कृष्ण पक्ष की एकादशी को जरुर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, जानें पूजा के महत्व और इसके ज्योतिषीय लाभों के बारे में..

BE NEWS – हमारे सनातन धर्म में तुलसी पूजा का बहुत ही महत्व है। इस पौधे में देवी तुलसी का वास माना जाता है। घर के आंगन में इसे लगाना और पूजा – अर्चना करना बहुत ही शुभ माना है। रोजाना तुलसी पूजन करने वाले के घर- परिवार में हमेशा सुख- समृद्धि और शांति बना रहती है  लेकिन एकादशी की तिथि का अपना अलग ही महत्व है। इस दिन कुछ खास उपायों के साथ – साथ कुछ सावधानियां बरतना भी बहुत आवश्यक है।

तुलसी पूजा के विशेष महत्व

आपको बता दें कि पौष माह का महीना तुलसी पूजा के लिए महत्वपूर्ण और विशेष महत्व रखता है। इस साल पौष माह की कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी 15 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन पर तुलसी से जुड़े उपाय करने से विशेष फल का प्राप्ति होती है और जीवन में सफलता प्राप्त होती है व धन संम्बधी समस्या भी दूर होती है।

Varuthini ekadashi tulsi upay 2025 how to please lord vishnu and maa ...

ये भी देखे: Today Breaking News ! आज 12 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | आज की 25 बड़ी खबरें | BE NEWS

नाकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के उपाय

शास्त्रों के अनुसार कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन तुलसी जी को जल नहीं देना चाहिए। किसी भी तरह की नाकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए तुलसी जी की जड़ो से थोड़ी सी मिट्टी को लेकर अपने माथे पर तिलक करना चाहिए। कहते है एकादशी के दिन ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते है। इससे जीवन में खुशहाली और शांति आती है। Read More कृष्ण पक्ष की एकादशी को जरुर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, जानें पूजा के महत्व और इसके ज्योतिषीय लाभों के बारे में..

Safala Ekadashi 2025: कब रखा जाएगा सफला एकादशी व्रत? आइये जानें इसे करने की पूरी विधि और पौराणिक दृष्टि से इसका महत्व…

BE NEWS – हमारे सनातन धर्म में एकादशी व्रत का बहुत महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह में दो एकादशी तिथि पड़ती हैं। इस तरह सालभर में कुल 24 एकादशी होती हैं। सभी व्रतों में विशेष स्थान रखने वाला यह एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है।

विशेष फलदायिनी सफला एकादशी 

आपको बता दें कि प्रत्येक वर्ष हर माह में दो बार, एक शुक्ल पक्ष और एक कृष्ण पक्ष में एकादशी तिथि पड़ती है। इन्हीं एकादशी में एक सफला एकादशी जो पौष मास के कृष्ण पक्ष की तिथि को आती है, जोकि विशेष फलदायिनी मानी जाती है।पंचांग के अनुसार, इस साल यह व्रत 15 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा।

कहते इस व्रत को करने वाले व्यक्ति को जीवन में सफलता और सभी कष्टों से निजात मिलती है। भगवान विष्णु की पूजा करने और कथा को सुनने से व्रती के जीवन के सभी दुख, रोग, अशांति और आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइये जानें इस व्रत को करने की पूरी विधि और पौराणिक दृष्टि से इसका महत्व…

व्रत करने की पूरी विधि-

व्रत रखने के एक दिन पहले जातक को केवल शुद्ध भोजन ही ग्रहण करना चाहिए। व्रत के दिन सुबह ब्रद्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद भगवान विष्णु का ध्यान करें और उनके मंत्रों का जाप करें। भगवान विष्णु की प्रतिमा को आसन पर स्थापित करें। पीले  फूल, तुलसी दल, अक्षत, धूप, दीप, पंचामृत और नैवेघ अर्पित करें। विष्णु सहस्रनाम, भगवद गीता का पाठ और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें। अंत में दीप जलाकर भगवान की आरती करें।

Tulsi Vivah 2022 puja samagri: Check out the list of items for this ...

सफला एकादशी व्रत का पौराणिक महत्व-

सफला एकादशी व्रत बहुत ही पवित्र मानी जाती है। इसको करने से सभी पापों के नाश होता है। घर में सुख-शांति आती है और जीवन के दुख और नकारात्मकता दूर होती है और आध्यात्मिक शांति मिलती है। व्यक्ति अपने सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करता है।