Health Tips: नींबू का रस ही नहीं उसके छिलके में भी छिपे हैं कई गुणकारी लाभ, आइए जानें कैसे करें इसका उपयोग

BE NEWS – बहुत से लोग सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीते हैं, ताकि पेट अंदर हो और वज़न कम हो। लेकिन सिर्फ नींबू का रस पीने से आपको बहुत कम फायदा मिलता है। असली पोषण और फाइबर तो नींबू के उस हिस्से में होता है, जिसे हम आमतौर पर कूड़े में फेंक देते हैं- नींबू का छिलका और गूदा।

 रस या छिलके में, आखिर कहां छिपा है फाइबर

दरअसल नींबू एक सुपर हेल्दी फ्रूट है, लेकिन इसका असली फाइबर रस में नहीं, बल्कि गूदे और छिलके में होता है। फाइबर शरीर में कई तरह से फायदा करता है। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, भूख कम करता है। कैलोरी इनटेक घटाता है। शरीर को जमा फैट जलाने में मदद करता है। हेल्थ को बेहतर बनाकर मेटाबॉलिज्म तेज करता है। यही कारण है कि केवल नींबू पानी पीने से पर्याप्त फाइबर नहीं मिलता और वज़न कम करने में सीमित ही फायदा होता है।

ये भी देखें – Today Breaking News ! आज 21 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE NEWS

स्वाद और स्वास्थ्य का छिपा खजाना है संतरे के छिलके, जानें उपयोग करने का ...

नींबू का छिलका इतना फायदेमंद क्यों?

 नींबू के रस में भरपूर विटामिन- सी पाया जाता है, जिसको उपयोग करके हम सभी उलके छिलके को फेंक देते हैं। लोकिन क्या आप जानते हैं नींबू के छिलके में भी कई ऐसे तत्व होते हैं, जो रस में नहीं मिलते। इनमें शामिल हैं-

1. विटामिन C

2.डी-लाइमोनीन

3.एंटीऑक्सीडेंट्स

4.एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण

5.इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाले पोषक तत्व

कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि छिलका डाइजेशन सुधारने, फैट बर्निंग बढ़ाने और शरीर को टॉक्सिन्स से लड़ने में मदद कर सकता है।

ये भी देखें – UP Politics : मुलायम परिवार से बड़ी खबर! अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के रिश्ते पर सवाल | BE News

amazing 7 health benefits of lemon peel how to use it नींबू के रस से ...

नींबू के छिलके को खाने के तरीके

1. स्मूदी में ब्लेंड करके- नींबू को साफ पानी से धोकर उसका छिलका उतारें। छिलके को छोटी मात्रा में किसी भी स्मूदी के साथ ब्लेंड करकें भी आप उपयोग कर सकते हैं।

2. सलाद या डिश पर कद्दूकस करें- अपने सलाद, दही या फेवरेट डिश पर हल्का सा नींबू छिलका कद्दूकस करके डालें। इससे टेस्ट और न्यूट्रिशन दोनों बढ़ेंगे।

3. नींबू-छिलका ड्रिंक- नींबू को अच्छे से धोकर छिलका निकालें और फिर इसको एक कप पानी में इसे उबालें। अब इस पानी को पिएं और चाहें तो उबला हुआ छिलका भी खा सकते हैं।

क्या नींबू का रस निकालने के बाद छिलका फेंक देते हैं, तो अब ऐसा नहीं ...

कैसे करें गूदे का उपयोग करें 

1. नींबू का छिलका उतार दें

2. अंदर का गूदा निकालकर बीज हटाएं

3. गूदे को पानी में डालकर पिएं ताकि फाइबर मिल सके

क्यों है यह तरीका ज्यादा असरदार?

फाइबर आपकी भूख को नियंत्रित करता है और शरीर को धीरे-धीरे लेकिन नेचूरल तरीके से फैट बर्न करने में सपोर्ट करता है। इसलिए अगर आप केवल नींबू पानी पी रहे थे, तो अपनी डाइट में छिलका या गूदा जोड़कर आप बेहतर रिजल्ट देख सकते हैं। लेकिन किसी भी नई हेल्थ रूटीन को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। Read More Health Tips: नींबू का रस ही नहीं उसके छिलके में भी छिपे हैं कई गुणकारी लाभ, आइए जानें कैसे करें इसका उपयोग

घर पर आसान तरीके से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाईल टोमैटो सूप, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ सर्दी-जुकाम में भी देता है राहत…

BE NEWS – सर्दियों के मौसम में गरम सूप न सिर्फ शरीर को अंदर से गर्म रखता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। टमाटर से भरपूर रेलवे स्टाइल टोमैटो सूप इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है,और सर्दी-जुकाम में गले को भी आराम देता है। अक्सर हम इसे बाहर से मंगवाते है या किसी रेस्टोरेंट में जाकर आर्डर करते है, जो काफी मंहगा भी होता है। आज हम आपको स्वादिष्ट और सेहतमंद रेस्टोरेंट स्टाईल टोमैटो सूप घर पर ही बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जो काफी किफायती भी होगा और आसानी से ही घर पर बन कर तैयार हो जाएगा।

सर्दियों में हेल्दी टमाटर सूप आसान तरिके से बनाये|रेस्टोरेंट जैसा ...

रेस्टोरेंट स्टाईल टोमैटो सूप बनाने की सामग्री

  1. टमाटर – 500 ग्राम, मोटे कटे हुए
  2. प्याज – 1 बड़ा, बारिक कटा हुआ
  3. चुकंदर – 1 छोटा स्लाइस
  4. लहसुन – 4 कलियां, कटी हुई
  5. अदरक – 2 इंच का टुकड़ा ,मोटा कटा
  6. हरी धनिया – थोड़ी सी
  7. तेज पत्ता – 1
  8. जीरा – 1 टीस्पून
  9. लाल मिर्च पाउडर -1 टीस्पून
  10. धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
  11. मक्खन – 1 टीस्पून
  12. टोमैटो सॉस – 1 टेबलस्पून
  13. चीनी – आधा टीस्पून
  14. काली मिर्च – स्वादानुसार
  15. पानी – लगभग 500 मिली
  16. ब्रेड क्रूटॉन्स – इच्छानुसार
  17. नमक – स्वादानुसार

बनाने की विधि
सबसे पहले टमाटर, प्याज, अदरक, लहसुन और चुकंदर को धोकर काट लें। गैस पर एक भारी तले का पैन रखें और उसमें मक्खन डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं। मक्खन गर्म होने पर जीरा और तेज पत्ता डालें, फिर प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें अदरक और लहसुन डालकर भूनें। इसके बाद कटे हुए टमाटर, चुकंदर का टुकड़ा और थोड़ी सी हरी धनिया डालें और नरम नरम होने तक पकाएं। अब लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भूनें। फिर 500 मिली पानी और स्वादानुसार नमक डालें। पैन को ढककर धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक पकने दें। Read More घर पर आसान तरीके से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाईल टोमैटो सूप, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ सर्दी-जुकाम में भी देता है राहत…

Flaxseed Ladoo: सर्दियों का ये सुपरफूड है स्वाद और सेहत से भरपूर, जानें इसको बनाने रेसिपी व इसके जबरदस्त फायदे

BE NEWS – सर्दियों के मौसम में हम शरीर को गर्म रखने, एनर्जी को बढ़ाने के लिए न्यूट्रिशन से भरी चीजों को खाना पसंद करते हैं। ऐसे में हम लोग ऐसी चीजों को अपना डाईट में शामिल करते है जिनकी तासीर गर्म हो, जो शरीर को ताकत देने के साथ ठंड से बचाने का भी काम करते है।

ओमेगा-3, फाइबर, प्रोटीन से भरपूर ये लड्डू

इनमें हम सभी आमतौर पर तिल के लड्डू, गोंद के लड्डू बनाते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जो तिल और गोंद के लड्डू से भी पौष्टिक, ताकतवर और शरीर को अंदर से गर्माहट देने वाला है। हम बात कर रहे हैं अलसी के लड्डू की। इसमें ओमेगा-3, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंड पाया जाता है। चलिए आपको हम बताते है इसे बनाने की आसान सी रेसिपी….

Alsi: गर्मी में अलसी के बीज खा सकते हैं? जानें इनकी तासीर | Republic Bharat

ये भी देखें –Yogi Government Action | नकली खाद से किसानों को नुकसान पर एक्शन होगा | UP Kisan | BE News

अलसी को लड्डू बनाने की विधि और सामाग्री

1.  अलसी के बीज – 1 कप

2.  गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) – ¾ कप

3.  देसी घी – 2–3 टेबलस्पून

4.  सूखा नारियल कद्दूकस किया हुआ – ½ कप

5.  काजू और बादाम कटे हुए – 2 टेबलस्पून

6.  इलायची पाउडर – ½ टीस्पून

7.  खाने वाला गोंद – 1 टेबलस्पून (वैकल्पिक)

The Indian Rasoi: Panchmeva Paag (Dry Fruits Burfi)

बनाने की विधि 

1.सबसे पहले अलसी के बीजों को धीमी आंच पर भूनें। जब बीज चटकने लगें और खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें।

2. भुनी हुई अलसी को ठंडा करके मिक्सर में दरदरा पीस लें।

3. अब कढ़ाही में घी गरम करें। इसमें गोंद डालें और फुलने पर निकालकर कूट लें।

4. उसी घी में सूखा नारियल और ड्राई फ्रूट्स हल्के से भून लें।

5. अब कढ़ाही में गुड़ डालें और धीमी आंच पर पिघलने दें।

6. गैस बंद करके इसमें पिसी हुई अलसी, गोंद और इलायची पाउडर डालें।

7. मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और हल्का गर्म रहते ही लड्डू बांध लें।

ठंड में शरीर को गर्म रखेंगे तिल और अलसी के लड्डू, नोट कर लें रेसिपी ...

ये लड्डू ताकतवर होने के साथ- साथ शरीर को गर्माहट देने वाले और सर्दी से बचाव का भी काम करते हैं। ये बार-बार जुकाम, जोड़ो का दर्द, कमर का दर्द कई अन्य चीजों में फायदा देता है।

Amla Benefits: विटामिन सी और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है आंवला, आइये यहां जानें इसे खाने के क्या हैं फायदे…

BE NEWS – आंवला जिसे विटामिन- सी का सबसे बड़ा स्त्रोत कहा जाता है। इसे अगर अपनी डाइट में शामिल किया जाये तो इससे कई तरह के फायदे मिलते हैं। हम सभी इसके उपयोग कई तरह से करते है जैसे- चटनी, आचार और मुरब्बा आदि शामिल है। कई लोग इसके क्यूब बनाकर भी स्टोर कर लेते है और रोजाना उसे गरम पानी में डाल कर पीते है।

आंवला आयुर्वेद में भी एक पावरफुल औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। ऐसे में हम आपको आज इसको खाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं जो हमारे लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होगा।

आंवले को खाने का सही तरीका

आपको बता दें कि सर्दियों के इस मौसम में आंवला बहुत मात्रा में आता है। जिसका हम लोग कई तरह से उपयोग करते है। इसमे विटामिन सी के अलावा, आयरन, कैल्शियम और विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके आलावा इसमें कई तरीके के न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते है, जो हमारी बालों और आंखों के लिए बहुत हा फायदेमंद होते है।

सेहत के लिए भरपूर फायदेमंद है आंवला का सेवन, लेकिन सेवन से पहले फायदे ...

कच्चा चबाकर खाना अधिक फायदेमंद होता

आंवले को किसी और तरीके से खाने की बजाय इसे कच्चा चबाकर खाना अधिक फायदेमंद होता है। जिससे पाचन तंत्र में सुधार होता है, इसके साथ ही चबाने से मुंह की एक्सरसाइज भी हो जाती है और चेहरे के मसल्स भी एक्टिव होते हैं। ये बालों की हेल्थ व ग्रोथ को भी सुधारने में मदद करता है और आंखों की रोशनी को भी बढाता है। त्वचा को नेचुरली यंग बनाए रखने में मददगार होता है।