Healthy Breakfast: सैंडविच और टोस्ट से हुए बोर? ट्राई करें यह नई पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट रेसिपी, स्वाद और सेहत का परफेक्ट मेल…

Healthy Breakfast – आजकल के समय में हर कोई व्यस्त है। सुबह सभी को ऑफिस या अपने काम पर जाने की जल्दी होती है और अक्सर  नाश्ते में हम ब्रेड से बनी वही-वही चीजें खाते-खाते बोर हो जाते हैं- ब्रेड-बटर, सिंपल टोस्ट या सैंडविच।

अगर आप भी अपने ब्रेकफास्ट में कुछ नया, हेल्दी और टेस्टी शामिल करना चाहते हैं, तो ये फ्रेंच पीनट बटर टोस्ट की रेसिपी आपके लिए है। यह न सिर्फ जल्दी तैयार हो जाता है बल्कि बच्चों के स्कूल लंच बॉक्स के लिए भी एक परफेक्ट डिश हो सकता है। आइए जानें इसे बनाने की आसान सामग्री और स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।

सकाळच्या नाश्त्याला बनवा टेस्टी मसाला फ्रेंच टोस्ट, अवघ्या 10 मिनिटांत ...

पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए सामग्री
  • ब्रेड – 4 स्लाइस

  • दूध – ½ कप

  • अंडे – 2

  • पीनट बटर – 2 बड़े चम्मच

  • दालचीनी पाउडर – ½ छोटा चम्मच

  • वनीला एक्सट्रैक्ट – 1 छोटा चम्मच

  • बटर – 1 बड़ा चम्मच

  • टॉपिंग के लिए – चॉकलेट/मेपल सिरप, कटे हुए फल (केला बढ़िया रहेगा)

सुबह की भाग-दौड़ में बनाएं सबसे आसान और यूनिक स्टाइल फ्रेंच टोस्ट

पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट कैसे बनाएं

1.एक बड़े बाउल में दो अंडों को तोड़कर अच्छी तरह फेंटें। अब इसमें दूध, दालचीनी पाउडर और वनीला एक्सट्रैक्ट डालकर स्मूद बैटर तैयार कर लें। चारों ब्रेड स्लाइस पर एक-एक करके पीनट बटर फैलाएं।

2. अगर पीनट बटर फ्रिज में रखने की वजह से सख्त हो गया हो, तो उसे 10–15 सेकंड माइक्रोवेव में हल्का गर्म कर लें। इससे वह आसानी से फैल जाएगा।

3. गैस पर एक नॉन-स्टिक पैन रखें और उसमें बटर डालकर पिघलने दें। अब एक-एक ब्रेड स्लाइस को अंडे के घोल में डुबोएं और पैन पर रखें।

4. मध्यम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें। जब ये अच्छी तरह पक जाए और टोस्ट क्रिस्पी हो जाए, तो तैयार टोस्ट को प्लेट में निकालें और ऊपर से चॉकलेट सिरप, मेपल सिरप या अपनी पसंद के कटे फलों से गार्निश करें।

ये भी देखें – UP Politics : मुलायम परिवार से बड़ी खबर! अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के रिश्ते पर सवाल | BE News

Read More Healthy Breakfast: सैंडविच और टोस्ट से हुए बोर? ट्राई करें यह नई पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट रेसिपी, स्वाद और सेहत का परफेक्ट मेल…