‘राई का पहाड़ बना दिया…’ तलाक की अफवाहों पर फूटा नेहा कक्कड़ का गुस्सा, पोस्ट शेयर कर बताई ‘ब्रेक’ की असली वजह

BE NEWS – बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी की गई पोस्ट को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। कल की गई पोस्ट में नेहा ने रिश्तों और जिम्मेदारियों से ब्रेक लेने की बात कही थी, जिसके बाद से ही उनके और रोहनप्रीत के अलग होने की रुमर्स उड़ने लगी। जिस पर अब नेहा ने रिएक्ट किया है।

पोस्ट को लेकर खबरों में छाई नेहा

आपको बता दें कि पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर और रियलिटी शो जज नेहा कक्कड़ अपनी पोस्ट को लेकर इस समय खबरों में छाई हैं। सोमवार को अपनी पोस्ट में उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों, वर्क और रिलेशनशिप्स से ब्रेक लेने का ऐलान किया था। उनकी उस पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, जिसके बाद फैंस उनके और पति रोहनप्रीत सिंह के तलाक के कयास लगाने लगे थे। अब नेहा ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स और मीडिया को करारा जवाब दिया है।

Neha Kakkar 3rd Anniversary: नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने अपनी शादी ...

“मेरे मासूम पति को बीच में न घसीटें”

विवाद को बढ़ता देख नेहा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक लंबा स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने लिखा, “दोस्तों, प्लीज मेरे मासूम पति या मेरे परिवार को इस सब में मत घसीटो! वे सबसे अच्छे लोग हैं जिन्हें मैं जानती हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं, उन्हीं के सपोर्ट की वजह से हूं।” नेहा ने साफ किया कि उनकी परेशानी की वजह उनके पति या परिवार नहीं, बल्कि “कुछ अन्य लोग और सिस्टम” हैं जिनसे वह तंग आ चुकी हैं।

ये भी देखें – SIR पर मचा घमासान यूपी से कटे 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम! | BE News| SIR Controversy

Latest and Breaking News on NDTV
क्या था पूरा मामला?

दरअसल, हाल ही में नेहा ने एक पोस्ट लिखी थी जिसमें उन्होंने “जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से ब्रेक लेने की बात कही थी। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि उन्हें नहीं पता कि वह वापस लौटेंगी या नहीं और पैपराजी से भी उन्हें फॉलो न करने की गुजारिश की थी। इस इमोशनल पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई कि नेहा और रोहनप्रीत के बीच कुछ ठीक नहीं है और दोनों अलग होने वाले हैं।

मीडिया पर साधा निशाना, खुद को कहा ‘इमोशनल’

नेहा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर इतना भावुक नहीं होना चाहिए था। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, “मीडिया वाले बहुत अच्छे से जानते हैं कि ‘राई का पहाड़’ कैसे बनाया जाता है। मैंने अपना सबक सीख लिया है। अब से मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करने वाली हूं।”

सिंगर ने अपने फैंस (NeHearts) को मैसेज देते हुए कहा कि वह बहुत जल्द एक बड़े धमाके के साथ वापसी करेंगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को “बेचारी इमोशनल नेहू” बताया।

तलाक पर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का करारा जवाब, शादी की चौथी ...

2020 में हुई थी दोनों की शादी

आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने साल 2020 में धूमधाम से शादी की थी। तब से यह जोड़ी सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरों के लिए जानी जाती है। नेहा के इस बयान के बाद अब उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। Read More ‘राई का पहाड़ बना दिया…’ तलाक की अफवाहों पर फूटा नेहा कक्कड़ का गुस्सा, पोस्ट शेयर कर बताई ‘ब्रेक’ की असली वजह