Vinayak Chaturthi 2025: साल की अंतिम चतुर्थी पर बन रहा विशेष संयोग, जानिए पूजा का शुभ समय और जरूरी नियम

BE NEWS – हमारे सनातन धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पुज्य कहा जाता है। किसी भी पूजा- पाठ या धार्मिक कार्य की शुरुआत से पहले भगवान गणेश की आराधना की जाती है। सभी संकटों के निवारण और विध्नों को दूर करने के लिए श्रद्धा और विधि-विधान से उनकी की पूजा की जाती है।

ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विनायक चतुर्थी का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। ये एक बहुत ही शुभ तिथि मानी जाती है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से बुद्धि, विवेक और सौभाग्य में वृद्धि होती है, लेकिन पूजा में हुई छोटी-सी गलती भी शुभ फल को कम कर सकती है। इस साल की आखिरी विनायक चतुर्थी 24 दिसंबर 2026 दिन बुधवार को यानि कल मनाई जाएगी।

May Vinayak Chaturthi Puja Vidhi 2025 | विनायक चतुर्थी पर गणेश जी की ...

विनायक चतुर्थी की तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि का आरंभ 23 दिसंबर को दोपहर में होगा। हालांकि उदय तिथि के कारण व्रत और मुख्य पूजा 24 दिसंबर 2025 को ही की जाएगी। चतुर्थी तिथि प्रारंभ 23 दिसंबर 2025 और समाप्ति 24 दिसंबर 2025 को होगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:19 बजे से दोपहर 1:11 बजे तक रहेगा।

ये भी देखें- माघ मेला 2026 | महाकुंभ जैसी तैयारियां | प्रमुख स्नान तिथियाँ | 15 करोड़ श्रद्धालुओं की उम्मीद

विनायक चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

1. तुलसी का प्रयोग न करें- भगवान गणेश की पूजा में तुलसी के पत्तों का प्रयोग वर्जित माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, गणेश जी को तुलसी अर्पित नहीं की जाती। इसके स्थान पर उन्हें दुर्वा (दूब घास) अर्पित करना अत्यंत शुभ होता है।

2. चंद्रमा के दर्शन से बचें- इस दिन पर चंद्र दर्शन करना अशुभ माना जाता है।

3. तामसिक भोजन से परहेज- विनायक चतुर्थी के दिन पर लहसुन, प्याज, मांस और शराब जैसी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

4. दिशा का ध्यान – भगवान गणेश की पूजा करने से पहले ये जरुर ध्यान रखे कि प्रतिमा का मुख उत्तर या फिर पूर्व दिशा की ओर हो।

Ganesh Chaturthi, Vinayaka Chaturthi, Ganesh Utsav Decoration

सही विधि से कैसे करें पूजा

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल या पीले रंग के स्वच्छ वस्त्र धारण करें। शुभ मुहूर्त में चौकी पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें। बप्पा को सिंदूर का तिलक लगाएं और अक्षत अर्पित करें। उन्हें 21 दुर्वा की गांठें अर्पित करें। गणेश जी के प्रिय मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। अंत में गणेश चालीसा का पाठ करें और पूरे परिवार के साथ आरती करें। Read More Vinayak Chaturthi 2025: साल की अंतिम चतुर्थी पर बन रहा विशेष संयोग, जानिए पूजा का शुभ समय और जरूरी नियम

Christmas Decoration Ideas: क्रिसमस के इन आसान ट्रेंडी आइडियाज़ को करें फॉलो, घर को सजाने में देंगे फेस्टिव वाइब्स…

BE NEWS – क्रिसमस का त्योहार आते ही घरों में रौनक माहौल बनने लगता है। बच्चे हो या बड़े इस दिन को लेकर सभी लोगों में उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे में हम अपने घरों को सजाना शुरु कर देते हैं। ऐसे में 25 दिसंबर से पहले अगर आप भी अपने घर को खूबसूरती से सजाना चाहते हैं, तो क्रिसमस प्री-डेकोरेशन की शुरुआत अभी से करना सबसे बेहतर रहता है। थोड़ी-सी प्लानिंग और क्रिएटिव आइडियाज़ से आप अपने घर को फेस्टिव वाइब्स दे सकते हैं।

आइए जानते हैं क्रिसमस से पहले घर सजाने के आसान, बजट-फ्रेंडली और ट्रेंडी आइडियाज।

1. एंट्रेंस डेकोरेशन से करें शानदार शुरुआत

क्रिसमस प्री-डेकोरेशन की शुरुआत घर के में डोर से करें। सबसे पहले डोर पर क्रिसमस व्रीथ (Wreath) लगाएं, जोकि मेहमानों के स्वागत करने के लिए लगायी जाती है। छोटे बेल्स और स्टार शेप हैंगिंग्स भी आप लगा सकते है। जो देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं।

ये भी देखें- Hindu Samaj Party का मुस्लिमों की जनसंख्या को लेकर प्रदर्शन!, PM Modi को खून से लिखा पत्र! | BE News

Easy Front Porch Christmas Decoration Ideas - Holidays

2. लाइटिंग से दें फेस्टिव टच

क्रिसमस डेकोरेशन में लाइट्स सबसे अहम भूमिका निभाती हैं। फेयरी लाइट्स को खिड़कियों और बालकनी में लगाएं। इसके साथ ही LED कर्टन लाइट्स लिविंग रूम के लिए परफेक्ट हैं। वॉर्म व्हाइट लाइट्स का भी आप इस्तेमाल कर सकते है, ये घर को सॉफ्ट और फेस्टिव लुक देती है।

दिवाली की सजावट के लिए खरीदें ये खूबसूरत लाइट्स | buy these beautiful ...

3. क्रिसमस ट्री की प्री-सेटिंग करें

अगर आप क्रिसमस ट्री लगाते हैं, तो पहले से उसकी तैयारी कर लें। ट्री को किसी कॉर्नर में सेट करें रेड, सिल्वर और गोल्डन बॉल्स, घंटियों से हल्की सजावट करें, लाइट्स लगाएं। ट्री के नीचे गिफ्ट बॉक्सेस और स्नोमैन शोपीस रखें।

merry christmas 2024 best home decoration tips on santa theme to double ...

 4. टेबल और कॉर्नर डेकोरेशन

घर के छोटे-छोटे कॉर्नर्स को भी अच्छे डेकोरेट करें। डाइनिंग टेबल पर कैंडल्स और मिनी क्रिसमस ट्री रखें। कॉफी टेबल पर सांता क्लॉज, स्नोमैन या रेनडियर शोपीस सजाएं। खुशबूदार कैंडल्स का इस्तेमाल करें। इससे घर घर महक उठेगा और फेस्टिव माहौल बनेगा।

 

Five Easy and Elegant Christmas Table Ideas – Alicia Wood Lifestyle

5.दीवारों और खिड़कियों की सजावट

क्रिसमस के खास मौके दीवारों और खिड़कियों पर उससे रिलेटेड पेपर डेकोरेशन, फोटो फ्रेम्स और लाइट्स से डेकोरेट कर एक फेस्टिव वॉल भी बनाई जा सकती है। जो घर को ट्रेंडी क्रिसमस डेकोरेशन लुक देती है। Read More Christmas Decoration Ideas: क्रिसमस के इन आसान ट्रेंडी आइडियाज़ को करें फॉलो, घर को सजाने में देंगे फेस्टिव वाइब्स…