Halwa: मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट गाजर का हलवा, जानिए इसे बनाने के आसान और स्मार्ट तरीके….
BE NEWS – गाजर का हलवा खाना हर किसी को पसंद होता है। खास कर सर्दियों के इस मौसम में गरमा- गरम हलवा हो तो बात ही अलग है। लेकिन इसे खाना जितना अच्छा और आसान लगता है इसे बनाना उतना ही मुश्किल होता है। खास कर उस समय जब इसे कद्दुकस करने की बारी आती है। आज हम आपको इसे बनाने की एक आसान सी ट्रिक बताने जा रहे हैं जो आपको घंटों के इस काम को कुछ ही देर में कर देगा।
सर्दियों के इस मौसम में आपको शायद मिठाई की हर दुकान पर गाजर का हलवा मिल जाएगा, पर घर के बने गाजर के हलवे की बात ही अलग होती है। बच्चे हो या बड़े सभी इसे खाना पसंद करते है। वहीं अच्छी मात्रा में इसे बनाने के लिए गाजर को कद्दूकस करने में काफी समय लग जाता है। इसे कद्दूकस किए बिना भी हम आसानी से चॉपर की मदद से ग्रेट सकते हैं। जिससे हलवा महीन और आसानी से तैयार हो सकता है।
गाजर को चॉपर से करें ग्रेट
गाजर का हलवा बनाने के लिए गाजर को अच्छी तरह से धोकर हल्का सा छिल लें। अब गाजर को नॉर्मल सब्जी की तरह छोटा- छोटा सा काट लें। इन टुकड़ों को चॉपर में डालें और चॉपर को चलाएं। बीच-बीच में चॉपर खोलकर गाजर को पलट दें ताकि सभी टुकड़े बराबर चॉप हो जाएं। कुछ ही मिनटों में गाजर बारीक चॉप हो जाएगी, जो बिल्कुल कद्दूकस जैसी लगेगी। सारी गाजर इसी तरह चॉप कर लें और फिर इन्हें कड़ाही में हल्की भाप में पका लें। इसके बाद दूध, मावा या मिल्क पाउडर डालकर अपने स्वाद अनुसार गाजर का हलवा तैयार करें।
Read More Halwa: मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट गाजर का हलवा, जानिए इसे बनाने के आसान और स्मार्ट तरीके….