एस. जयशंकर ने वेनेजुएला में अमेरिकी हमले और मादुरो की गिरफ्तारी पर जताई चिंता, बातचीत से की समाधान की अपील
BE NEWS – भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वेनेजुएला पर हुए हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किए जाने से बाद वहां की स्थति पर चिंता जताई है। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत के जरिए सामाधान करने की अपील की है।
![]()
रातों-रात बदले वेनेजुएला के हलात
आपको बता दें कि नए साल के अगले दिन ही अमेरिका के द्वारा वेनेजुएला पर हमला किया गया था। जिसके बाद राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नि को गिरफ्तार किया गया था। इस हमले और राष्ट्रपति का गिरफ्तारी के बाद वहां के हालात रातों रात बदल गए थे। वहीं अब इस पूरी घटना के बाद भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए चिंता व्यक्त की है।
ये भी देखें – Indian Constitution किसने लिखा था? BR Ambedkar या Prem Raizada | BE News Networks
सभी पक्षों से बैठकर कर बातचीत करने की अपील
भारत के विदेश मंत्री इस समय लक्जमबर्ग के दौरे पर हैं। जिसके दौरान उनका पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, वेनेजुएला पर हुए हमले और वहां जो कुछ हो रहा भारत उसको लेकर काफी चिंतित है। हम सभी पक्षों से इस मामले पर बैठकर कर बातचीत करने की अपील करने और समाधान निकालने की अपील करते है। वेनेजुएला के साथ सालों से हमारे संबंध बहुत अच्छे रहे है, तो हम चाहते हैं कि वहां के लोग सुरक्षित रहें।
ये भी देखें – अयोध्या: आस्था, इतिहास और संघर्ष | बाबरी विध्वंस की पूरी कहानी | Hindi Documentary | Be news
हेल्पलाइन नंबर जारी
उनका ये बयान लक्जमबर्ग के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री जोवियर वेटेल के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद उनका ये बयान सामने आया। इससे पहले भी रविवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला के हालातों पर चिंता जताई थी और दोनों पक्षों से बातचीत कर शांति स्थापित करने की अपील की थी। इसके साथ ही उन्होंने भारतीयों से कुछ समय के लिए वहां की यात्रा न करने की अपील भी की थी। बता दें कि वेनेजुएला में रह रहें भारतीयों से भी विदेश मंत्रालय लगातार संपर्क बनाए हुए है। इसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
Read More एस. जयशंकर ने वेनेजुएला में अमेरिकी हमले और मादुरो की गिरफ्तारी पर जताई चिंता, बातचीत से की समाधान की अपील