जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अहमदाबाद, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर हो सकती है चर्चा

BE NEWS – जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज 12 व 13 जनवरी तक अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर पहली बार वो भारत यात्रा पर आये हैं।

अंतरराष्ट्रीय पंतग महोत्सव का उद्घाटन

आपको बता दें कि पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत आये जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज रविवार रात को सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे पर पहुंचे। वहीं आज उन्होंने अहमदाबाद में पीएम मोदी के साथ साबरमती आश्रम पंहुच कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद वो साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे। जहां पहुंचने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पंतग महोत्सव का उद्घाटन भी किया।

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत पहुंचे, अहमदाबाद में हुआ स्वागत ...

व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात

इसके बाद दोनों नेता गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर पहुंचे, जहां भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को हाल ही में 25 वर्ष पूरे हुए हैं। शाम को प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेता व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे और क्षेत्रीय व वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

निवेश, टेक्नोलॉजी जैसे कई अहम विषयों पर चर्चा होगी

इस उच्चस्तरीय बैठक में व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, रक्षा-सुरक्षा, विज्ञान, नवाचार और ग्रीन एनर्जी जैसे अहम विषयों पर चर्चा होगी। चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ 25 प्रमुख जर्मन कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों का एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

ये भी देखें- Top 5 Breaking News Today | CM Yogi | Delhi Pollution | ISRO PSLV C62 | German Chancellor | BE News

German Chancellor In India Photos: Meet With PM Modi, International Kites Festival and other Events

 मेक इन इंडिया पहल को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद

प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज की मुलाकात के दौरान करीब 8 अरब डॉलर की एक बड़ी रक्षा डील को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। यह डील भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट-75I के तहत छह आधुनिक स्टेल्थ पनडुब्बियों के निर्माण से जुड़ी है। इसके लिए 2500 टन वजनी टाइप-214NG सबमरीन का चयन किया गया है, जो एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन तकनीक से लैस है।  इस डील से मेक इन इंडिया पहल को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ग्रीन एनर्जी सहयोग पर भी अहम फैसला संभव

इस यात्रा के दौरान ग्रीन एनर्जी सहयोग पर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है। जर्मनी की सरकारी कंपनी यूनिपर और भारत के ग्रीनको ग्रुप के बीच पहले ही समझौता हो चुका है, जिसके तहत हर साल 2.5 लाख मीट्रिक टन ग्रीन अमोनिया की आपूर्ति की जा सकती है। चांसलर मर्ज की इस यात्रा में इस डील को अंतिम मंजूरी मिलने की संभावना है। Read More जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अहमदाबाद, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर हो सकती है चर्चा