दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार में की गई प्रवाहित, परिवार के इस सदस्य ने किया अस्थि विसर्जन

BE NEWS – टीवी जगत के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का आज पूरे रिति- रिवाज के साथ हरिद्वार में अस्थि विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा देओल परिवार वहां मौजूद रहा।

पूरे रिति- रिवाज और पुजन के साथ विसर्जन

आपको बता दें कि बॉलीवुड के ही- मैन कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियों को उनके बड़े बेटे सनी देओल ने आज हरिद्वार में पूरे रिति- रिवाज और पुजन के साथ गंगा जी में प्रवाहित किया गया।

Dharmendra Ashes Immerse In Haridwar Sunny Deol Son Karan Deol Did Ritual Whole Deol Family Attend

11 बजे श्रवण नाथ नगर स्थित घाट पर पूरा देओल

जानकारी के अनुसार पूरा देओल परिवार आज  सुबह करीब 11 बजे श्रवण नाथ नगर स्थित घाट पर पहुंचा। जहां पर पंडितों की उपस्थिति में सभी धार्मिक संस्कारों के साथ अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया गया। अस्थि विसर्जन की प्रमुख क्रिया सनी देओल के बड़े बेटे करन देओल के द्वारा की गई।

निधन के बाद शोक में पूरा परिवार 

मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरा परिवार शोक में है। आने वाले 8 दिसंबर को वो अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही उन्होनें इस दुनिया को 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में को अलविदा कर दिया।

Haridwar: अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर सीएम धामी ने बुलाई बैठक, अमृत स्नान की तिथियों की घोषणा की

BE NEWS-  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम धामी ने आज हरिद्वार में साधु- संतों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होनें होने वाले अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों व स्नान और शाही स्नान को लेकर चर्चा की।

अखाड़ा प्रतिनिधियों के साथ बैठक

आपको बता दें कि आज दिन शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित होने वाले ‘अर्धकुंभ 2027’ की तैयारियों को लेकर डाम कोठी में अखाड़ा प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मेले में होने वाले स्नान और शाही स्नान पर और उनकी तिथियों पर चर्चा की। इस बैठक में सभी 13 अखाड़ों के दो- दो प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

ardh kumbh haridwar 2027 dates

पहला शाही स्नान मकर सक्रांति के दिन

सीएम धामी ने बताया कि, ” हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 मेले का पहला शाही स्नान 14 जनवरी 2027 मकर सक्रांति के दिन होगा। वहीं दूसरा अमृत स्नान 6 फरवरी मौनी अमावस्या के दिन होगा । फिर 11 फरवरी बसंत पंचमी,  20 फरवरी माघ पुर्णिमा और 6 मार्च महाशिवरात्रि के दिन अमृत स्नान होगा। वहीं मेह सक्रांति का अमृत स्नान 14 अप्रैल 2027, श्रीराम नवमी का 15 अप्रैल और चैत्र पुर्णिमा का शाही स्नान 20 अप्रैल को होगा।”

दिव्य और भव्य रुप प्रदान करने के लिए मांगे सुझाव  

उन्होनें सभी अखाड़ों को आमंत्रित किया। इसके साथ ही हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 मेले को और दिव्य और भव्य रुप प्रदान करने के लिए उनसे सुझाव भी मांगे हैं।