ईरान में हिंसा को लेकर भारत की बढ़ती ही जा रही चिंता, भारतीयों नागरिकों की वापसी के लिए इमरजेंसी प्लान तैयार

BE NEWS – ईरान में चल रही उथल- पुथल के बीच भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदर्शनकारियों के बढ़ते प्रदर्शन के कारण वहां पर फंसे हुए भारतीयों को सरकार जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जा रही है।

पहला जत्था कल हो सकता रवाना

आपको बता दें कि ईरान में फैली हिंसा के कारण भारत सरकार की चिंता अब बढ़ती ही जा रही है। जिसको लेकर अब भारत सरकार ने वहां रह रहे भारतीयों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मिला जानकारी के अनुसार वहां फंसे लोगों के निकालने के लिए पहला जत्था कल ही रवाना हो सकता है। जिसके लिए भारतीय दूतावास ने अलग- अलग इलाकों में रह रहे भारतीय छात्रों से संपर्क करना भी शुरु कर दिया है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कौन- कौन ईरान को छोड़ना चाहता है। कई इलाकों में इंटरनेट सेवाओं के बंद होने व फोन के काम न करने के कारण लोगों से मिलकर भी संपर्क किया जा रहा है।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तेजी से प्रतिक्रिया देने की पूरी तैयारी है, ताकि भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लौटाया जा सके।

ये भी देखें – मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं का सैलाब | BE NEWS

ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम ...

कब और कैसे शुरू हुए विरोध प्रदर्शन

ईरान में यह अशांति पिछले महीने के अंत में ईरानी रियाल की भारी गिरावट के बाद शुरू हुई थी। धीरे-धीरे यह विरोध प्रदर्शन देश के सभी 31 प्रांतों में फैल गए और अब बड़े राजनीतिक आंदोलन का रूप ले चुके हैं। मानवाधिकार संगठनों का दावा है कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अब तक 3,400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हाल के दिनों में हालात और बिगड़े हैं।

10 हजार से ज्यादा भारतीय ईरान में मौजूद

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, छात्रों सहित करीब 10,000 से अधिक भारतीय नागरिक फिलहाल ईरान में रह रहे हैं। भारत सरकार ने बुधवार को वहां मौजूद सभी भारतीयों को सलाह दी कि वे उपलब्ध साधनों के जरिए देश छोड़ें और ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचें।

ईरान से भारतीयों की निकासी शुरू, दूतावास ने जारी किया आपातकालीन ...

भारतीय दूतावास द्वारा जारी की एडवाइजरी

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी एडवाइजरी में छात्रों, तीर्थयात्रियों, कारोबारियों और पर्यटकों से कमर्शियल फ्लाइट्स या अन्य उपलब्ध परिवहन विकल्पों का उपयोग कर ईरान छोड़ने की अपील की गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिक अपने पासपोर्ट, पहचान पत्र और अन्य यात्रा दस्तावेज तैयार रखें। इसके साथ ही किसी भी तरह की सहायता के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क में रहने को कहा गया है। दूतावास ने यह भी दोहराया है कि भारतीय नागरिक पूरी सावधानी बरतें, प्रदर्शन वाले इलाकों से दूर रहें, स्थानीय मीडिया पर नजर बनाए रखें और किसी भी नए घटनाक्रम की जानकारी दूतावास के साथ साझा करें। Read More ईरान में हिंसा को लेकर भारत की बढ़ती ही जा रही चिंता, भारतीयों नागरिकों की वापसी के लिए इमरजेंसी प्लान तैयार

ईरान के हालात पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की चिंता, अमेरिका और इस्राइल पर लगाए गंभीर आरोप

BE NEWS – ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने ईरान के हालात पर गहरी चिंता जताई है, और ईरान में जो कुछ भी हो रहा है  उसके पीछे अमेरिका और इस्राइल की साजिश है।

ईरान की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने की कोशिश

दरअसल ईरान के हालात पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने गहरी चिंता जतायी है। मौलाना का आरोप है कि अमेरिका लंबे समय से ईरान की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है और इसी मकसद से उस पर तरह-तरह की पाबंदियां लगाई गई है। मौलाना ने साफ कहा कि धरना और विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा हैं और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना हर एक व्यक्ति का अधिकार है।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि इन हालातों की वजह से ईरान के अंदर अस्थिरता बढ़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ईरान पर अपना कब्जा जमाना चाहता है और वहां मौलाना खामेनेई की हुकूमत को खत्म कर पूर्व शासक रजा शाह पहलवी के बेटे को सत्ता सौंपना चाहता है, लेकिन ऐसा होना आसान नहीं है।

ये भी देखें- UP election 2027: मायावती का चुनावी बिगुल,BSP अपने दम पर लड़ेगी चुनाव | BE News

ईरान में तनाव के बीच फंसे 10 हजार से ज्यादा भारतीय छात्र, एयरस्पेस बंद ...

अमेरिका की दादागिरी खत्म हो

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि भारत और यहां के मुसलमान पूरी दुनिया में अमन, सुकून और शांति के लिए दुआ करते हैं। उन्होंने अमेरिका की दादागिरी और तानाशाही को खत्म होने की बात कही और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यायपूर्ण रवैये की जरूरत पर जोर दिया। अंत में उन्होंने कहा, कि भारत और यहां के मुसलमान पूरी दुनिया में अमन, चैन और शांति की दुआ करते हैं। Read More ईरान के हालात पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की चिंता, अमेरिका और इस्राइल पर लगाए गंभीर आरोप

Thailand Train Accident: थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर क्रेन गिरने से हुआ भयानक हादसा, 22 लोगों की मौत, कई लोग घायल

BE NEWS – थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर तेज रफ्तार क्रेन गिरने से भीषण हादसा हो गया। जिस कारण ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें 22 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, वही कई लोगों घायल बताए जा रहे हैं।

तेज रफ्तार क्रेन गिरने से बड़ा हादसा

आपको बता दें कि थाईलैंड के बैंकॉक से करीब 230 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में पैसेंजर ट्रेन पर तेज रफ्तार क्रेन गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ये हादसा एक हाई स्पीड रेल के पुल निर्माण में प्रयोग की जा रही क्रेन के गिरने से हुआ, जिस कारण ट्रैक पर आ रही पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। जिस कारण ये हादसा हो गया और 22 लोगों की जान चली गई। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ये भी देखें – Lucknow में संकल्प दिवस पर जुटा NDA नेतृत्व, किरेन रिजिजू का बड़ा बयान | UP Politics | BE News

Thailand Train Accident

राहत-बचाव कार्य जारी

क्रेन के टकराते ही ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और कुछ ही देर में उनमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स मलबा काटकर घायलों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। हादसे के समय कई यात्री डिब्बों के अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने के लिए विशेष उपकरणों की मदद ली गई।

सरकार ने दिए जांच के आदेश

थाई सरकार के पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के तुरंत बाद कई रेस्क्यू टीमें मौके पर भेजी गईं। वहीं, थाईलैंड के डिप्टी प्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री फिफात रत्चाकितप्राकर्न ने मामले को गंभीर बताते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को जांच के आदेश दिए हैं, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

पूरे देश में शोक की लहर

इस भीषण दुर्घटना के बाद पूरे थाईलैंड में शोक का माहौल है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है, जबकि घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है। Read More Thailand Train Accident: थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर क्रेन गिरने से हुआ भयानक हादसा, 22 लोगों की मौत, कई लोग घायल

मैक्सिको में भीषण रेल हादसा, 13 की मौत, 100 से अधिक घायल, राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने जताया शोक

BE NEWS – मैक्सिको में रेल के पटरी से उतरने की वजह से बड़ा रेल हादसा हो गया। जिसमें 13 लोग की मौत हो गई। इसके साथ ही करीब 100 लोगों के घायल होने की खबर है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण हुआ हादसा

आपको बता दें कि मैक्सिको में यात्रियों से भरी ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 13 लोगों की बोगियों के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं करीब 100 लोगों के घायल होने की खबर है। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा मैक्सिको के ओक्साका राज्य में हुआ। इस दुर्घटना के बाद प्रशांत महासागर को मैक्सिको जोड़ने वाली रेलवे पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मैक्सिको के रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और नौसेना के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों को बाहर निकाला गया।

यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू

मैक्सिकन नौसेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में 9 क्रू मेंबर्स और 241 यात्री सवार थे। अब तक 13 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि करीब 100 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और शेष यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 29 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP25 | BE NEWS

Train Accident News: एक और भीषण रेल हादसा, अब तक 13 की मौत, 90 से ज्यादा हुए घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राष्ट्रपति ने हादसे पर गहरा शोक किया व्यक्त 

देश की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने नौसेना के सचिव को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पटरी से उतरने के बाद ट्रेन का इंजन पलट गया

राहत और बचाव कार्य जारी

राष्ट्रपति शीनबाम के निर्देश पर मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। ओक्साका के गवर्नर सोलोमन जारा ने बताया कि 60 से अधिक घायल यात्रियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मैक्सिकन नौसेना के अनुसार, ट्रेन में लगभग 250 लोग सवार थे, जिनमें 241 यात्री और नौ चालक दल के सदस्य शामिल थे।

घायलों का अस्पतालों में इलाज जारी

गवर्नर सोलोमन जारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि 11 घायलों का इलाज स्यूदाद इक्स्टेपेक के जनरल हॉस्पिटल में किया जा रहा है। 22 यात्रियों को जुचिटान के जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 29 घायलों को माटियास रोमेरो स्थित IMSS ज़ोन हॉस्पिटल में इलाज दिया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल 5 यात्रियों को तेहुआंतेपेक के जनरल हॉस्पिटल रेफर किया गया है। अन्य 5 घायलों को सलीना क्रूज के जनरल हॉस्पिटल में भेजा गया है।

हादसे की जांच के आदेश

देश के अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने इस रेल हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच में दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा। बताया गया है कि यह ट्रेन मैक्सिको की खाड़ी और प्रशांत महासागर के बीच चलती है और कभी यात्री तो कभी मालगाड़ी के रूप में संचालित की जाती है। Read More मैक्सिको में भीषण रेल हादसा, 13 की मौत, 100 से अधिक घायल, राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने जताया शोक