Beetroot Halwa: चुकंदर का हलवा है सेहत और स्वाद का परफेक्ट मेल, घर पर जरुर ट्राई करें ये आसान सी रेसिपी, जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स…

BE NEWS – चुकंदर को सुपरफूड कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा। आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर न सिर्फ शरीर में खून की कमी को दूर करता है, बल्कि एनर्जी बढ़ाने, शरीर को डिटॉक्स करने और त्वचा में नेचुरल ग्लो लाने में भी मदद करता है। अक्सर लोग इसे जूस या सलाद के रूप में खाते हैं, लेकिन कई लोगों को इसका कच्चा स्वाद पसंद नहीं आता। ऐसे में चुकंदर का हलवा एक बेहतरीन और अच्छा विकल्प है।

चुकंदर का हलवा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। खास बात यह है कि यह मिठाई होने के बावजूद सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद मानी जाती है।

चुकंदर का स्वाद पसंद नहीं तो हलवा ट्राई कीजिए, जानिए इसकी रेसिपी और ...

चुकंदर का हलवा बनाने की आसान रेसिपी

1. चुकंदर – 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)

2. चीनी – 1 कप

3. शहद – आधा कप

4. घी – आधा कप

5. दूध – 1 कप

6. इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच

7. मावा – 1 कप

8. नारियल – कद्दूकस किया हुआ

बनाने की विधि

सबसे पहले चुकंदर को अच्छे से धोकर उसके छिलके उतार लें और कद्दूकस कर लें। गैस पर एक पैन रखें और उसमें घी गरम करें। अब कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें। लगातार चलाते रहें ताकि चुकंदर जले नहीं। इसमें दूध और चीनी डालें और करीब 5 मिनट तक पकाएं। अब शहद डालकर 8-10 मिनट तक पकाएं, जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। हलवा गाढ़ा होने पर मावा, इलायची पाउडर और नारियल डालें और 2-3 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें। अब गरमा-गरम चुकंदर का हलवा सर्व करें।

ये भी देखें BMC में सत्ता परिवर्तन! पहली बार बीजेपी का मेयर तय? Thackeray युग का अंत BE NEWS

Halwai Style Beetroot Ka Halwa Recipe | हलवाई स्टाइल चुकंदर का हलवा ...

चुकंदर का हलवा खाने के फायदे- 

चुकंदर का हलवा आयरन से भरपूर होता है यह खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। ये ब्लड प्यूरीफायर की तरह काम करता है शरीर से गंदे टॉक्सिन्स निकालने में सहायक होता है। एनर्जी बूस्टर, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर और दिमाग के लिए फायदेमंद होता है।

Read More Beetroot Halwa: चुकंदर का हलवा है सेहत और स्वाद का परफेक्ट मेल, घर पर जरुर ट्राई करें ये आसान सी रेसिपी, जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स…

Soaked Raisins Benefits: छोटी सी किशमिश के हैं बड़े-बड़े फायदे, जानिए क्यों है ये सेहत के लिए खास….

BE NEWS – हम सभी लोग कुछ भी मीठा बनाते हैं तो उसमें किशमिश का प्रयोग जरुर करते है। जिसे कि सूखे मेवे के रुप में भी जाना जाता है। अंगूर की तरह दिखने वाला ये मेवा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है,और शरीर के लिए इसके अपने अलग ही फायदे है। आइए यहां जानें इसे खाने के फायदे….

kishmish Benefits: गर्मियों में ऐसे खाएंगे किशमिश तो हो जाएगा कमाल

मारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है – 

किशमिश का प्रयोग कई तरह के मीठे व्यंजनों जैसे- खीर, हलवे आदि को बनाने में किया जाता है। वहीं कई लोग इसे भिगाकर भी खाते हैं। सिर्फ किशमिश ही नहीं बल्कि इसके पानी भी बहुत ही फायदेमंद होता है। ये हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है साथ ही इससे मेटाबॉलिज्म भी बढता होता है।

ये भी देखेंं –America Attack Venezuela: Maduro की कोर्ट में पेशी,न्यूयॉर्क कोर्ट में मचा हड़कंप! | Trump | BE News

सेहत का खजाना है भीगी किशमिश, खाने से मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, आज ही ...

1.ब्लड प्रेशर कंट्रोल –

रोजाना सुबह पहले किशमिश को खाने से ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतें कम होती है और हार्ट भी सेहतमंद रहता है।

2.आयरन का कमी को पूरा करता है-

किशमिश के रोजाना के सेवन से शरीर मं आयरन की कमी पूरी होती है। इसके साथ माइक्रोन्यूट्रिएसट्स और हीमोग्लोबिन का लेबल भी बढ़ता है।

3.एनर्जी से भरपूर-

रोजाना सुबह किशमिश को खाने से शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है।

ये भी देखेंं – Bangladesh Hindu Attacked: सरदार जी निकले CM Yogi के फैन, Bangladesh की लगा दी लंका ! BE News

कब और कैसे खाए किशमिश-

किशमिश को खाने के लिए 10 से 15 दाने रोजाना रात में भिगाकर रख दें और अगली सुबह इसे खाली पेट खाएं । इसके पानी को फेंके नहीं पी लें। इस बात का ध्यान जरुर रखें कि यदि आप डायबिटिक है तो इसको खाने से पहले अपने डॉक्टर का सलाह जरुर लें। इसके साथ ही सीमित मात्रा में इसका उपयोग करें। Read More Soaked Raisins Benefits: छोटी सी किशमिश के हैं बड़े-बड़े फायदे, जानिए क्यों है ये सेहत के लिए खास….

Amla Murabba: सर्दियों में सेहत का खजाना है आंवले का मुरब्बा, जानें इसे घर पर बनाने की आसान सी रेसिपी….

BE NEWS – आयुर्वेद में आंवले को प्रकृति का वरदान कहा जाता है। ये शरीर को इम्यूनिटी देता है। इसके साथ ही ये स्किन, आंखों और बालों को लिए भी बहुत ही अच्छा माना जाता है। सर्दियों के इस मौसम में आंवले को खूब पसंद भी किया जाता है।

आंवला को विटामिन-सी का सोर्स

आपको बता दें कि आंवले को विटामिन-सी का सोर्स माना जाता है। यह न सिर्फ शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है, बल्कि पाचन तंत्र को सुरक्षित रखने, त्वचा में निखार लाने और बालों को स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है। यही वजह है कि पुराने समय से दादी-नानी सर्दियों में आंवले का मुरब्बा बनाकर रखा करती थीं, ताकि पूरे मौसम इसके फायदों का आनंद लिया जा सके।

आज भी आंवला मुरब्बा कई घरों में बड़े स्वाद से खाया जाता है। इसका मीठा-खट्टा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। अगर आप भी घर पर शुद्ध और स्वादिष्ट आंवला मुरब्बा बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके काम आएगी।

ये भा देखें- Bangladesh में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर Ramdas Athawale का बड़ा बयान | BE News

गर्मियों में शरीर को रखना है ठंडा तो पिएं आंवले का जूस, मोटापे से भी ...

आंवला मुरब्बा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

1. आंवला – 20 से 25

2. चीनी – तीन कप, अपने स्वादानुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं।

3. इलायची पाउडर – ¼ छोटा चम्मच

4. केसर के धागे – ½ चुटकी

Boost Your Immunity With These Amla Recipes

आंवला मुरब्बा बनाने की आसान विधि

सबसे पहले ताजे और हरे आंवलों का चयन करें। उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर सूती कपड़े से पोंछकर सुखा लें। अब कांटे या चाकू की मदद से आंवलों को चारों ओर से हल्का-हल्का गोद लें, ताकि चाशनी अच्छे से अंदर तक जा सके। इसके बाद एक कड़ाही में 4–5 कप पानी डालकर करीब 10 मिनट तक इसे तेज आंच पर उबालें। जब आंवले हल्के नरम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और उन्हें पानी से निकाल लें। Read More Amla Murabba: सर्दियों में सेहत का खजाना है आंवले का मुरब्बा, जानें इसे घर पर बनाने की आसान सी रेसिपी….