New Year 2026: साल के पहले दिन करें ये शुभ कार्य, मां लक्ष्मी की कृपा और सुख-समृद्धि से भरपूर रहेगा पूरा साल…

BE NEWS – नए साल 2026 की शुरुआत अब बस कुछ ही समय दूर है। हर नया साल अपने साथ नई उम्मीदें, नए लक्ष्य और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। हर कोई चाहता है कि नया साल उसके लिए खुशहाली से भरा हो। माना जाता है कि साल के पहले दिन की किए गये कार्य पूरे वर्ष भर प्रभाव डालते हैं। तो आइए जानते हैं कि साल 2026 के पहले दिन कौन-कौन से कार्य करना शुभ माना गया है…

Vastu Tips: इन चीज़ों को घर में रखने से आप पर बनी रहगी मां लक्ष्मी की ...

दरअसल भारतीय मान्यताओं और धार्मिक परंपराओं के अनुसार, नववर्ष के पहले दिन कुछ विशेष कार्य करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

ये भी देखें:Yamuna Expressway Accident Update: Heavy Fog की वजह से आपस में टकराए वाहन | BE NEWS

1. ब्रह्म मुहूर्त में करें प्रार्थना
नए साल के पहले दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर शांत मन से ईश्वर का ध्यान और प्रार्थना करें। माना जाता है कि इससे मन सकारात्मक रहता है और पूरे वर्ष अच्छे विचारों व ऊर्जा का संचार बना रहता है।

2. तुलसी को जल अर्पित करें
नववर्ष के दिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है। तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना गया है और यह भगवान विष्णु को भी प्रिय है। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

3. दान-पुण्य अवश्य करें
साल के पहले दिन जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, कंबल, अनाज या अपनी क्षमता के अनुसार धन का दान करें। मान्यता है कि इससे ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है और घर में खुशहाली बनी रहती है।

4. घर की साफ-सफाई करें
स्वच्छ घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसलिए नए साल के पहले दिन घर की अच्छी तरह सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा करने से पूरे साल आर्थिक परेशानियां दूर रहती हैं।

5. लड्डू गोपाल की सेवा करें
नववर्ष के दिन लड्डू गोपाल की विशेष पूजा करें और उन्हें मीठे पकवानों का भोग लगाएं। माना जाता है कि इससे भगवान श्रीकृष्ण खुश होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। Read More New Year 2026: साल के पहले दिन करें ये शुभ कार्य, मां लक्ष्मी की कृपा और सुख-समृद्धि से भरपूर रहेगा पूरा साल…

रिलायंस जियो लाया है आपके लिए New Year धमाका, लॉन्च हुआ ये सस्ता प्लान, डेटा, कॉलिंग, ओटीटी ऐप्स के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ…

BE NEWS – रिलायंस जियो अपने यूजर्स को इस नए साल पर लाया है एक ऐसा ऑफर जो कम कीमत पर आपको  देगा बहुत कुछ। इसमे मिलेगा डेटा, कॉलिंग, ओटीटी ऐप्स के साथ और भी बहुत से फायदे।

आपको बता दें कि रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए 500 रुपयों की कीमत Happy New Year 2026 Prepaid Plan लाने जा रही है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो डेटा, कॉलिंग और OTT एंटरटेनमेंट इन तीनों का फायदा एक साथ चाहते हैं।

Jio New Year 2024 Offer : नए साल पर जियो का तोहफा, रिचार्ज पर मिलेगी 24 ...

Jio 500 Plan की वैलिडिटी और डेटा डिटेल्स

दरअसल इस नए 500 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान के साथ यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। इसकी वैलिडिटी 28 दिन की होगी। । जिसमें  2GB प्रतिदिन डेटा यानि कुल डेटा 56GB (28 दिनों में) के लिए होगा। इसके अलावा, जिन यूजर्स के पास 5G स्मार्टफोन है और जो Jio के 5G नेटवर्क एरिया में रहते हैं, उन्हें इस प्लान के साथ Unlimited 5G Data का अतिरिक्त फायदा भी मिलेगा। Read More रिलायंस जियो लाया है आपके लिए New Year धमाका, लॉन्च हुआ ये सस्ता प्लान, डेटा, कॉलिंग, ओटीटी ऐप्स के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ…