पूर्व पीएम इमरान खान का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक लेकिन…., ‘बहन ने मुलाकात के बाद आसिम मुनीर पर लगाया ये बड़ा आरोप’

BE NEWS – पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर मची राजनैतिक हलचल के बाद सरकार ने उनकी बहन डॉ उज्मा खान को आदियाल जेल में मिलने की इजाजद दे दी। बहन ने पूर्व पीएम से मुलाकात के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ी जानकारी दी।

अनहोनी होने और उनकी हत्या किए जाने की आंशका

आपको बता दें कि पूर्व पीएम इमरान खान को पिछले एक महीने से किसी भी नजदीकी व्यक्ति से मिलने नहीं दिया गया। जिसके बाद से ही उनके परिवार वालों और समर्थकों ने उनके साथ किसी प्रकार की अनहोनी होने और उनकी हत्या किए जाने की आंशका जताई थी। जिसके बाद से ही उनके समर्थक और परिवार वाले अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। इसी के चलते कल इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थक रावलपिंडी स्थित आदियाल जेल के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए थे। जिसके बाद सरकार को उनके किसी करीबी को उनसे मिलने की इजाजाद देनी पड़ी।

पाकिस्तान में इलेक्ट्रानिक मीडिया रेगुलेटरी का बड़ा फैसला, पूर्व पीएम ...

20 मिनट तक चली मुलाकात

शहबाज शरीफ सरकार ने पूर्व पीएम की बहन डॉ उज्मा खान को 2 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को उनसे मिलने की इजाजद दे दी। करीब 20 मिनट चली इस मुलाकात के बाद बहन उन्हें स्वस्थ्य पाया, लेकिन मानसिक रुप से परेशान बताया। पूर्व पीएम इमरान खान की बहन डॉ उज्मा खान ने कहा कि, अल्लाह का शुक्र है कि इमरान कान की सेहत ठाक है लेकिन उमके मानसिक रुप से परेशान किया जा रहा है। उन्हें काल कोठरी में रखा गया है। जिस पर बहन ने नाराजगी जाहिर की है।

पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन का ऐलान, पाकिस्तान के कई इलाकों में धारा 144 लागू

BE NEWS – पाकिस्तान में इन दिनों पूर्व पीएम इमरान खान को लेकर धमासान मचा हुआ है। पिछले काफी समय से उनके परिवार के किसी सदस्य को उनसे मिलने नहीं दिया गया। जिसके चलते इमरान की हत्या की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। इसी को लेकर उनकी पार्टी के कार्यकर्ता आज आदियाल जेल में पहुंचने वाले है। तनावपूर्ण स्थति को देखते हुए इस्लामाबाद और रावलपिंडी में 1 से 3 दिसंबर तक धारा 144 लागू कर दी गई है।

संकट गहराता राजनैतिक 

आपको बता दें कि पाकिस्तान में इमरान की हत्या की खबरों के चलते राजनैतिक संकट गहराता जा रहा है। पिछले एक महीने से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का कोई पता नहीं है, न ही उनके परिजनों को उनसे मिलने दिया जा रहा है न ही तहरीक- ए- इंसाफ पार्टी (PTI) के किसी नेता से उनकी मुलाकात हुई है। जिसके बाद से उनकी हत्या की खबरें पूरे पाकिस्तान में फैल चुकी है।

इमरान खान: अदालतको आदेशपछि पाकिस्तानी पूर्वप्रधानमन्त्री पक्राउ - BBC ...

पाकिस्तान में धारा 144 लागू

इसी के चलते उनकी पार्टी के सदस्यों ने आज यानि 2 दिसंबर दिन मंगलवार को रावलपिंडी स्थित आदियाल जेल और इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। जिसके बाद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद  और रावलपिंडी में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं सरकार की ओर से सार्वजनिक सभाओं और मुलाकातों पर रोक लगने के बाद से इमरान खान की हालत को लेकर परिवार वालों और पार्टी की चिंता और ज्यादा बढ़ा दी हैं।

‘अगर मेरे भाई को कुछ हुआ तो सेना प्रमुख के…’इमरान खान की बहन ने शहबाज शरीफ और मुनीर को दी सीधी धमकी

BE NEWS- पाकिस्तान में इमरान खान की मौत को लेकर विवाद गहराता ही जा रहा है। इसको लेकर लगातार वहां प्रदर्शन चल रहे हैं। वहीं उनके परिवार वाले भी उनकी सलामती को लेकर चिंचित है। इन सबके बीच नौरान नियाजी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर को सीधी धमकी दी है।

इमरान खान के जिंदा होने का सबूत मांग रहे परिजन

आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पंजाब प्रांत के अदियाल जेल में काफी लंबे समय से बंद है। पिछले कुछ दिनों से उनके परिवारवालों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। उनके साथ किसी अनहोनी के होने की बात कही जा रही है। जिसके बाद राजनीतिक माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। उनके समर्थक और परिजन लगातार जेल के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और इमरान खान के जिंदा होने का सबूत मांग रहे हैं। हालांकि जेल के अधिकारियों ने तहरीक- ए- इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान के स्वास्थ को लेकर उड़ रही अफवाहों को पूरी तरह से निराधार बताया था।

Noreen Niazi Imran Khan

सबसे बुरे हालात से गुजर रहा पाकिस्तान

वहीं इन सबके बीच इमरान खान की बहन नौरान नियाजी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर को धमकी दी है कि, ‘अगर उनके भाई को कुछ हुआ तो सेना प्रमुख और पीएम शहबाज शरीफ का वंश भी सुरक्षित नहीं रहेगा। आगे उन्होनें कहा है कि, पाकिस्तान आज तक के सबसे खराब और बुरे हालात से गुजर रहा है। असीन मुनीर का शासनकाल हिटलर के शासनकाल से भी अधिक बदतर है। यहां न तो जनता को आवाज उठाने का हक है न ही यहां की मीडिया को।’

पाकिस्तान में उड़ी पूर्व पीएम इमरान खान की मौत की अफवाह…सामने आया जेल प्रशासन को बयान

Death Rumors of Imran Khan- पाकिस्तान में 26 नवंबर की सुबह पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की अफवाह फैलने से हड़कंप मच गया। कई दिनों से उनके परिवार को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा । जिसके बाद यह अफवाह बहुत तेजी से फैलने लगी कि या तो उनकी हत्या कर दी गई है या जेल में उनकी मौत हो चुकी है।

अनहोनी के होने की अफवाह-

आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पंजाब प्रांत के अदियाल जेल में काफी लंबे समय से बंद है। पिछले 23 दिनों से उनके परिवारवालों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। जिसके बाद उनके साथ किसी अनहोनी के होने की अफवाह तेजी से फैलने लगी। जिलके बाद राजनीतिक माहौल काफ तनावपूर्ण हो गया। उनके समर्थक जेल के बाहर एकत्रित होने लगे और नारे बाजी करने लगे । इस प्रदर्शन में उनके साथ इमरान की बहन भी आलिमा खान भी शामिल रही।

इमरान खान: अदालतको आदेशपछि पाकिस्तानी पूर्वप्रधानमन्त्री पक्राउ - BBC ...

इमरान खान पूरी तरह से स्वस्थ-

बता दें कि इन अफवाहों के बीच से अब जेल प्रशासन का बयान सामने आया है। जेल के अधिकारियों ने कहा कि तहरीक- ए- इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान पूरी तरह से स्वस्थ हैं, उनके स्वास्थ को लेकर उड़ रही अफवाहें पूरी तरह से निराधार हैं। वह आदियाल जेल में ही है और उनका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।