‘धीरे-धीरे अपनी जिंदगी के…’ धर्मेंद्र के जन्मदिन पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया याद
BE NEWS – हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद आज उनके जन्मदिन पर परिवार से लेकर उनके फैंस तक उनके याद कर रहे हैं। वहीं हेमा मालिनी ने भी उनको याद करते हुए आज एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
फैंस और पूरे परिवार ने नम आंखों से किया याद
आपको बता दें कि बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र के आज 90वें जन्मदिन मनाया जा रहा है। चंद दिनों पहले 24 नवंबर को 89 वर्ष का उम्र में उनके जुहू स्थित बगले पर अंतिम सांस ली थी। उनके जाने का गम उनके फैंस और परिवार के साथ साथ पूरी इंडस्ट्री को हुआ है। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनके फैंस और पूरा परिवार नम आंखों से याद कर रहा है। बेटे सनी देओल, ईशा देओल और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भावुक पोस्ट कर आज उनको याद किया।

आप मुझे टूटा हुआ छोड़कर चले गए- हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “धरम जी जन्मदिन की शुभकामनाएं..आपको गये दो हफ़्ते से अधिक समय बीत चुका है। आप मुझे टूटा हुआ छोड़कर चले गए, धीरे-धीरे उन टुकड़े जोड़ते हुए और अपने जीवन को फिर से संजोने की कोशिश कर रही हूं, यह जानते हुए कि आप हमेशा मेरी आत्मा में मेरे साथ रहेंगे।”
आगे उन्होनें लिखा कि, “मेरे साथ बिताए गए जीवन की खुशियों भरी यादें कभी नहीं मिट सकतीं और बस उन पलों को फिर से जी लेने से मुझे बड़ी शांति और खुशी मिलती है। मैं भगवान का धन्यवाद करती हूं कि हमें साथ में इतने सुंदर वर्ष मिले, हमारी दो प्यारी बेटियां हैं जिन्होनें हमारे प्यार को फिर से मजबूत किया हैं, और उन सभी खूबसूरत, सुखद यादें जो हमेशा मेरे दिल में रहेंगी। आपके जन्मदिन पर मेरी प्रार्थना है कि भगवान आपको शांति और खुशी दें।”
