क्या आपने कभी खाया है एलोवेरा का हलवा या लड्डू? अगर नहीं, तो यहां जानें इसे बनाने की पूरी विधि और इसके फायदे…
BE NEWS – सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है। ऐसे में बहुत से लोगों को घुटने के दर्द की समस्या हो जाती है,जोकि आज के समय में बहुत ही आम बात है। इससे निजात पाने के लिए लोग कई तरह की दवाओं और नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हम आपको एक ऐसा देशी तरीका बताने जा रहे हैं जो बहुत ही आसान है और आसानी से हम सभी के घरों में उपलब्ध हो जाता है। इसे हम एलोवेरा या घी कुमार के नाम से भी जानते हैं।
वैसे तो इसका इस्तेमाल कुछ लोग काढा या जूस बनाकर भी करते है पर इसका स्वाद लोगों को अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में हम आपको इसका हलवा या लड्डू बनाने के विधि बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही आसान है और मिनटों में तैयार हो जाती है।
)
हलवा बनाने के विधि –
सबसे पहले एलोवेरा की पत्तियों को तोड़ कर पानी से अच्छे से साफ कर लें। फिर इसके जेल को चाकू या चम्मच से निकाल लें। लेकिन ध्यान रहें कि इसमें एलोवेरा के खाली सफेद हिस्से का ही इस्तेमाल हो। अब एलोवेरा जेल को सूजी के साथ मिक्स कर लें और कुछ समय के लिए रख दें। इसके बाद कढ़ाई में घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। अब इसमें एलोवेरा जेल और सूजी के मिक्चर को डालकर अच्छे से पका लें। इसमें चीनी खोया और ड्राई फ्रूट्स को डालकर अच्छे से पकाना है। पकाने के बाद इसको किसी बाउल या कटोरे में निकाल लें और सर्व करें। आप इसके लड्डू बनाकर भी स्टोर कर सकते है।
ये भी देखें – Deoria News: मजार हटाई जा रही थी, लेकिन मां की आस्था ने सबको चौंका दिया | BE News

इसके फायदे-
इस हलवे या लड्डू के रोजाना सेवन करने से कई तरह के फायदे होते है। ये इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। ब्लड शुगर को भी कंट्रोल और स्किन एलर्जी को भी दूर करता है। Read More क्या आपने कभी खाया है एलोवेरा का हलवा या लड्डू? अगर नहीं, तो यहां जानें इसे बनाने की पूरी विधि और इसके फायदे…