Bangladesh Violence: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ती जा रही हिंसा, 18 दिनों में 6 हिंदुओं की हत्या, आखिर क्यों चुप है यूनुस सरकार?
BE NEWS – बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। उस्मान हादी की हत्या के बाद शुरू हुई हिंसक घटनाओं की संख्या में बीते 18 दिनों के भीतर छह हिंदुओं की जान जा चुकी है। हैरानी की बात यह है कि इनमें से दो हत्याएं केवल पिछले 24 घंटों में हुई हैं।
18 दिनों के भीतर छह हिंदुओं की हत्या
आपको बता दें कि ईशनिंदा के आरोप में दीपू दास की हत्या के बाद से अब तक 6 हिंदुओ की जान गवां चुके हैं। सोमवार को ढाका के बाहरी इलाके नरसिंगदी में एक किराने की दुकान चलाने वाले शरत चक्रवर्ती मणि (40) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुत्रों के अनुसार, शरत चारसिंदूर बाजार में अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शरत को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि शरत पहले दक्षिण कोरिया में काम करते थे और कुछ वर्ष पहले ही बांग्लादेश लौटे थे।
इसी दिन एक और दिल दहला देने वाली घटना जशोर जिले के मनीरामपुर से सामने आई, जहां हिंदू पत्रकार राणा प्रताप बैरागी (45) की भी हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले उन्हें गोली मारी और फिर उनका गला काट दिया। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह हमला सोमवार शाम करीब 6 बजे हुआ। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 06 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE News

अगर यही हाल रहा तो खत्म हो जाएंगे हिंदू
बांग्लादेश के सामाजिक कार्यकर्ता बप्पादित्य बसु ने शरत चक्रवर्ती मणि की हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह सिलसिला यूं ही जारी रहा, तो आने वाले कुछ वर्षों में बांग्लादेश से हिंदुओं का अस्तित्व ही समाप्त हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शरत की हत्या से दो दिन पहले चरमपंथियों ने उनसे बड़ी रकम की मांग की थी, जिसे उन्होंने ‘जजिया’ बताया। बसु का दावा है कि शरत को धमकी दी गई थी कि अगर उन्होंने पुलिस में शिकायत की, तो उनकी पत्नी का अपहरण कर लिया जाएगा। उन्होंने सरकार पर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में नाकाम रहने का आरोप भी लगाया।
ये भी देखें- CM योगी ने निकाली बंपर भर्तियां! पुलिस भर्ती में मिलेगी 3 साल की छूट | BE NEWS

भारत में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
भारत में भी इन घटनाओं को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याएं लगातार बढ़ रही हैं और पिछले 18 दिनों में एक पत्रकार और एक किराना दुकानदार समेत छह लोगों की हत्या बेहद चिंताजनक है। उन्होंने इन हत्याओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पूरा भारत बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ खड़ा है।
कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक की अन्य पार्टियों पर सवाल
उन्होंने कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक की अन्य पार्टियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वे इस गंभीर मुद्दे पर चुप हैं। उनके अनुसार, पूरे देश को एकजुट होकर बांग्लादेश पर कूटनीतिक दबाव बनाना चाहिए, ताकि वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अब देखना ये है कि बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार की ओर से क्या कोई ठोस और सख्त कदम उठाया जाता है या नहीं। Read More Bangladesh Violence: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ती जा रही हिंसा, 18 दिनों में 6 हिंदुओं की हत्या, आखिर क्यों चुप है यूनुस सरकार?