बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का दबदबा कायम, 20 दिनों में हुई 900 करोड़ पार, भारत में ‘अवतार-3’ पिछड़ी

BE NEWS – रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म लगातार 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाएं रखी है। सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म और उसकी स्टार कास्ट को खूब तारीफ मिल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ फिल्म अवतार – 3 की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

आपको बता दें कि  रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज़ के 20 दिन पूरे करते-करते फिल्म ने कमाई के मामले में जबरदस्त छलांग लगाई है और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड की मेगा बजट फिल्म ‘अवतार-3 फायर एंड ऐश’ की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 25 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | weather update | BE NEWS

अवतार 3 बॉक्स ऑफिस: मंडे टेस्ट में बुरा रहा जेम्स कैमरून की फिल्म का ...

20वें दिन भी धुरंधर की मजबूत पकड़

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने रिलीज़ के 20वें दिन 17.75 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 32.52% दर्ज की गई। भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 607.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने 935.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। Read More बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का दबदबा कायम, 20 दिनों में हुई 900 करोड़ पार, भारत में ‘अवतार-3’ पिछड़ी

Dhurandhar Box Office Collection: सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी धुरंधर, 16वें दिन भी किया बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन

BE NEWS – रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। वहीं सबसे ज्यादा तेजी से 500 की कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। 16वें दिन भी इस फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन किया।

साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

आपको बता दें कि रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है और महज 16 दिनों में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी ‘धुरंधर’ अब साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार हो गई है।

Dhurandhar first teaser: धुरंधर में घायल रणवीर का खतरनाक बदला, अक्षय ...

16वें दिन भी बरकरार रही रफ्तार

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 16वें दिन यानी शनिवार को करीब 33.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 516.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, इंडिया कुल कलेक्शन 620 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 780 करोड़ रुपये हो चुका है। 16वें दिन के कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर’ ने फिल्म ‘छावा’ को भी पीछे छोड़ दिया। जहां ‘छावा’ ने तीसरे शनिवार को 22 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं ‘धुरंधर’ ने उससे कहीं बेहतर प्रदर्शन किया।

ये भी देखें- Lucknow में लगा Atal Swasthya Mela ,जनता को मिलेगी निशुल्क स्वाश सुविधाएं | BE News

Ranveer Singh To Arjun Rampal: Which Dhurandhar Star's Fiery First Look ...

 

सबसे तेज 500 करोड़ क्लब में एंट्री

फिल्म ने सिर्फ 15 दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे इसने जवान और स्त्री 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। हालांकि सबसे तेज 500 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड अब भी ‘पुष्पा 2- द रूल’ के नाम है, जिसने 11 दिनों में 552.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘जवान’ ने 18 दिनों में और ‘स्त्री 2’ ने 22 दिनों में 500 करोड़ क्लब में एंट्री की थी। Read More Dhurandhar Box Office Collection: सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी धुरंधर, 16वें दिन भी किया बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन

Dhurandhar Box Office Collection: 12वें दिन भी ‘धुरंधर’ की धुआंधार कमाई…. जानें बॉक्स ऑफिस पर कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन कलेक्शन

BE NEWS – रणवीर सिंह फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। लेकिन फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। ताबड़तोड़ कमाई करते हुए धुरंधर साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।

मंगलवार को फिल्म ने की 30 करोड़ की कमाई 

आपको बता दें कि रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुयी है और लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है। वहीं 12वें दिन का यानि मंगलवार को फिल्म ने 30 करोड़ की कमाई की है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने बारह दिनों के अंदर भारत में अब तक करीब 411 करोड़ से ऊपर की और दुनिया भर में अब तक कुल 623 करोड़ के लगभग की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यो आंकड़ बढ़ता हुआ ही नजर आ रहा है। अगर ऐसे ही फिल्म कमाई की रफ्तार रही तो जल्द ही ये कांतारा चैप्टर-1 और छावा को पीछे छोड़ देगी। Read More Dhurandhar Box Office Collection: 12वें दिन भी ‘धुरंधर’ की धुआंधार कमाई…. जानें बॉक्स ऑफिस पर कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन कलेक्शन

Dhurandhar: धुरंधर की सफलता पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह, पोस्ट कर फैंस के साथ साझा की अपने दिल की बात

BE NEWS – रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुयी है और लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। दस दिनों के भीतर ही इस फिल्म ने भारत में अब तक कुल 350 करोड़ और दुनिया भर में तक कुल 500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। जिसको लेकर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर खुशी जाहिर की है।

रणवीर सिंह की धुरंधर ने ओपनिंग वीकेंड में मचाया हंगामा, 106.50 करोड़ ...

रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट

आपको बता दें कि 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने धमाल मचा रखा है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त स्टारर धुरंधर को सोशल मीडिया पर अब तक जबरदस्त रिस्पांस भी मिल रहा है। दस दिनों के अंदर ही इस फिल्म भारत में अब तक कुल 350 करोड़ और दुनिया भर में कुल 500 करोड़ कमाई कर ली है। फिल्म की धुआंधार कमाई रुकने का काम नहीं ले रही है।

यो भी देखे: भारत के 4 सबसे रहस्यमई मंदिर | ndia’s 4 Most Mysterious Temples | BE NEWS

120 Crew Members Hospitalised On Dhurandhar Set: रणवीर सिंह की धुरंधर ...

सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट

‘धुरंधर’ के ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद रणवीर सिंह बहुत खुश है। अपनी इस सफलता को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर लिखा कि, ” किस्मत की एक बहुत खुबसुरत आदत है कि वो वक्त आने पर बदलती है……लेकिन फिलहाल नजर और सब्र।”

ranveer singh1

Read More Dhurandhar: धुरंधर की सफलता पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह, पोस्ट कर फैंस के साथ साझा की अपने दिल की बात

‘धुरंधर’ से सुर्खियां बटोर रहे अर्जुन रामपाल का अपने रिलेशन को लेकर बड़ा खुलासा, फैंस दे रहें जमकर बधाई

BE NEWS: एक्टर अर्जुन रामपाल फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने अभिनय से खुब सुर्खियां बटोर रहें है। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग की और करीब 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। उन्होंने रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट पर अपनी पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ अपनी सगाई को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Arjun Rampal Birthday: 50 के हुए अर्जुन रामपाल, अफ्रीकन मॉडल के साथ है ...

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल

आपको बता दें कि आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। रोजाना ही ये फिल्म नए रिकार्ड बना रही है। अब इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कुल 400 करोड़ को करीब कलेक्शन कर लिया है। वहीं इस फिल्म में अपने अभिनय लोगों को दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर अर्जुन रामपाल जो फिल्म में मेजर इकबाल का रोल निभाया है, उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से रिलेटेड एक बड़ा खुलासा किया है।

Read More ‘धुरंधर’ से सुर्खियां बटोर रहे अर्जुन रामपाल का अपने रिलेशन को लेकर बड़ा खुलासा, फैंस दे रहें जमकर बधाई

Dhurandhar Day 5 Collection: ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पांचवें दिन फिल्म ने की रिकार्ड तोड़ कमाई

BE NEWS – रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुयी है और लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है। महज पांच दिनों में फिल्म ने 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट

आपको बता दें कि 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने धमाल मचा रखा है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त स्टारर धुरंधर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पांस भी मिल रहा है। पांच दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने 150 करोड़ की कमाई कर ली है। ये फिल्म रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित होने वाली है। सोमवार के मुकाबलें इस फिल्म ने मंगलवार ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 26.50 करोड़ का कलेक्शन किया। जिसके बाद फिल्म अब 2025 की सबसे बड़ी हिट साबित होने वाली है।

रणवीर सिंह की धुरंधर ने ओपनिंग वीकेंड में मचाया हंगामा, 106.50 करोड़ ...

पहले वीकेंड पर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा

आदित्य धर के द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए पहले दिन 28 करोड़, दूसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 43 करोड़ और चौथे दिन यानि सोमवार को 23.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। पहले वीकेंड पर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को दर्शकों ने खूब पंसद किया है।

Dhurandhar Box Office Collection: धमाकेदार ओपनिंग के बाद ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 2 दिनों में किया शानदार कलेक्शन

BE NEWS – रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। मूवी ने धमाकेदार ओपनिंग के बाद महज दो दिनों में शानदार कलेक्शन कर लिया है। जिसके साथ ही अनुमान ये लगाया जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

Dhurandhar First Look : जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आए Ranveer Singh ...

ओपनिंग डे पर तोड़े सारे रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की लेटेस्ट रिलीज ‘धुरंधर’ ने अपने ओपनिंग डे पर ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। थियटरों के टिकट खिड़कियों पर लोगों का लंबी लाइनें लग गयी। जनता का भीड़ और भारी मांग को देखते हुए फिल्म के 24×7 शोज शुरू कर दिए हैं। जिसके साथ ही फिल्म ने पहले ही दिन 27 करोड़ की कमाई की। जोकि रणवीर सिंह के कैरियर की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई। जिसने महज दो दिनों में 58 करोड़ रुपयों का कमाई कर ली है। जिसने सिम्बा और पद्मावत जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

'धुरंधर'मध्ये रणवीर त्याच्यापेक्षा २० वर्षांनी लहान असलेल्या 'या ...

ये भी देखें: Putin India Visit: S-400, Su-57 और Nuclear Reactor पर बड़ा ऐलान! | India–Russia

पहले दिन फिल्म ने कमाएं कुल 27 करोड़

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले दिन फिल्म ने कुल 27 करोड़ की कमाई की थी। वहीं शनिवार रात तक का कलेक्शन लगभग 31 करोड़ रुपये रहा। इस तरह ‘धुरंधर’ ने दो दिनों में 58 करोड़ का कलेक्शन किया। अगर इसी रफ्तार से फिल्म चलती रही तो रविवार रात तक फिल्म 90 से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के बाद ये 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म ओपनिंग बन गई है।