Gold and Silver Price Hike: लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए आज आपके शहर का रेट…
BE NEWS – एमसीएक्स (MCX) पर सोने और चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है, जो कि लगातार दूसरे दिन अपने रिकॉर्ड लेवल पर है। बीते कई दिनों से चांदी में रिकार्ड तोड़ तेजी देखी जा रही, वहीं आज सोने ने भी सभी रिकार्ड तोड़ दिए है।
लगातार तेजी निवेशकों के बीच बनी चर्चा
आपको बता दें कि सोना आज फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है, वहीं चांदी की रफ्तार ने लोगों को चौंका दिया है।एमसीएक्स और इंडियन बुलियंस और ज्वैलरी एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, सोना 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है, जबकि चांदी ने भी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 3.34 लाख रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया है। सोने और चांदी में हुई इस लगातार तेजी ने निवेशकों के बीच चर्चा को तेज कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन धातुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, वैश्विक बाज़ार में तेजी और निवेश की बढ़ती मांग के कारण हुई है।

सोने में जबरदस्त तेजी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने ने आज 7,255 रुपये की उछाल के साथ 1,57,820 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार कर लिया। फरवरी 2026 एक्सपायरी वाले गोल्ड ने 1,58,339 रुपये के ऑल टाइम हाई को भी छुआ। मंगलवार को सोना 1,50,565 रुपये पर बंद हुआ था, जिससे एक ही दिन में भारी तेजी देखने को मिली।
ये भी देखें – UP Politics : मुलायम परिवार से बड़ी खबर! अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के रिश्ते पर सवाल | BE News
![]()
चांदी में भी कल से तेज़ी जारी
चांदी (Silver Price Today) में भी कल से तेज़ी जारी है। MCX के आंकड़ों के अनुसार, 1 किलो चांदी का भाव 3,34,027 रुपए के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। सबसे सस्ती चांदी पटना में ₹3,33,070 प्रति किलो, वहीं सबसे मंहगी चंडीगढ़ में जिसका रेट ₹3,34,150 प्रति किलो रहा। चांदी में कुल 8,416 रुपए प्रति किलो की तेजी देखी गई है।
आज के प्रमुख शहरों में सोने के भाव-
-
-
पटना- ₹1,57,890
-
जयपुर- ₹1,57,950
-
कानपुर और लखनऊ- ₹1,58,020
-
भोपाल और इंदौर- ₹1,58,140
-
चंडीगढ़- ₹1,58,290
-
रायपुर- ₹1,58,230
-
विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि यही तेजी जारी रही, तो सोने का भाव जल्द ही 1,60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम को पार कर सकता है। Read More Gold and Silver Price Hike: लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए आज आपके शहर का रेट…