Drishyam 3 :अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम-3’ के सीक्वल का ऐलान, पहली झलक में दिखा सस्पेंस और थ्रिल का दमदार तड़का…
BE NEWS – अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम’ के तीसरे सीक्वल का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक भी जारी कर दी है, जो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। लोग इस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पहली झलक में बढ़ा सस्पेंस
आपको बता दें कि एक बार फिर दर्शकों को विजय सलगांवकर, आईजी मीरा देशमुख, नंदिनी सलगांवकर और अंजू सलगांवकर की स्टोरी देखने को मिलेगी। जारी वीडियो के मुताबिक, यह फिल्म की कहानी का आखिरी पार्ट होने वाला है। करीब 1 मिनट 13 सेकंड के अनाउंसमेंट वीडियो में विजय सलगांवकर को एक बार फिर अपने परिवार की रक्षा के लिए खड़ा देखा जाएगा। पहली झलक में सस्पेंस और थ्रिल का दमदार तड़का देखने को मिल रहा है। वीडियो में फिल्म के सीन, दमदार डॉयलॉग, माहौल व कहानी और भी ज्यादा सस्पेंस बढ़ा रही हैं।
ये भी देखें-Avatar: Fire and Ash Public Review BE News
![]()
स्टारकास्ट वही कहानी नई
दृश्यम 3 में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के मुख्य किरदार में नजर आएंगे। श्रिया सरन उनकी पत्नि नंदिनी सलगांवकर के रोल में, इशिता दत्ता बेटी अंजू सलगांवकर के रोल में (अब कहानी में समय के साथ बड़ी हो चुकी), तब्बू (आईजी मीरा देशमुख) इसके अलावा फिल्म में अभिषेक पाठक, कुमार मंगत और आलोक जैन जैसे नाम भी शामिल हैं। Read More Drishyam 3 :अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम-3’ के सीक्वल का ऐलान, पहली झलक में दिखा सस्पेंस और थ्रिल का दमदार तड़का…