पीएम मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया, कम्युनिटी प्रोग्राम की तस्वीरें कीं शेयर
BE NEWS: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ओमान दौरे पर हैं। जहां पहुंचने पर उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। पीएम मोदी को उनके कार्यकाल में मिला यो 29वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। जो कि खाड़ी देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान में से एक है।

ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा
दरअसल पीएम मोदी इस वक्त तीन देशों के दौरे पर हैं। चार दिनों की उनकी इस यात्रा में वह जार्डन और इथियोपिया के बाद आज ओमान पहुंचे हैं। जहां उनको आज ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। जो खाड़ी देश के सबसे बड़े सम्मान मे से एक है। इससे पहले यह नागरिक सम्मान एलिजाबेथ II, सम्राट अकिहितो, नेल्सन मंडेला,क्वीन मैक्सिमा और जार्डन के किंग अब्दुल्ला जैसी महान हस्तियों को दिया जा चुका है। इससे पहले इथियोपिया में पीएम मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया था।
भारत और ओमान के बीच के कनेक्शन
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि, ये प्यार और गर्व दोनों देशों के बीच के गहरे रिश्तों को दिखा रहा है।ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे पीएम मोदी ने वहां हुए एक कम्युनिटी प्रोग्राम की कुछ तस्वीरों को शेयर किया, जिसमें उन्होंने भारत और ओमान के बीच के कनेक्शन को दिखाया है। Read More पीएम मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया, कम्युनिटी प्रोग्राम की तस्वीरें कीं शेयर