Daily Care: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं नैचुरल Vitamin C Serum, जानें इसे बनाने के आसान तरीके…

BE NEWS – हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए सिर्फ ब्यूटी प्रोडक्ट्स ही नहीं, बल्कि सही पोषण और सही स्किनकेयर रूटीन बेहद ज़रूरी है। इन सबमें Vitamin C एक ऐसा पोषक तत्व है जो त्वचा को चमकदार बनाता है और दाग-धब्बों को दूर करता है। यही कारण है कि आजकल मार्केट में विटामिन C वाले कई सीरम उपलब्ध हैं- लेकिन ये अक्सर महंगे होते हैं। आइए जानते हैं घर पर ही सस्ते और अच्छे सीरम बनाने के आसान तरीके-

1. एलोवेरा–गुलाबजल वाला फेस विटामिन C सीरम

इस सीरम को बनाने के लिए एलोवेरा जेल, गुलाबजल और विटामिन C पाउडर की प्रयोग किया जाता है। एक साफ कांच की कटोरी में एलोवेरा और गुलाबजल मिलाकर स्मूथ मिश्रण तैयार करें। इसमें विटामिन C पाउडर, कुछ बूंदें विटामिन E ऑयल और थोड़ी ग्लिसरीन मिलाकर हल्का सा सीरम बना लें। इसे हमेशा साफ कांच की बोतल में ही स्टोर करें और ठंडी जगह पर रखें। ध्यान रहे कि घरेलू सीरम में प्रिज़र्वेटिव नहीं होते, इसलिए इसे 4–5 दिनों के भीतर ही इस्तेमाल कर लें।

Rose water-aloe vera gel त्वचा संबंधी समस्याओं से दिलाएगा राहत

2. संतरे के छिलकों से Vitamin C Serum

संतरे के छिलके विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत होते हैं। छिलकों को धूप में सुखाकर पीस लें और इसमें एलोवेरा जेल व गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट जैसा सीरम तैयार करें। इसे भी एयरटाइट कंटेनर में रखकर कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

DIY Vitamin C serum at home from orange peel get rid of blemishes ...

3.ग्लिसरीन और ताज़े संतरे के रस वाला Vitamin C Serum

अगर आप कुछ बेहद जल्दी बनने वाला आसान तरीका चाहते हैं तो संतरे के रस, एलोवेरा और ग्लिसरीन से तैयार होने वाला सीरम आपके लिए सही है। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और इसे स्प्रे बोतल में डालकर रोज़ाना चेहरे पर उपयोग करें। यह स्किन को फ्रेशनेस, हाइड्रेशन और नेचुरल ग्लो देता है।

ये भी देखें – OP राजभर की बढ़ी ताकत! | लखनऊ में सुभासपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन | BE NEWS

jaane twcha par vitamin c ke istemal ka sahi tarika - जानें त्वचा पर ...

Vitamin C Serum लगाने के फायदे –

1. त्वचा को अंदर से ब्राइट और ग्लोइंग बनाता है

2. डार्क स्पॉट, पिग्मेंटेशन और काले धब्बे कम करता है

3. कोलेजन बढ़ाकर स्किन को टाइट और यूथफुल बनाता है

4. झुर्रियों और फाइन लाइन्स घटाता है

5. सन डैमेज से राहत देता है

6. स्किन टोन को समान बनाता है

हालांकि घर पर बने सीरम स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इन्हें इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना बहुत ज़रूरी है। घर पर बने सीरम में प्रिज़र्वेटिव नहीं होते, इसलिए इन्हें लंबे समय तक स्टोर न करें और इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरुर लें। Read More Daily Care: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं नैचुरल Vitamin C Serum, जानें इसे बनाने के आसान तरीके…

क्या आपने कभी खाया है एलोवेरा का हलवा या लड्डू? अगर नहीं, तो यहां जानें इसे बनाने की पूरी विधि और इसके फायदे…

BE NEWS – सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है। ऐसे में बहुत से लोगों को घुटने के दर्द की समस्या हो जाती है,जोकि आज के समय में बहुत ही आम बात है। इससे निजात पाने के लिए लोग कई तरह की दवाओं और नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हम आपको एक ऐसा देशी तरीका बताने जा रहे हैं जो बहुत ही आसान है और आसानी से हम सभी के घरों में उपलब्ध हो जाता है। इसे हम एलोवेरा या घी कुमार के नाम से भी जानते हैं।

वैसे तो इसका इस्तेमाल कुछ लोग काढा या जूस बनाकर भी करते है पर इसका स्वाद लोगों को अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में हम आपको इसका हलवा या लड्डू बनाने के विधि बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही आसान है और मिनटों में तैयार हो जाती है।

Aloevera Benefits use aloevera for glowing skin also it help in tanning ...

हलवा बनाने के विधि –

सबसे पहले एलोवेरा की पत्तियों को तोड़ कर पानी से अच्छे से साफ कर लें। फिर इसके जेल को चाकू या चम्मच से  निकाल लें। लेकिन ध्यान रहें कि इसमें एलोवेरा के खाली सफेद हिस्से का ही इस्तेमाल हो। अब एलोवेरा जेल को सूजी के साथ मिक्स कर लें और कुछ समय के लिए रख दें। इसके बाद कढ़ाई में घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। अब इसमें एलोवेरा जेल और सूजी के मिक्चर को डालकर अच्छे से पका लें। इसमें चीनी खोया और ड्राई फ्रूट्स को डालकर अच्छे से पकाना है। पकाने के बाद इसको किसी बाउल या कटोरे में निकाल लें और सर्व करें। आप इसके लड्डू बनाकर भी स्टोर कर सकते है।

ये भी देखें – Deoria News: मजार हटाई जा रही थी, लेकिन मां की आस्था ने सबको चौंका दिया | BE News

Aloe Vera Halwa Recipe: कमरदर्द से घुटने के दर्द तक फायदेमंद है ऐलोवेरा ...

इसके फायदे-

इस हलवे या लड्डू के रोजाना सेवन करने से कई तरह के फायदे होते है। ये इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। ब्लड शुगर को भी कंट्रोल और स्किन एलर्जी को भी दूर करता है। Read More क्या आपने कभी खाया है एलोवेरा का हलवा या लड्डू? अगर नहीं, तो यहां जानें इसे बनाने की पूरी विधि और इसके फायदे…