लियोनल मेसी के भारत दौरे का आज अंतिम दिन, दिल्ली में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

BE NEWS – दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के भारत दौरे का आज अंतिम दिन है। जिसके लिए वो आज दिल्ली पहुंच चुके है। जहां मैसी पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। उनके लिए अरुण जेटली स्टेडियम में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है।

मैसी के आने पर कड़ी सुरक्षा के इंतेजाम

आपको बता दें कि मैसी तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। जिसका आज अंतिम दिन है। उनके भारत टूर की शुरुआत शनिवार को कोलकाता से हुई थी, जोकि बहुत ही खराब रही थी। रविवार के दिन वो मुंबई दौरे पर थे, जहां सचिन तेंदुलकर से लेकर सुनील छेत्री जैसे दिग्गज लोगों ने उनसे मुलाकात की थी। वहीं आज वो दिल्ली पहुंच चुके है। जिसे देखते दिल्ली प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के इंतेजाम किए गए हैं।

लियोनल मेसी कोलकाता के बाद अब हैदराबाद पहुंचे, खेलेंगे फ्रेंडली मैच ...

कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

मैसी के लिए होटल में कॉर्पोरेट और VIP मेहमानों के साथ एक मीट एंड ग्रीट रखा गया है। इसके बाद पीएम मोदी से वो उनके आवास पर  मुलाकात करेंगे। उनके साथ केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। मुलाकातों के दौर के बाद अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां उनके सम्मान में कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फुटबॉल आइकन दोपहर 3:30 बजे स्टेडियम में पहुंचेगे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद मेसी मैदान में उतरेंगे और खिलाड़ियों से मुलाकात व उनके साथ बातचीत करेंगे। इसी क्रम में 3:55 से 4:15 बजे तक एक फुटबॉल क्लिनिक आयोजित की जाएगी, जिसमें 22 बच्चे हिस्सा लेंगे। Read More लियोनल मेसी के भारत दौरे का आज अंतिम दिन, दिल्ली में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

Lionel Messi Event: लियोनेल मेसी के कोलकाता इवेंट में फूटा फैंस का गुस्सा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मांगी माफी

BE NEWS – फुटबॉल के जादूगर कहे जाने वाले लियोनेल मेसी तीन दिनों के इण्डिया टूर पर भारत आये हुए है। इस दौरान वो 13 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक भारत में ही रहेंगे। अपने इस टूर की शुरुआत मैसी ने आज कोलकाता से की जोकि काफी खराब साबित हुई।

शो पर बस 10 मिनट तक रुकने से हुआ हंगामा

आपको बता दें कि लियोनेल मैसी अपने तीन दिवसीय इंडिया टूर पर है। जिसके चलते आज कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में उनका एक इवेंट हुआ, जिसकी शुरुआत काफी निराशाजनक रही। इस शो में हजारों की संख्या में उनके फैंस आए हुए थे। लेकिन शो पर बस 10 मिनट तक रुकने के बाद ही मैसी बाहर निकल आये। जिसके बाद उनके फैंस ने जोरदार हंगामा किया।

Latest and Breaking News on NDTV

 

जल्दी जाने से दर्शकों का फूटा गुस्सा

दरअसल उनके फैंस उनके देखना चाहते थे, जिसके कारण उनमें बहुत उत्साह था। लेकिन वो कुछ समय ही रुके। जिससे कारण से जबरदस्त हंगामा हुआ। मेसी के जल्दी जाने से दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा। कई फैंस ने स्टेडियम में बोतलें फेंकी और कुर्सियों को नुकसान पहुंचाया। हालात इतने बिगड़ गए कि सुरक्षा कर्मियों को भीड़ संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस इवेंट के लिए लोगों ने हजारों-लाखों रुपये खर्च किए थे। फैंस को बताया गया था कि मेसी लंबे समय तक मैदान में रहेंगे और खास पलों का हिस्सा बनेंगे। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

Read More Lionel Messi Event: लियोनेल मेसी के कोलकाता इवेंट में फूटा फैंस का गुस्सा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मांगी माफी