जूझता नजर आता है। अब देखना ये है कि दर्शकों को ये कहानी कितनी पसंद आती है। Read More Film Ikkees Released: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में रिलीज, सिल्वर स्क्रीन पर आखिरी बार आ रहे नजर

अभिनेत्री रेखा का दिल छू लेने वाला अंदाज़, फिल्म ‘इक्कीस’ के प्रीमियर अगस्त्य नंदा पर लुटाया प्यार

BE NEWS – अभिनेत्री रेखा अपने लुक्स और स्टाइल के कारण हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती है। अपनी अदाओं से उम्र के इस पड़ाव पर भी अपनी अदाओं से लोगों के दिलों पर राज करने वाली रेखा ने अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा पर फिल्म ‘इक्कीस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर खूब प्यार लुटाया। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

आपको बता दें कि श्रीराम राघवन की डारेक्शन में बनी फिल्म ने ‘इक्कीस’ न्यू ईयर के मौके पर रिलीज होने वाली है। जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। ये दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। जिसकी कल शाम को स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर और एक्ट्रेस भी पहुंचे थे। जिनमें अभिनेत्री रेखा भी पहुंची थी।

फिल्म इक्कीस के प्रीमियर में रेखा का भावुक अंदाज, अगस्त्य नंदा पर ...

गोल्डन कलर की साड़ी पहने ग्रैंड एंट्री 

फिल्म इक्कीस की स्पेशल स्क्रीनिंग पर शिकरत करने पहुंची रेखा ने सारी लाइमलाइट लूट ली। रेडकार्पेट पर आते ही सभी की निगाहें हमेशा की तरह उन पर रुक गई। गोल्डन कलर की साड़ी पहने उनकी इस ग्रैंड एंट्री में वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

धर्मेंद्र की तस्वीर को हाथ जोड़कर किया नमन 

मुंबई में आयोजित फिल्म ‘इक्कीस’ के प्रीमियर के दौरान एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। रेड कार्पेट पर जैसे ही दिग्गज अभिनेत्री रेखा की एंट्री हुई, माहौल भावुक और खास हो गया। रेखा ने सबसे पहले फिल्म के पोस्टर पर मौजूद धर्मेंद्र की तस्वीर को हाथ जोड़कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनकी नज़र पोस्टर में दिख रहे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा पर पड़ी। रेखा खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने अगस्त्य की तस्वीर को प्यार से चूम लिया। यह मोमेंट कैमरों में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनके इस वीडियो  फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

ये भी देखें – Bangladesh में हिन्दुओं पर बर्बरता! Khushboo Pandey ने शांति दूतों की उड़ा दी धज्जियां | BE News

अमिताभ बच्चन के नाती को प्यार-दुलार करती दिखीं रेखा, अगस्त्य को लगाया ...

सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की प्रेरक कहानी

फिल्म ‘इक्कीस’ एक बायोपिक है, जो परमवीर चक्र से सम्मानित सबसे कम उम्र के योद्धा सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन और अदम्य साहस पर आधारित है। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और वह अरुण खेत्रपाल के किरदार में नज़र आएंगे।  फिल्म में जयदीप अहलावत, सुहासिनी मुले, सिकंदर खेर और राहुल देव भी अहम भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि ‘इक्कीस’ धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म बताई जा रही है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की भावनाएं और भी गहरी हो गई हैं।

कब रिलीज होगी ‘इक्कीस’

अगर रिलीज डेट की बात करें, तो ‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नए साल की शुरुआत इस देशभक्ति फिल्म के साथ होगी। इसी फिल्म के जरिए अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं। Read More अभिनेत्री रेखा का दिल छू लेने वाला अंदाज़, फिल्म ‘इक्कीस’ के प्रीमियर अगस्त्य नंदा पर लुटाया प्यार