Daily Care: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं नैचुरल Vitamin C Serum, जानें इसे बनाने के आसान तरीके…

BE NEWS – हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए सिर्फ ब्यूटी प्रोडक्ट्स ही नहीं, बल्कि सही पोषण और सही स्किनकेयर रूटीन बेहद ज़रूरी है। इन सबमें Vitamin C एक ऐसा पोषक तत्व है जो त्वचा को चमकदार बनाता है और दाग-धब्बों को दूर करता है। यही कारण है कि आजकल मार्केट में विटामिन C वाले कई सीरम उपलब्ध हैं- लेकिन ये अक्सर महंगे होते हैं। आइए जानते हैं घर पर ही सस्ते और अच्छे सीरम बनाने के आसान तरीके-

1. एलोवेरा–गुलाबजल वाला फेस विटामिन C सीरम

इस सीरम को बनाने के लिए एलोवेरा जेल, गुलाबजल और विटामिन C पाउडर की प्रयोग किया जाता है। एक साफ कांच की कटोरी में एलोवेरा और गुलाबजल मिलाकर स्मूथ मिश्रण तैयार करें। इसमें विटामिन C पाउडर, कुछ बूंदें विटामिन E ऑयल और थोड़ी ग्लिसरीन मिलाकर हल्का सा सीरम बना लें। इसे हमेशा साफ कांच की बोतल में ही स्टोर करें और ठंडी जगह पर रखें। ध्यान रहे कि घरेलू सीरम में प्रिज़र्वेटिव नहीं होते, इसलिए इसे 4–5 दिनों के भीतर ही इस्तेमाल कर लें।

Rose water-aloe vera gel त्वचा संबंधी समस्याओं से दिलाएगा राहत

2. संतरे के छिलकों से Vitamin C Serum

संतरे के छिलके विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत होते हैं। छिलकों को धूप में सुखाकर पीस लें और इसमें एलोवेरा जेल व गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट जैसा सीरम तैयार करें। इसे भी एयरटाइट कंटेनर में रखकर कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

DIY Vitamin C serum at home from orange peel get rid of blemishes ...

3.ग्लिसरीन और ताज़े संतरे के रस वाला Vitamin C Serum

अगर आप कुछ बेहद जल्दी बनने वाला आसान तरीका चाहते हैं तो संतरे के रस, एलोवेरा और ग्लिसरीन से तैयार होने वाला सीरम आपके लिए सही है। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और इसे स्प्रे बोतल में डालकर रोज़ाना चेहरे पर उपयोग करें। यह स्किन को फ्रेशनेस, हाइड्रेशन और नेचुरल ग्लो देता है।

ये भी देखें – OP राजभर की बढ़ी ताकत! | लखनऊ में सुभासपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन | BE NEWS

jaane twcha par vitamin c ke istemal ka sahi tarika - जानें त्वचा पर ...

Vitamin C Serum लगाने के फायदे –

1. त्वचा को अंदर से ब्राइट और ग्लोइंग बनाता है

2. डार्क स्पॉट, पिग्मेंटेशन और काले धब्बे कम करता है

3. कोलेजन बढ़ाकर स्किन को टाइट और यूथफुल बनाता है

4. झुर्रियों और फाइन लाइन्स घटाता है

5. सन डैमेज से राहत देता है

6. स्किन टोन को समान बनाता है

हालांकि घर पर बने सीरम स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इन्हें इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना बहुत ज़रूरी है। घर पर बने सीरम में प्रिज़र्वेटिव नहीं होते, इसलिए इन्हें लंबे समय तक स्टोर न करें और इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरुर लें। Read More Daily Care: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं नैचुरल Vitamin C Serum, जानें इसे बनाने के आसान तरीके…

सर्दियों में घर पर बनाएं ये चटपटा गाजर का अचार, जो सालों साल तक रहेगा सुरक्षित, फॉलो करें ये टिप्स और ट्रिक…

BE NEWS – सर्दियों के इस मौसम में हर घर में आपको गाजर का अचार दिख ही जाएगा। ज्यादातर लोग इसे खाने के साथ बहुत पसंद करते हैं, पर बहुत लोगों की यह समस्या होती है कि ये बहुत जल्दी खराब हो जाता है। ज्यादा दिनों तक टिकता नहीं या फंगस लग जाता है। वैसे तो बाजार में अचार आसानी से मिल जाता है, लेकिन घर पर बना अचार स्वाद के साथ-साथ शुद्धता की भी गारंटी देता है।

ऐसे में हम आपको आज एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे है जिसका स्वाद मार्केट में बिकने वाले गाजर के अचार से भी बहुत अच्छा होगा और इसे आप सालों कर स्टोर करके भी रख सकते है। ना ही इसमें फंगस लगेगा न इसका स्वाद खराब होगा।

Gulerødder - fakta og næringsindhold i gulerod - Madens Verden | Recipe ...

गाजर का अचार बनाने की रेसिपी

1. लाल देसी गाजर – 1 किलो

2. सरसों का तेल – 250 ग्राम

3. राई – 100 ग्राम

4. सौंफ – 60 ग्राम

5. मेथी दाना – 30 ग्राम

6. लाल मिर्च पाउडर – 2 बड़े चम्मच

7. हल्दी – 1 छोटा चम्मच

8. नमक – स्वादानुसार

9. हींग – 1 छोटा चम्मच

10. सिरका – 2 चम्मच

गाजर का अचार बनाने की विधि-

सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें। अब इन्हें लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें, ताकि अचार डालते और निकालते समय आसानी रहे। अब कटी हुई गाजर को 4–5 घंटे धूप में रखें या पंखे के नीचे फैलाकर सुखा लें। यह स्टेप बहुत जरूरी है, क्योंकि नमी रहने से अचार जल्दी खराब हो सकता है।

अब सभी मसालों को जैसे- राई, सौंफ और मेथी दाने को हल्की आंच पर खुशबू आने तक भून लें। ठंडा होने पर इन्हें दरदरा पीस लें। भुने मसाले अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखते हैं। इसके बाद सरसों के तेल को तेज आंच पर तब तक गर्म करें, जब तक उसमें से धुआं न निकलने लगे। फिर गैस बंद करके तेल को हल्का ठंडा होने दें।

एक बड़ा पूरी तरह सूखा बर्तन लें। इसमें सूखी गाजर डालें। अब नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, पिसे हुए मसाले और हींग डालकर अच्छे से मिलाएं। ऊपर से गुनगुना सरसों का तेल और 2 चम्मच सिरका डाल दें। इस तैयार अचार को कांच या चीनी मिट्टी के साफ-सूखे जार में भरें। जार को 4-5 दिन तक रोज धूप में रखें और दिन में एक बार हल्के से हिला दें।

ये भी देेखें – आज की 5 बड़ी खबरें | BJP अध्यक्ष नामांकन, आतंकी अलर्ट, लखनऊ एयरपोर्ट हड़कंप | BE NEWS

गाजर मूली और हरी मिर्च का झटपट बनने वाला अचार | Instant Carrot Radish ...

सालों तक अचार सुरक्षित रखने की देसी ट्रिक

गाजर में बिल्कुल भी नमी न रहे। इसमें तेल इतना हो कि अचार पूरी तरह डूबा रहे। अचार में हमेशा सूखा चम्मच ही इस्तेमाल करें। जार कांच या चीनी मिट्टी का ही लें। Read More सर्दियों में घर पर बनाएं ये चटपटा गाजर का अचार, जो सालों साल तक रहेगा सुरक्षित, फॉलो करें ये टिप्स और ट्रिक…

Beetroot Halwa: चुकंदर का हलवा है सेहत और स्वाद का परफेक्ट मेल, घर पर जरुर ट्राई करें ये आसान सी रेसिपी, जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स…

BE NEWS – चुकंदर को सुपरफूड कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा। आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर न सिर्फ शरीर में खून की कमी को दूर करता है, बल्कि एनर्जी बढ़ाने, शरीर को डिटॉक्स करने और त्वचा में नेचुरल ग्लो लाने में भी मदद करता है। अक्सर लोग इसे जूस या सलाद के रूप में खाते हैं, लेकिन कई लोगों को इसका कच्चा स्वाद पसंद नहीं आता। ऐसे में चुकंदर का हलवा एक बेहतरीन और अच्छा विकल्प है।

चुकंदर का हलवा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। खास बात यह है कि यह मिठाई होने के बावजूद सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद मानी जाती है।

चुकंदर का स्वाद पसंद नहीं तो हलवा ट्राई कीजिए, जानिए इसकी रेसिपी और ...

चुकंदर का हलवा बनाने की आसान रेसिपी

1. चुकंदर – 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)

2. चीनी – 1 कप

3. शहद – आधा कप

4. घी – आधा कप

5. दूध – 1 कप

6. इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच

7. मावा – 1 कप

8. नारियल – कद्दूकस किया हुआ

बनाने की विधि

सबसे पहले चुकंदर को अच्छे से धोकर उसके छिलके उतार लें और कद्दूकस कर लें। गैस पर एक पैन रखें और उसमें घी गरम करें। अब कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें। लगातार चलाते रहें ताकि चुकंदर जले नहीं। इसमें दूध और चीनी डालें और करीब 5 मिनट तक पकाएं। अब शहद डालकर 8-10 मिनट तक पकाएं, जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। हलवा गाढ़ा होने पर मावा, इलायची पाउडर और नारियल डालें और 2-3 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें। अब गरमा-गरम चुकंदर का हलवा सर्व करें।

ये भी देखें BMC में सत्ता परिवर्तन! पहली बार बीजेपी का मेयर तय? Thackeray युग का अंत BE NEWS

Halwai Style Beetroot Ka Halwa Recipe | हलवाई स्टाइल चुकंदर का हलवा ...

चुकंदर का हलवा खाने के फायदे- 

चुकंदर का हलवा आयरन से भरपूर होता है यह खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। ये ब्लड प्यूरीफायर की तरह काम करता है शरीर से गंदे टॉक्सिन्स निकालने में सहायक होता है। एनर्जी बूस्टर, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर और दिमाग के लिए फायदेमंद होता है।

Read More Beetroot Halwa: चुकंदर का हलवा है सेहत और स्वाद का परफेक्ट मेल, घर पर जरुर ट्राई करें ये आसान सी रेसिपी, जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स…

Skincare: व्हाइटहेड्स या ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम से कैसे पाएं छुटकारा? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे जो तुरंत करेंगे असर

BE NEWS – आज के टाइम पर स्किन की समस्या होना बहुत ही आम बात हो गई है। जिसमें से सबसे ज्यादा परेशान करने वाली है व्हाइटहेड्स या ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम चेहरे की खूबसूरती को बहुत ही ज्यादा इफेक्ट करती हैं और आपकी त्वचा की चमक को फीका कर देते हैं। ये तब बनते हैं जब त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं, पर कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से आप व्हाइटहेड्स या ब्लैकहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं।

1. टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण

दरअसल टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों और व्हाइटहेड्स को कम करने में मदद करते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए रुई की मदद से थोड़ा सा तेल सीधे प्रभावित जगह पर लगाएं। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें।

Lifestyle News apply oils to face clean and glow | हर रोज फेस पर लगाएं ...

2. त्वचा को साफ और मुलायम बनाये शहद

दूसरा उपाय है शहद, जो  न केवल एंटी-बैक्टीरियल होता है बल्कि त्वचा को नमी भी देता है। हल्का गुनगुना शहद प्रभावित जगह पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें। यह त्वचा को साफ और मुलायम बनाता है।

The sweet truth: Don’t fall for these myths about honey - कौन सा शहद है ...

3. बेकिंग सोडा एक नेचुरल एक्सफोलिएटर

व्हाइटहेड्स या ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम के लिए तीसरा असरदार उपाय है बेकिंग सोडा। जो एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है जो त्वचा की गंदगी और डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है। 1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे प्रभावित जगह पर 2-3 मिनट लगाएं। फिर ठंडे पानी से धो लें। ध्यान दें, इसे हफ्ते में एक बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें क्योंकि यह त्वचा को रूखा कर सकता है।

ये भी देखें- Breaking News Today | गोरखपुर जनता दरबार, पंजाब बम धमकी, दिल्ली ठंड का रिकॉर्ड, BMC चुनाव अपडेट |

बेकिंग सोडा से मुंहासें और पिग्मेंटेशन की होगी छुट्टी, जानें स्किन केयर ...

4. डेड स्किन सेल्स को हटाने में मददगार ओटमील स्क्रब

ओटमील स्क्रब डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है और त्वचा को सॉफ्ट बनाता है। इसके लिए पिसे हुए ओट्स को दही के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। हल्के हाथों से 4-5 मिनट तक मसाज करें और फिर धो लें।

lifestyle news 7 remedies will give instant shine glow like glass on ...

इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप व्हाइटहेड्स या ब्लैकहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं और अपने चेहरे को बेदाग, खूबसूरत और दमकता हुआ बना सकते हैं। Read More Skincare: व्हाइटहेड्स या ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम से कैसे पाएं छुटकारा? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे जो तुरंत करेंगे असर

फटी एड़ियों की समस्या से क्या आप भी हैं परेशान? मोमबत्ती से बना ये घरेलू नुस्खा है बेहद असरदार, फॉलो करें ये टिप्स…

BE NEWS – सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाएं त्वचा की नमी को तेजी से सोख लेती हैं, जिससे स्किन ड्राई लगती है। इसका सबसे ज्यादा असर पैरों पर देखने को मिलता है। कई लोगों को फटी एड़ियों की समस्या इतनी बढ़ जाती है कि चलने में दर्द और कभी-कभी खून तक निकल आता है।

घरेलू नुस्खे बेहद असरदार

इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार से महंगी क्रीम्स खरीदते हैं, लेकिन कई बार उनसे मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे बेहद असरदार साबित हो सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी होममेड क्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर में पड़ी बची हुई मोमबत्तियों की मदद से आसानी से बना सकते हैं।

ये भी देखें- Ajit Doval भारत की सुरक्षा का अदृश्य प्रहरी | Shakhsiyat | BE News Networks

10 of the best foot creams - beautyheaven

फटी एड़ियों के लिए क्रीम बनाने की सामग्री

1. नारियल तेल

2. बची हुई मोमबत्ती (2 छोटे टुकड़े)

3. ग्लीसरीन

4. विटामिन E कैप्सूल

5. एलोवेरा जेल

कैसे बनाएं फटी एड़ियों की क्रीम

इस क्रीम को बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले एक बर्तन में नारियल तेल और मोमबत्ती के टुकड़े डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। जब मोमबत्ती पूरी तरह पिघल जाए, तो उसमें से धागा निकाल दें। अब गैस बंद कर दें और मिश्रण में विटामिन E कैप्सूल का तेल और ग्लीसरीन मिलाएं। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल डालें और चम्मच से सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार मिश्रण को किसी साफ डिब्बी में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होते ही आपकी होममेड क्रीम तैयार है।

ये भी देखें- Indian Constitution किसने लिखा था? BR Ambedkar या Benegal Narsing Rau | BE News Networks

फटी एड़ियों ने कर दिया है परेशान? बची हुई मोमबत्तियों से बना लें ये ...

कैसे करें इस्तेमाल

रात को सोने से पहले पैरों को साबुन से अच्छी तरह धोकर सुखा लें। इसके बाद तैयार की गई क्रीम को एड़ियों और पूरे तलवे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। फिर मौजे पहनकर सो जाएं। इस उपाय को रोजाना अपनाने से कुछ ही दिनों में एड़ियां मुलायम और स्मूद होने लगेंगी।

क्यों है यह क्रीम असरदार

नारियल तेल और ग्लीसरीन त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं, वहीं एलोवेरा जेल स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है। विटामिन E त्वचा को पोषण देता है और ड्राईनेस कम करता है। यही वजह है कि यह घरेलू क्रीम फटी एड़ियों के लिए काफी कारगर मानी जाती है।

Read More फटी एड़ियों की समस्या से क्या आप भी हैं परेशान? मोमबत्ती से बना ये घरेलू नुस्खा है बेहद असरदार, फॉलो करें ये टिप्स…

Makar Sankranti Special: मकर संक्रांति में घर पर बनाएं पारंपरिक तिल-गुड़ की कुरकुरी गजक, जानिए इसे मिनटों में तैयार करने की आसान रेसिपी…

BE NEWS – मकर संक्रांति का नाम आते ही तिल और गुड़ से बनी मिठाइयों की याद सबसे पहले आती है। ठंड के मौसम में तिल और गुड़ न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा देने में भी मदद करते हैं। ऐसे में अगर आप इस त्योहार पर बाजार की बजाय घर पर शुद्ध और स्वादिष्ट गजक बनाना चाहती हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है।

घर पर बनी गजक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मिलावट नहीं होती और इसे आप अपने स्वाद के अनुसार तैयार कर सकती हैं। सही तरीके से बनाई जाए तो यह गजक मिनटों में तैयार हो जाती है और स्वाद में बाजार की गजक को भी पीछे छोड़ देती है।

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर बनाएं तिल-गुड़ से कई प्रकार के ...

तिल-गुड़ की गजक बनाने के लिए सामग्री
  1. सफेद तिल – 1 कप
  2. गुड़ – 1 कप
  3. घी – 1 चम्मच
गजक बनाने की आसान विधि
1.तिल भूनें


सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाही या पैन को धीमी आंच पर रखें। इसमें सफेद तिल डालें और लगातार चलाते हुए भूनें। जब तिल हल्के सुनहरे रंग के हो जाएं और खुशबू आने लगे, तब गैस बंद कर दें और तिल को अलग प्लेट में निकाल लें।

2. गुड़ पिघलाएं


अब उसी कढ़ाही में गुड़ डालें और धीमी आंच पर पिघलाएं। ध्यान रखें कि गुड़ को तेज आंच पर न पकाएं, वरना वह जल सकता है और गजक का स्वाद खराब हो जाएगा।

3. घी और तिल मिलाएं


जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और उसमें हल्का उबाल आने लगे, तब इसमें एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद भुने हुए तिल डालें और तेजी से चलाएं, ताकि तिल और गुड़ अच्छे से एक-दूसरे में मिल जाएं।

4. गजक जमाएं


एक प्लेट या ट्रे में हल्का सा घी लगाएं। तैयार मिश्रण को इसमें डालकर फैलाएं। बेलन की मदद से हल्के हाथ से बेलें और चाकू से मनचाहे आकार में काट लें। गजक को कुछ देर ठंडा होने दें। ठंडी होते ही यह सख्त और कुरकुरी हो जाएगी।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 07 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE News

Til ki Chikki Recipe - Vegandietfood.com

अब ठंडी और कुरकुरी तिल-गुड़ की गजक को मकर संक्रांति के मौके पर परिवार और मेहमानों के साथ परोसें। इसे एयरटाइट डिब्बे में रखकर कई दिनों तक इसे खाया जा सकता है। Read More Makar Sankranti Special: मकर संक्रांति में घर पर बनाएं पारंपरिक तिल-गुड़ की कुरकुरी गजक, जानिए इसे मिनटों में तैयार करने की आसान रेसिपी…

Daily Care: लिपस्टिक स्मज होने से क्या आप भी हैं परेशान? जानिए कारण और एप्लिकेशन का सही तरीका….

BE NEWS – मेकअप की बात हो और लिपस्टिक का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। लिपस्टिक चेहरे को और अट्रैक्टिव लुक देती है। लेकिन अगर लिपस्टिक का शेड मेकअप से मैच न करे या थोड़ी देर बाद होंठों के किनारों से फैलने लगे, तो पूरा मेकअप खराब सा दिखने लगता है। अक्सर यह परेशानी होंठों पर इसे गलत एप्लिकेशन की वजह से होती है।

अगर आप भी लिपस्टिक स्मज होने की समस्या से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही देखभाल और कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप लंबे समय तक परफेक्ट लिपस्टिक लुक पा सकती हैं। फॉलो करें ये आसान टिप्स को बनाए अपनी लिपस्टिक को स्मज्ड प्रुफ…

3 Things To Look For When Buying A Liquid Blush

लिपस्टिक फैलने के कारण

1. होंठों का ड्राई होना- सूखे होंठों पर लिपस्टिक ठीक से सेट नहीं होती। ड्राईनेस की वजह से लिपस्टिक किनारों की तरफ आने लगती है और धीरे-धीरे फैल जाती है। इसलिए होंठों को हमेशा मॉइस्चराइज रखना जरूरी है।

2.स्किन ऑयली या फाइन लाइन्स का होना- अगर होंठों के आसपास की स्किन बहुत ऑयली है, तो तेल के संपर्क में आने से लिपस्टिक जल्दी फैल सकती है। ऐसे में लिप एरिया के आसपास हल्का पाउडर लगाना चाहिए है। डिहाइड्रेशन की वजह से होंठों के आसपास बारीक लाइनें बन जाती हैं। इन लाइन्स में लिपस्टिक जमा होकर बाहर की तरफ फैलने लगती है। इसलिए हमे दिनभर पर्याप्त पानी पीना चाहिए।

ये भी देखे: Cricket पर Bangladesh को लताड़ा! बोले–बॉर्डर पर भेज दो, फिर बताऊंगा | Mustafizur Rahman KKR | BCCI

Cách định hình viền môi trước khi phun CHUẨN NHẤT

लिपस्टिक को लगाने का सही तरीका

बेस बनाए और लिप लाईन लगाए – लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर थोड़ा कंसीलर या फाउंडेशन लगाएं। फिर लिप लाइनर से पहले होंठों की आउटलाइन बनाएं और फिर लिपस्टिक भरें। इससे लिपस्टिक फैलती नहीं है और शेप भी साफ नजर आती है।

ये भी देखे: Lucknow: KGMU लव जिहाद मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! आरोपी डॉक्टर के माता-पिता अरेस्ट | BE News

ब्रश से लगाएं लिपस्टिक- ब्रश से लिपस्टिक लगाने पर किनारे क्लीन रहते हैं और कंट्रोल ज्यादा रहता है। लिपस्टिक लगाने के बाद हल्का सा पाउडर टिश्यू पेपर की मदद से लगाएं। इससे लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहती है और स्मज नहीं होती। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप भी बिना फैले, लंबे समय तक टिकने वाली और परफेक्ट लिप शेप बना सकते है। Read More Daily Care: लिपस्टिक स्मज होने से क्या आप भी हैं परेशान? जानिए कारण और एप्लिकेशन का सही तरीका….

Amla Murabba: सर्दियों में सेहत का खजाना है आंवले का मुरब्बा, जानें इसे घर पर बनाने की आसान सी रेसिपी….

BE NEWS – आयुर्वेद में आंवले को प्रकृति का वरदान कहा जाता है। ये शरीर को इम्यूनिटी देता है। इसके साथ ही ये स्किन, आंखों और बालों को लिए भी बहुत ही अच्छा माना जाता है। सर्दियों के इस मौसम में आंवले को खूब पसंद भी किया जाता है।

आंवला को विटामिन-सी का सोर्स

आपको बता दें कि आंवले को विटामिन-सी का सोर्स माना जाता है। यह न सिर्फ शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है, बल्कि पाचन तंत्र को सुरक्षित रखने, त्वचा में निखार लाने और बालों को स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है। यही वजह है कि पुराने समय से दादी-नानी सर्दियों में आंवले का मुरब्बा बनाकर रखा करती थीं, ताकि पूरे मौसम इसके फायदों का आनंद लिया जा सके।

आज भी आंवला मुरब्बा कई घरों में बड़े स्वाद से खाया जाता है। इसका मीठा-खट्टा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। अगर आप भी घर पर शुद्ध और स्वादिष्ट आंवला मुरब्बा बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके काम आएगी।

ये भा देखें- Bangladesh में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर Ramdas Athawale का बड़ा बयान | BE News

गर्मियों में शरीर को रखना है ठंडा तो पिएं आंवले का जूस, मोटापे से भी ...

आंवला मुरब्बा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

1. आंवला – 20 से 25

2. चीनी – तीन कप, अपने स्वादानुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं।

3. इलायची पाउडर – ¼ छोटा चम्मच

4. केसर के धागे – ½ चुटकी

Boost Your Immunity With These Amla Recipes

आंवला मुरब्बा बनाने की आसान विधि

सबसे पहले ताजे और हरे आंवलों का चयन करें। उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर सूती कपड़े से पोंछकर सुखा लें। अब कांटे या चाकू की मदद से आंवलों को चारों ओर से हल्का-हल्का गोद लें, ताकि चाशनी अच्छे से अंदर तक जा सके। इसके बाद एक कड़ाही में 4–5 कप पानी डालकर करीब 10 मिनट तक इसे तेज आंच पर उबालें। जब आंवले हल्के नरम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और उन्हें पानी से निकाल लें। Read More Amla Murabba: सर्दियों में सेहत का खजाना है आंवले का मुरब्बा, जानें इसे घर पर बनाने की आसान सी रेसिपी….

New Year 2026: न्यू ईयर पर बिना ओवन बनाएं मज़ेदार चॉकलेट बिस्कुट केक, फॉलो करें इसे बनाने की आसान रेसिपी

BE NEWS – नए साल का जश्न हो और कुछ मीठा न बने, ऐसा हो ही नहीं सकता। नए साल के आने में बस  कुछ ही घंटों के समय बचा हुआ है। सभी इसे अपने तरीके से मनाने में लगे हुए है। कोई बाहर जाकर इसे मना रहा है तो कोई घर पर ही इसे मना रहा है। ऐसे में कुछ अच्छा और मीठा खाने का मन करता है, जो हमारे इस न्यू ईयर के सेलीब्रेशन को और खास कर दे। जिसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है- केक।

न्यू ईयर पार्टी हो और परिवार के साथ घर पर सुकून भरे पल, केक हर मौके को खास बना देता है। लेकिन अगर आपके घर में ओवन नहीं है तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं। आप आसानी से कुकर या कड़ाही में भी स्वादिष्ट और सॉफ्ट केक बना सकते हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं चॉकलेट बिस्किट केक की आसान रेसिपी, जिसे कोई भी घर पर बना सकता है।

Christmas Special: प्लम केक के बिना अधूरा है क्रिसमस का त्यौहार, बिना ...

घर पर बिना ओवन केक बनाने की रेसिपी

1. चॉकलेट बिस्किट – 25 से 30

2. चीनी- 2 से 3 बड़े चम्मच

3. दूध- 1 से 1/2 कप

4. बेकिंग सोडा या ईनो – 1 चम्मच या 1 पैकेट

5. बादाम, अखरोट और आइसिंग शुगर

6. तेल और थोड़ा सूखा मैदा – बर्तन ग्रीस करने के लिए

7. नमक – 1 कप (कुकर/कड़ाही गर्म करने के लिए)

Best Keto Chocolate Cake With Low Carb Frosting - Keto Yum

इसे बनाने की विधि- 

  • केक बनाने के लिए एक गहरा कुकर या कड़ाही लें। इसमें 1 कप नमक डालें और बीच में एक स्टैंड या कटोरी रखें। ढक्कन लगाकर इसे धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक गर्म करें। यह ओवन की तरह काम करेगा। इसके बाद चॉकलेट बिस्किट को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें और एक बाउल में निकाल लें। चॉकलेट बिस्कुट के पाउडर में चीनी डालें और अच्छे से मिक्स करें।
  • अब धीरे-धीरे दूध डालते हुए बैटर बनाएं। ध्यान रखें कि घोल न बहुत गाढ़ा हो और न बहुत पतला। सबसे आखिर में ईनो या बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। किसी स्टील के बर्तन या केक टिन में तेल लगाएं और थोड़ा सूखा मैदा छिड़क दें।
  • अब तैयार बैटर बर्तन में डालें और ऊपर से कटे हुए बादाम या अखरोट डाल दें। केक वाले बर्तन को गर्म कुकर/कड़ाही में स्टैंड पर रखें। ढक्कन बंद करें और धीमी आंच पर 30 -35 मिनट तक पकने दें। टूथपिक या चाकू डालकर देखें। अगर साफ बाहर आए तो केक तैयार है। ठंडा होने पर केक को बर्तन से निकाल लें और प्लेट में पलट दें। अब बादाम, अखरोट और आइसिंग शुगर से इसे गार्निश करें और प्लेट में निकाल कर सर्व करें।

Read More New Year 2026: न्यू ईयर पर बिना ओवन बनाएं मज़ेदार चॉकलेट बिस्कुट केक, फॉलो करें इसे बनाने की आसान रेसिपी

नेचुरल ड्रिंक के सेवन से बालों का झड़ना कैसे करें कम, आइए जानें इसके फायदे और बनाने के आसान तरीका…

Home Remedy For Hair Loss- आजकल बालों का झड़ना सिर्फ बढ़ती उम्र की नहीं, बल्कि हर उम्र के लोगों की आम समस्या बन गया है। प्रदूषण, तनाव, खराब खानपान और नींद की कमी जैसे कारणों से हेयर फॉल तेजी से बढ़ रहा है। कई लोग महंगे उत्पादों और Read More नेचुरल ड्रिंक के सेवन से बालों का झड़ना कैसे करें कम, आइए जानें इसके फायदे और बनाने के आसान तरीका…