ICC ने टीम इंडिया को स्लो ओवर रेट मेंटेन करने पर सुनाई सजा, लगाया भारी जुर्माना…

BE NEWS – भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 हरा कर सीरीज अपने नाम कर ली। लेकिन ICC ने टीम इंडिया को स्लो ओवर रेट मेंटेन करने के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए भारी जुर्माने लगाया है ।

10 प्रतिशत मैच फीस का फाइन

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 दिसंबर 2025 को रायपुर में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत हासिल की। जिसमें टीम इंडिया को स्लो ओवर रेट मेंटेन करने के लिए कड़ी सजा सुनाई। जिस वजह से टीम इंडिया पर 10 प्रतिशत मैच फीस का फाइन लगा दिया है। ICC एलीट पैनल के मैच रेफरी रहे रिची रिचर्डसन ने टीम इंडिया पर भारी जुर्माना लगाया है। कप्तान केएल राहुल ने इसे अपनी गलती मानते हुए टीम पर लगा ये भारी जुर्माना स्वीकार किया है।

5 प्रतिशत का फाइन

दरअसल केएल राहुल की टीम समय से पहले दो ओवर पूरे नहीं कर पाई थी, जिस कारण से टीम पर ICC कोड ऑफ कंडक्ट आर्टिकल 2.22 के उल्लंघन किया। इस नियम के अनुसार अगर कोई टीम इस नियम को तोड़ती है तो हर ओवर के अनुसार उस पर 5 प्रतिशत का फाइन लगता है। इसी वजह से टीम की 10 प्रतिशत की मैच फीस कच चुकी है।