IND vs SA: चौथा टी-20 मैच रद्द होने पर फूटा फैंस का गुस्सा, बीसीसीआई के फैसले पर उठ रहे गंभीर सवाल

BE NEWS – भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 की सीरीज खेली जा रही है। तो कल लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था, पर खराब विजिबिलिटी की वजह से कैंसिल कर दिया गया। जिसके कारण फैंस में निराशा व नाराजगी देखने को मिली।

खराब विजिबिलिटी बना कारण

आपको बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच 17 दिसंबर दिन बुधवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कल शाम को 7 बजे खेला जाना था। जिसे घने कोहरे के कारण बिना टॉस कराएं ही रद्द कर दिया गया। अंपायर्स में कई बार मैदान का निरीक्षण किया, लेकिन खराब विजिबिलिटी के कारण इस मैच को कैंसिल करना पड़ा। Read More IND vs SA: चौथा टी-20 मैच रद्द होने पर फूटा फैंस का गुस्सा, बीसीसीआई के फैसले पर उठ रहे गंभीर सवाल

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला चौथा टी20 मैच, जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

BE NEWS – भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 की सीरीज खेली जा रही है। जिसमें भारत ने पहले और तीसरे मैच में जीत हासिल कर 2-1 से बढ़त बना ली है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अब तक एक जीत हासिल की है।

लखनऊ में खेला जाएगा चौथा टी20 मैच 

आपको बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच 17 दिसंबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में भारत दो मैच जीत चुका है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अब तक एक ही जीत हासिल की है। जिसके बाद दोनों ही टीमें जीत के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगी। इस सीरीज में बने रहने के लिए दक्षिण अफ्रीका को ये मैच जीतना होगा। वहीं भारत अगर ये मैच जीत गया तो सीरीज उसके नाम हो जाएगी।

IND vs SA 2nd T20I LIVE STREAMING: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 ...

टीम इंडिया की बढ़ी चिंता

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के बीच टीम इंडिया की टेंशन बढ़ती नजर आ रही है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल अभी तक अपने रंग में नहीं दिखे हैं। दोनों के बल्ले से लगातार रन नहीं निकल पा रहे हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिनकी जगह अब शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया गया है। अक्षर पटेल के बाहर होने से टीम पर असर पड़ा है। Read More IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला चौथा टी20 मैच, जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज तीसरा टी20 मैच, टीम इंडिया कर सकती है प्लेइंग 11 में बदलाव

BE NEWS – भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज तीसरा T20 मैच धर्मशाला में होने जा रहा है। पिछलो मैच में टीम इंडिया को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद अब टीम में बदलाव की संभावना नजर आ रही है। पांच मैचों की इस सीरीज में दोनोंं टीमों ने अब तक 1-1 मैच जीता है।

टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज का आज तीसरा मैच

आपको बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका ने पांच मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज का आज तीसरा मैच धर्मशाला HPCA स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाना है। पहले मैच में जहां टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी, वहीं दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी। दोनों टीमें 1-1 मैच जीत कर बराबरी पर है। लेकिन हार के बाद टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है।

दरअसल संजू सैमसन इस समय शानदार फॉर्म में हैं और घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने धमाल मचाया हुआ है। इस वजह से कयास ये लगाए जा रहें कि टीम इंडिया में उनकी वापसी हो सकती है। शुभमन गिल या जितेश शर्मा की जगह उन्हें टीम में खिलाया जा सकता है।

साउथ अफ्रीका करेगी बदलाव

साउथ अफ्रीका की टीम ने पिछला मुकाबला जीत कर मैच में बराबरी कर ली। बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था, हालांकि ओपनर रीज़ा हेंड्रिक्स का खराब प्रदर्शन रहा। उनकी जगह रेयान रिकेल्टन को मौका मिल सकता है, लेकिन टीम ने अभी कुछ डिक्लेयर नहीं किया है। Read More IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज तीसरा टी20 मैच, टीम इंडिया कर सकती है प्लेइंग 11 में बदलाव

IND vs SA: इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार को पछाड़ बनाएंगें नया रिकार्ड

BE NEWS:  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज अब रोमांचक मोड़ ले चुकी है। पहला मैच  1-0 से जीतकर टीम इंडिया ने बढ़त हासिल कर ली है। जिसमें भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अब T20 मैच में वो इतिहास रचने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं।

एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

आपको बता दें कि T20 का दूसरा मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा, जहां भारतीय गेंदबाजों से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं अर्शदीप सिंह ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 69 मैचों में 107 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ विकेट ही नहीं चटकाए, बल्कि शानदार इकोनॉमी और स्ट्राइक रेट भी बनाए रखा है। सबसे खास बात है उनका पावरप्ले में प्रदर्शन में, जिसमें अब तक पावरप्ले में 47 विकेट ले चुके हैं।

Arshdeep Singh: अमेरिका के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने मचाया गदर, पहले ही ओवर ...

 

भारतीय दिग्गज भुवनेश्वर कुमार के नाम 

यह आंकड़ा उन्हें भारतीय दिग्गज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम था, जिन्होंने पावरप्ले में इतने ही विकेट चटकाए थे। मुल्लांपुर में होने वाले दूसरे मैच में अर्शदीप एक और विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह भारत की ओर से पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। डेथ ओवरों में भी अर्शदीप का प्रदर्शन शानदार रहा है। यही कारण है कि टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में वह इस समय जसप्रीत बुमराह से भी आगे नज़र आते हैं।

इंटरनेशनल फॉर्मेट में जसप्रीत बुमराह से आगे

दिलचस्प बात यह है कि एशिया कप 2025 के दौरान गौतम गंभीर की टीम ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया था। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली ही गेंदबाजी स्पेल में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन कर साबित कर दिया कि वह टीम के लिए कितने अहम हैं। जिसके बाद अनुमान ये है कि आगे आने वाले मुकाबलों में उनकी जगह लगभग पक्की है।

IND vs SA: T20 मुकाबले के लिए तैयार टीम इंडिया, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताई ये 5 बड़ी बातें…

BE NEWS – वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले T20 मुकाबले के लिए तैयार है। इसको लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस वार्ता में टीम को लेकर 5 बड़ी बातें बताई।

प्लेइंग इलेवन को लेकर खुलासा

आपको बता दें कि भारतीय टीम 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी20 मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं इस मुकाबले से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार ने बात करते हुए प्लेइंग इलेवन को लेकर खुलासा किया। दोनों ही टीमों में नए खिलाड़ी नजर आ रहे हैं और दोनों ही टीम मैच के लिए पूरी तरह तैयार है।

Suryakumar Yadav becomes the first Indian player to win the ICC Mens ...

संजू सैमसन को भी मौका

कप्तान सूर्यकुमार ने बताया कि, शुभमन गिल ही टी20 फॉर्मेट में सलामी बल्लेबाज के रुप में अभिषेक शर्मा के साथ मैच खलने के लिए उतरेंगे। वहीं संजू सैमसन को भी मौका देने की बात कही जा रही है। इसके आलावा उन्होंने यह भी बताया कि सलामी बल्लेबाजों के अलावा अन्य सभी के बैटिंग आर्डर में कभी भी बदलाव किया जा सकता है। जिसमें बदलाव का ये फेज आगे भी चलता रहेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के कोच गौतम गंभीर, IPL टीम मालिकों को लगाई लताड़, कहा- “अगर हम किसी के क्षेत्र में दखल नहीं देते तो…”

BE NEWS – साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद इंडियन टीम के कैप्टन गौतम गंभीर पर उठ रहे सवालों के बाद अपनी प्रतिक्रया दी है। उन्होनें स्प्लिट कोचिंग की चर्चाओं को हैरान करने वाला बताया है।

सीरीज में मिली हार के बाद उठ रही आलोचनाएं

आपको बता दें कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) टेस्ट सीरीज में 2-1 मिली हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने उठ रही आलोचनाओं पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए स्प्लिट कोचिंग के सुझाव को गलत बताया।  एक IPL टीम मालिक द्वारा अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग कोच नियुक्त करने की सलाह पर उन्होंने दो-टूक कहा, अगर हम किसी के क्षेत्र में दखल नहीं देते तो, दूसरों को भी उनके काम में दखल नहीं देना चाहिए।

आगे उन्होनें कहा कि, यह समझ से बाहर है कि कोई ऐसा व्यक्ति भी राय देने आ जाता है जिसका क्रिकेट से सीधा संबध तक नहीं है। लोग अपने अधिकार से बाहर जाकर टिप्पणी कर रहे हैं, जोकि किसी भी तरह से ठीक नहीं है।

दर्शन पर सीधा असर पड़ना स्वाभाविक

गंभीर ने याद दिलाया कि सीरीज का पहला टेस्ट भारत ने अपने नियमित कप्तान शुभमन गिल के बिना खेला। गर्दन की चोट के कारण गिल दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं कर पाए। गंभीर के अनुसार यह टीम के लिए एक बड़ा झटका था, जिसे मीडिया ने लगभग नज़रअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा कि जब एक युवा और बदलती टेस्ट टीम अचानक अपने कप्तान को खो देती है, तो प्रदर्शन पर सीधा असर पड़ना स्वाभाविक है।

IND vs SA: संजू सैमसन के पास रोहित शर्मा को पछाड़ने का मौका, साउथ ...

ये भी देखें: IAS Tina Dabi और MLA Ravindra Bhati का विवाद | जैसलमेर जिला बैठक का वायरल वीडियो | BE News Networks – YouTube

ध्यान टीम की वास्तविक चुनौतियों पर

गंभीर ने कहा कि हार के बाद बहस पिच और परिस्थितियों पर शिफ्ट हो गई, जबकि ध्यान टीम की वास्तविक चुनौतियों पर होना चाहिए था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बहाने नहीं देते, लेकिन सच्चाई बताना उनकी जिम्मेदारी है।

IND vs SA: वर्ल्डकप 2023 के फाइनल से शुरू हुआ टॉस हारने सिलसिला आज खत्म, खुली टीम इंडिया की किस्मत

BE NEWS – भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विशाखापट्टम में वनडे सीरीज खेली जा रही है। जिसका आज तीसरा और आखिरी मुकाबला है। इस मैच की कप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं। इस मैच में टॉस जीत कर उन्होनें पहले कप्तानी करने का फैसला कर किया। 20 मैचों से लगातार इंडिया टॉस हार रही थी, पर आज टॉस जीतने के साथ ही ये सिलसिला भी खत्म हुआ।

वनडे सीरीज का आज तीसरा और आखिरी मुकाबला

आपको बता दें कि विशाखापट्टम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आज तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। जिसकी शुरुआत ही आज खुशखबरी के साथ हुई। दरअसल टीम इंडिया लगातार 20 वनडे से टॉस हारने के बाद आज केएल राहुल की कप्तानी में इसे जीतने में सफल रही। जो कि क्रिकेट के फैंस के लिए काफी बड़ी खुशखबरी है। इससे पहले साल 2023 वनडे वर्ल्डकप के फाइनल में टीम ने टॉस जीता था।

IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच कब और कहां खेला पहला वनडे मैच ...

फाइनल मैच में टीम ने जीता टॉस

शुभमल गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी को संभाला है। जिसमें दो टॉस हारने के बाद आज फाइनल मैच में टीम ने टॉस जीता और ये  20 टॉस हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड टूट गया। इस टॉस को जीतने के बाद केएल राहुल काफी खुश नजर आएं।