कोहली के शतक के बावजूद क्यों हारी टीम इंडिया? फील्डर्स पर भड़के सुनील गावस्कर, इन खिलाड़ियों की लगाई क्लास

BE NEWS – न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना हो रही है। इंदौर में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम को 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जिस पर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की कमियों पर बात की और फटकार लगाई।

शानदार शतक के बावजूद हारा भारत

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज को न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम कर इतिहास रच दिया। विराट कोहली के शानदार शतक के बावजूद भारत जीत दर्ज नहीं कर सका। इस हार के बाद पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की कमियों पर खुलकर बात की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह सीरीज भारत ने न तो बल्लेबाजी की वजह से गंवाई और न ही गेंदबाजी की वजह से, बल्कि फील्डिंग में हुई लापरवाही इसकी सबसे बड़ी वजह रही।

लगातार चार जीत के बाद भी खौफ में न्यूजीलैंड, भारत से भिड़ने से पहले ...

फील्डिंग को बताया हार की जड़

सुनील गावस्कर ने कहा कि भारतीय फील्डर्स बीच के ओवरों में पूरी तरह से ढीले नजर आए। उनके मुताबिक न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को बहुत आसानी से सिंगल्स लेने दिए गए, जिससे रन रेट लगातार बना रहा और गेंदबाजों पर दबाव बढ़ता चला गया। गावस्कर का मानना है कि अगर फील्डिंग में थोड़ी और चुस्ती दिखाई जाती तो मैच का रुख बदला जा सकता था।

ये भी देखें – OP राजभर की बढ़ी ताकत! | लखनऊ में सुभासपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन | BE NEWS

IND vs NZ: india continue to lead cricket ICC CWC SUPER LEAGUE ...

विराट-रोहित को मिली राहत

इस दौरान गावस्कर ने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि रोहित और विराट मैदान पर हमेशा एक्टिव रहते हैं और उनकी फील्डिंग पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों से ज्यादा की उम्मीद थी।

गावस्कर ने बिना नाम लिए कहा कि कुछ फील्डर्स ने इतनी आसानी से रन दिए कि गेंदबाजों द्वारा बनाया गया सारा दबाव खत्म हो गया। उन्होंने बताया कि इसी वजह से डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स जैसे बल्लेबाज बिना जोखिम लिए क्रीज पर टिकने में सफल रहे और बड़े शॉट्स खेलने का मौका मिला।

लगातार दूसरी घरेलू मैच में हार 

गौरतलब है कि यह पिछले 14 महीनों में दूसरी बार है जब न्यूजीलैंड ने भारत को उसके घर में सीरीज में मात दी है। इससे पहले साल 2024 में कीवी टीम ने भारत को टेस्ट सीरीज में भी चौंकाया था। Read More कोहली के शतक के बावजूद क्यों हारी टीम इंडिया? फील्डर्स पर भड़के सुनील गावस्कर, इन खिलाड़ियों की लगाई क्लास

IND vs NZ ODI 2026: भारतीय टीम के उप कप्तान श्रेयश अय्यर पूरी तरह फिट, न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज़ में वापसी हुई तय

BE NEWS – भारतीय टीम के उप कप्तान श्रेयश अय्यर पूरी तरह फिट हो चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वन-डे सीरीज़ में उतरने के लिए वो तैयार हैं। इसकी जानकारी वीवीएस लक्ष्मण में चयनकर्ताओं को ई-मेल के जरिए दी।

श्रेयस अय्यर का रिहैबिलिटेशन पूरा

बता दें कि भारत- न्यूजीलैंड वन-डे सीरीज़ से पहले टीम इंडिया को और उनके फैंस को बहुत बड़ खुशखबरी मिली है। टीम इंडिया के धुंआधार और मिडिल ऑर्डर के अहम बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर का रिहैबिलिटेशन पूरा हो चुका है और अब वह पूरी तरह मैच फिट हैं। सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस (COE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने इसकी जानकारी मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर को ईमेल के ज़रिए दी। इसके बाद अय्यर को सीओई की देखरेख से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

IND vs AUS: श्रेयस अय्यर खेलेंगे दिल्ली टेस्ट, द्रविड़ का ऐलान, बस लगाई ...

पहले वनडे से खेलते नज़र आएंगे अय्यर

श्रेयस अय्यर को पहले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, हालांकि उनकी मैच फिटनेस को लेकर अंतिम मंज़ूरी बाकी थी। अब फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद यह लगभग तय है कि वह 11 जनवरी 2026 को वडोदरा में खेले जाने वाले पहले वनडे में भारत की प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी थी गंभीर चोट

31 वर्षीय अय्यर को अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान फील्डिंग करते समय स्प्लीन (तिल्ली) में गंभीर चोट लग गई थी। इस चोट के चलते वह न सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए थे, बल्कि उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी। इसके बाद वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे।

ये भी देखें- Delhi Bulldozers Action: पत्थरबाजों के घर पर चलेगा बुलडोजर! | Turkman Gate | BE News

IND vs AUS 4th T20I: चौथे टी20 मैच में उप-कप्तान होंगे श्रेयस अय्यर ...

विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार वापसी

करीब तीन महीने बाद अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी के ज़रिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 82 रनों की शानदार पारी खेली और मुंबई को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसी प्रदर्शन के बाद उन्होंने न्यूजीलैंड सीरीज़ के लिए फिटनेस टेस्ट भी सफलतापूर्वक पास कर लिया।

भारतीय टीम को मिलेगा मजबूती का फायदा

श्रेयस अय्यर की वापसी से भारतीय मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी। उनका बड़े मैचों का अनुभव भी टीम के काम आएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ ये मैच 11 जनवरी 2026 से खेला जाएगा, जो कि वडोदरा में होगा।  दूसरा मैच 14 जनवरी 2026 को राजकोट में खेला जाएगा। तीसरा और आखिरी मैच 18 जनवरी 2026 को इंदैर में खेला जाएगा। Read More IND vs NZ ODI 2026: भारतीय टीम के उप कप्तान श्रेयश अय्यर पूरी तरह फिट, न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज़ में वापसी हुई तय

बांग्लादेश सरकार ने IPL 2026 के प्रसारण पर लगाई रोक, मुस्तफिजुर रहमान को KKR से बाहर किए जाने के बाद लिया बड़ा फैसला

BE NEWS – बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को KKR के द्वारा टीम से बाहर किए जाने के कारण बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में आईपीएल प्रसारण पर रोक लगा दी है। जिसके बाद अब IPL के फैंस किसी भी प्लेटफार्म पर इसे नहीं देख सकेंगे।

बीसीसीआई ने दिए निर्देश

आपको बता दें कि बीसीसीआई के मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम से बाहर निकालने के निर्देश दिए थे। जिसको मानते हुए रहमान को उनके स्क्वाड से बाहर कर दिया गया। इस फैसले के बाद बांग्लादेश सरकार ने  इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) प्रसारण पर रोक लगा दी है। समय के साथ ये मामला और बढ़ता जा रहा है।

ये भी देखें – PM Modi को ‘राष्ट्रपुत्र’ की उपाधि देने की मांग, Lucknow में लगे पोस्टर | BE News

BCCI और BCB के बीच नहीं थम रहा विवाद, बांग्लादेश की सरकार ने IPL 2026 ...

बांग्लादेश में IPL का प्रसारण बंद

बांग्लादेश के खेल मंत्री आसिफ नजरुल रहमान ने बीसीसीआई के दिए निर्देश के बाद मुस्तफिजुर रहमान को टीम स्क्वाड से बाहर कर दिए जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि, बांग्लादेश में IPL का प्रसारण बंद कर दिया जाएगा। जिसका आर्डर सरकार ने पास कर दिया है। अब बांग्लादेशी फैंस इसका लाईव टेलीकास्ट किसी भी प्लेटफार्म पर नहीं देख पाएंगे।

टीम को भारत भेजने से भी इनकार

बांग्लादेश सरकार ने अपने स्टेटमेंट में लिखा कि, मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया। बीसीसीआई के द्वारा लिए गये इस तरह के फैसले का कोई कारण नहीं है। उनके इस फैसले में बांग्लादेशी क्रिकेट फैंस का दिल दुखाया है। जिसके बाद हमने अगले नोटिस तक IPL के सभी मैचों के प्रसारण और कार्यक्रम को बंद कर दिया है। इसके साथ ही टीम को भारत भेजने से भी इनकार कर दिया है। जिसका कारण उन्होंने सुरक्षा बताया है।

यो भी देखें- Padma Vibhushan Kalyan Singh की 94वीं जयंती,CM योगी ने दी श्रद्धांजलि | BE News

बांग्लादेश के सभी मैचों को शिफ्ट करने फैसला

इस सभी विवादों के बाद खबर ये भी सामने आ रही है कि आईसीसी ने बांग्लादेश के सभी मैचों को शिफ्ट करने फैसला लिया है, जिसकी प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। जल्द ही नया शेड्यू जारी किया जा सकता है।

आईपीएल में खेलने से रोकने की मांग

आपको बता दें कि आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो कि किसी खिलाड़ी को अबतक की मिली सबसे बड़ी धनराशि थी। वहीं  बांग्लादेश में हाल ही में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के बाद, कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने इस निर्णय का विरोध किया है। उन्होंने केकेआर और टीम के को-ओनर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने से रोकने की मांग की थी।

Read More बांग्लादेश सरकार ने IPL 2026 के प्रसारण पर लगाई रोक, मुस्तफिजुर रहमान को KKR से बाहर किए जाने के बाद लिया बड़ा फैसला